फॉण्ट कनवर्टर NEW

गोरा हत्याकांड में बड़ा खुलासा! महिला सिपाही संगीता खालको गिरफ्तार, भेजी गई जेल

Jamshedpur news: कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 स्थित इमामबाड़ा के समीप हुए चर्चित गोरा हत्याकांड में पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए धनबाद बालिका संप्रेषण गृह में कार्यरत महिला सिपाही संगीता खालको को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 स्थित इमामबाड़ा के समीप हुए चर्चित गोरा हत्याकांड में पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए धनबाद बालिका संप्रेषण गृह में कार्यरत महिला सिपाही संगीता खालको को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि मामले की जांच के दौरान उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

संगीता खालको भालूबासा मुस्लिम बस्ती की निवासी है। उसका पुत्र मो. सलमान पहले से ही इस हत्याकांड समेत कई अन्य गंभीर मामलों में जेल में बंद है। सलमान पर हत्या, फायरिंग, रंगदारी और अन्य आपराधिक मामलों के आरोप दर्ज हैं।

कदमा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने बताया कि 21 नवंबर 2025 को गोरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के पिता मो. नियाज के बयान पर कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में विजय पांडेय, शादाब खान उर्फ बिल्ली, अयान, सलमान खान, संगीता खालको तथा अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था।

पुलिस जांच के दौरान पहले ही विजय पांडेय, शादाब खान उर्फ बिल्ली, अयान और शुभम कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जांच के क्रम में हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल और घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की गई थी। इसके बाद जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर संगीता खालको की संलिप्तता सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला गैंगवार से जुड़ा पाया गया है। घटना के समय हमलावरों ने गोरा पर ताबड़तोड़ सात गोलियां चलाई थीं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि अयान ने छह गोलियां चलाई थीं, जबकि शादाब खान उर्फ बिल्ली ने एक गोली दागी थी।

पुलिस अब भी इस हत्याकांड से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों, साजिशकर्ताओं और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है ताकि मामले के सभी पहलुओं का खुलासा किया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram