फॉण्ट कनवर्टर NEW

जंगली भालू के हमले से युवती गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों में दहशत

Chainpur (Gumla): चैनपुर प्रखंड के सिमला बरटोली गांव में जंगली भालू के हमले से इलाके में दहशत का माहौल है। इस हमले में गांव की 22 वर्षीय युवती, कलिस्ता मिंज पिता स्व. दोमनिक मिंज, गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घटना उस समय घटी

अपनी भाषा में पढ़ें

Chainpur (Gumla): चैनपुर प्रखंड के सिमला बरटोली गांव में जंगली भालू के हमले से इलाके में दहशत का माहौल है। इस हमले में गांव की 22 वर्षीय युवती, कलिस्ता मिंज पिता स्व. दोमनिक मिंज, गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घटना उस समय घटी जब कलिस्ता मिंज जंगल के समीप स्थित अपने खेत में झाड़ी काटने गई थी। इसी दौरान एक जंगली भालू ने पीछे से अचानक उन पर हमला कर दिया। भालू के इस हमले में युवती के माथे और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे जख्म आए हैं।

इस खबर को भी पढ़ें : चैनपुर में जंगली भालू का आतंक, शौच के लिए निकले युवक पर जानलेवा हमला

युवती के शोर मचाने पर जब ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे, तब भालू जंगल की ओर भाग निकला।ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवती को तुरंत चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टर प्रभात कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया। युवती की स्थिति स्थिर होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। क्षेत्र में भालू की मौजूदगी की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और घायल का हालचाल लिया। वनपाल चंद्रेश उरांव ने ग्रामीणों को सतर्क करते हुए कहा ग्रामीण अकेले जंगल की ओर न जाएं, खासकर लकड़ी चुनने या खेती के कार्यों के लिए समूह में ही निकलें। किसी भी अप्रिय स्थिति या भालू दिखने पर तुरंत वन विभाग के कर्मियों या अपने मुखिया को सूचित करें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram