फॉण्ट कनवर्टर NEW

पुलिस ने लौटाए करीब 200 गुम मोबाइल, लोगों ने जताया आभार

खूंटी पुलिस के मिशन मुस्कान अभियान से एक बार फिर लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे हैं। मोबाइल वापस पाने वालों में राहुल, बिनीता कुमारी और फिलोमीना शामिल हैं। सभी

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी : खूंटी पुलिस के मिशन मुस्कान अभियान से एक बार फिर लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे हैं। मोबाइल वापस पाने वालों में राहुल, बिनीता कुमारी और फिलोमीना शामिल हैं। सभी ने पुलिस का आभार जताया।

पुलिस के अनुसार, मिशन मुस्कान अभियान के तहत अब तक करीब 200 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं।

राहुल को 20 महीने बाद मिला खोया मोबाइल

राहुल को करीब 20 महीने बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिला। इतने लंबे समय बाद उसे फोन मिलने की उम्मीद नहीं थी।

राहुल ने बताया कि पहले उसे लगता था कि पुलिस बड़े मामलों में व्यस्त रहने के कारण गुम मोबाइल की शिकायतों पर ध्यान नहीं देती होगी। लेकिन मोबाइल वापस मिलने के बाद पुलिस के प्रति उसकी सोच बदल गई।

हर महीने चलाया जा रहा मिशन मुस्कान

खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री और डीजीपी के निर्देश पर हर महीने मिशन मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की तकनीकी टीम गुम मोबाइल की तलाश में लगातार काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में पांचवीं बार यह अभियान चलाया गया है। अब तक करीब 200 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे गए हैं।

एसपी के अनुसार, ज्यादातर मोबाइल मेले, बाजार और दुकानों में गिरने या छूट जाने के कारण गुम हुए थे। तकनीकी टीम की मदद से इनका पता लगाया गया।

मोबाइल गुम होने पर तुरंत थाने में दें सूचना

एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा कि आज मोबाइल फोन का इस्तेमाल बातचीत के साथ बैंकिंग और जरूरी दस्तावेजों के लिए भी किया जाता है। ऐसे में फोन गुम होने से लोगों को काफी परेशानी होती है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा भारत सरकार के सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर भी शिकायत की जा सकती है।

एसपी ने कहा कि मिशन मुस्कान का उद्देश्य गुम मोबाइल बरामद करने के साथ लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़ाना भी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram