अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News: झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने शिक्षा मंत्री रहे दिवंगत विधायक रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन को उम्मीदवार बनाया है। यह फैसला बुधवार को पार्टी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय समिति बैठक में लिया गया। घाटशिला सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित है और इस बार मुख्य मुकाबला JMM व भाजपा के बीच है।
भाजपा ने फिर जताया बाबूलाल पर भरोसा
इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को प्रत्याशी बनाया है। 2024 के चुनाव में भी दोनों के बीच आमना-सामना हुआ था, जिसमें रामदास सोरेन ने जीत दर्ज की थी।
घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 2,55,823 मतदाता शामिल हैं, जिनमें 1,30,921 महिलाएं और 1,24,899 पुरुष हैं। विधानसभा के 218 लोकेशन पर 300 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
चुनावी तैयारियां अंतिम चरण में
चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है, नामांकन 21 अक्टूबर तक और मतगणना 14 नवंबर को होगी। जिला प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान को लेकर खास तैयारी की है।
इस खबर को भी पढ़ें: भाजपा ने बाबूलाल सोरेन पर जताया भरोसा, फिर से मैदान में उतरेंगे पूर्व सीएम के पुत्र

