फॉण्ट कनवर्टर NEW

लातेहार में ACB की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार

झारखंड के लातेहार जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। मनिका प्रखंड कार्यालय परिसर से बड़काडीह पंचायत के पंचायत सचिव नागेश्वर रजक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

अपनी भाषा में पढ़ें

लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। मनिका प्रखंड कार्यालय परिसर से बड़काडीह पंचायत के पंचायत सचिव नागेश्वर रजक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार, पंचायत सचिव किसी सरकारी काम के बदले आवेदक से अवैध पैसे की मांग कर रहा था। परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत ACB से की। शिकायत की जांच में मामला सही पाए जाने के बाद एसीबी ने कार्रवाई की योजना बनाई।

इसके बाद मनिका प्रखंड कार्यालय में जाल बिछाया गया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने पंचायत सचिव नागेश्वर रजक को 10 हजार रुपये नकद दिए, मौके पर मौजूद ACB की टीम ने उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी पंचायत सचिव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram