फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार चुनाव 2025: भाजपा ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर अलीनगर से उम्मीदवार

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल उम्मीदवारों की सूची जारी करने में जुटे हैं। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी दूसरी प्रत्याशी सूची जारी कर दी, जिसमें प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर से टिकट दिया गया है। एक

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल उम्मीदवारों की सूची जारी करने में जुटे हैं। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी दूसरी प्रत्याशी सूची जारी कर दी, जिसमें प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर से टिकट दिया गया है। एक दिन पहले ही मैथिली ठाकुर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी और अब वह सीधे चुनावी मैदान में उतरेंगी।

भाजपा की इस दूसरी लिस्ट में कुल 12 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं, जिनमें अलीनगर से मैथिली ठाकुर, हायाघाट से रामचंद्र प्रसाद, मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार, गोपालगंज से सुभाष सिंह, बनियापुर से केदारनाथ सिंह, छपरा से छोटी कुमारी, सोनपुर से विनय कुमार सिंह, रोसड़ा से बीरेंद्र कुमार, बाढ़ से डॉ. सियाराम सिंह, अगिआंव से महेश पासवान, शाहपुर से राकेश ओझा और बक्सर से रिटायर्ड आईपीएस आनंद मिश्रा शामिल हैं।

पहली सूची में कई बड़े नाम और मंत्रियों को मिला मौका

एक दिन पहले भाजपा ने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (तारापुर), विजय सिन्हा (लखीसराय), पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद (कटिहार), रेणु देवी, प्रेम कुमार, मंगल पांडे, कृष्ण कुमार, राम नारायण मंडल, नितिन नबीन सहित कई मौजूदा मंत्री और विधायक शामिल हैं।

पार्टी ने साफ किया है कि कई नेताओं को उनकी परंपरागत सीट से टिकट मिला है तो कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है, जिससे पार्टी सामाजिक समीकरणों और जीत की संभावनाओं को मजबूत करने की सोच पर काम कर रही है।

चुनाव प्रचार में बढ़ी हलचल

मैथिली ठाकुर के चुनाव मैदान में आने से अलीनगर क्षेत्र में चुनावी प्रचार और चर्चाओं में नया जोश देखने को मिल रहा है। भाजपा की लिस्ट आने के बाद अब अन्य दलों की प्रत्याशी सूचियों का इंतजार किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram