K. Durga Rao, Saraikela. सांसद जोबा माझी ने रविवार को सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हुदू पंचायत के सुदूर गांव पोड़ाडीह, कुनामार्चा, हातनादा और कालाझोर का दौरा किया। ग्रामीणों के अनुसार आजादी के बाद पहली बार किसी सांसद का इन गांवों में आगमन हुआ। सांसद के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने सांसद को क्षेत्र की विभिन्न मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर पेयजल, बिजली, सड़क, उच्च शिक्षा के लिए हाई स्कूल एवं प्लस टू की व्यवस्था बहाल करने तथा स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग उठाई।…
Author: Vikash Srivastava
Jamshedpur: डिजिटल दौर में स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता को नया मंच देने के उद्देश्य से स्वतंत्र पत्रकारिता एवं समाचार मंच लिबर्टी ब्लॉक का रविवार को आधिकारिक एप लॉन्च किया गया। इस मंच की स्थापना युवा मीडिया उद्यमी निगम घोष ने की है। मंच का उद्देश्य पत्रकारिता में पारदर्शिता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और पत्रकारों के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। गोलमुरी के एक होटल में पत्रकारों के समक्ष आयोजित लॉन्च कार्यक्रम के दौरान संस्थापक निगम घोष ने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया पर जनता का भरोसा लगातार चुनौती का सामना कर रहा है। ऐसे में लिबर्टी ब्लॉक एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म…
K. Durga Rao, Saraikela: आदित्यपुर स्थित रियल एस्टेट एवं कंस्ट्रक्शन कंपनी याशिका डेवलपर ने अपने ग्राहकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बिजनेस रणनीति में बड़े बदलाव की घोषणा की है। शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि नए और पुराने किसी भी ग्राहक को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। कंपनी के डायरेक्टर जितेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि एडीजे रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में अब तक कुल 11 प्रोजेक्ट पर कार्य किया जा चुका है। उन्होंने कहा…
Jamshedpur: केंद्रीय एवं थाना स्तरीय शांति समितियों में आपराधिक पृष्ठभूमि एवं भूमि विवादों से जुड़े लोगों की सक्रियता पर उठे सवालों के बाद जिला पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता सह विस्सल-ब्लोअर अंकित आनंद की शिकायत पर अब थाना एवं केंद्रीय शांति समितियों में विवादित छवि वाले लोगों को शामिल नहीं करने का स्पष्ट निर्देश जारी किया गया है। अंकित आनंद ने बीते मार्च माह में डीजीपी, जिला उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर मांग की थी कि शांति समितियों से भू-माफिया, अतिक्रमणकारी तथा आपराधिक मामलों से जुड़े लोगों को तत्काल प्रभाव…
Durga Rao, Saraikela. सरायकेला-खरसावां पुलिस ने जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए ब्राउन शुगर तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है। गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने मामले की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि 6 मई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कपाली ओपी क्षेत्र के बंधुगोड़ा स्थित इम्तियाज खान के मकान में कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद एक विशेष टीम का गठन कर तत्काल छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस…
Jamshedpur. जमशेदपुर के एग्रिको, शिव सिंह बागान, पोस्ट ऑफिस रोड, जमशेदपुर में इंडियन अबेकस की नई फ्रेंचाइजी शाखा का शुभारंभ हमारी फ्रेंचाइजी ओनर रिंकू पांडेय द्वारा किया गया। यह पहल क्षेत्र के बच्चों में कौशल-आधारित शिक्षा और संज्ञानात्मक विकास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी शिव शंकर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि उंगलियों के सहारे बड़े-बड़े जोड़-घटाव, गुणा-भाग करना मानसिक संतुलन और एकाग्रता की पहचान है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के प्रयासों को प्रोत्साहित किया। वहीं,…
Jamshedpur. अपनी कार से पूरे भारत का भ्रमण कर आदित्यपुर निवासी एवं टाटा स्टील कर्मी अजय मुस्कान शनिवार को शहर लौटे। 28 दिनों तक चली इस विशेष यात्रा में उन्होंने अपनी संगिनी प्रीति मिश्रा के साथ करीब 15 हजार किलोमीटर की दूरी स्वयं कार चलाकर तय की। यात्रा का उद्देश्य देशभर में सुरक्षित यातायात और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना था। शहर लौटने के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए अजय मुस्कान ने कहा कि यह यात्रा उनके जीवन का एक नया अध्याय साबित हुई। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने 19 राज्यों और 4 केंद्र शासित…
Jamshedpur. मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। मेयर पद की प्रत्याशी डॉ. बनिता सहाय ने मंगलवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्हें स्थानीय लोगों का व्यापक समर्थन और उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। गांधीघाट में वरिष्ठ नागरिकों संग बैठक चुनावी अभियान के दौरान गांधीघाट में आयोजित वरिष्ठ नागरिक संघ की विशेष बैठक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। बैठक में शहर के कई प्रबुद्ध एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और मानगो के विकास को लेकर डॉ. सहाय की कार्ययोजना पर भरोसा जताया। उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने एकमत…
Jamshedpur. हरजीत सिंह उर्फ चिंटू सिंह ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से सुनियोजित साजिश रचने का आरोप लगाते हुए साइबर अपराध थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एडिटेड ऑडियो-वीडियो प्रसारित कर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता चिंटू सिंह ने बताया कि इंस्टाग्राम पर “कुमकुम श्रीवास्तव फैन पेज” तथा फेसबुक पर “मानगो लाइव” नामक पेजों के माध्यम से उनके चुनावी कार्यक्रमों के फोटो एवं वीडियो से छेड़छाड़ कर भ्रामक और मनगढ़ंत सामग्री वायरल की जा रही है। उनका आरोप है कि…
Ranchi: देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे जमशेदपुर के हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा पर तीन राउंड गोलियां चलाई गईं। दो गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर बाइक से आए और वारदात के बाद फरार हो गए। पुलिस के अनुसार सुबह करीब सवा 10 से 10:30 बजे के बीच विक्रम शर्मा जिम से निकलकर मॉल की सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था। तभी पहले से घात लगाए दो शूटर उसके पास पहुंचे और नजदीक से फायरिंग कर दी। तीसरा आरोपी मुख्य सड़क पर बाइक के साथ निगरानी कर रहा…
– आयोजन समिति के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल को दिया निमंत्रण – राज्यपाल संतोष गंगवार समेत मंत्री दीपक बिरुआ, राज्यसभा सांसद प्रो. आदित्य साहू व अन्य अतिथि होंगे शामिल Jamshedpur News. सूचना का अधिकार अधिनियम दिवस के अवसर पर 12 अक्टूबर को जमशेदपुर के मोती लाल नेहरू पब्लिक स्कूल ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार आयोजित किया गया है. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड राज्य के राज्यपाल संतोष गंगवार शामिल होंगे. सेमिनार का आयोजन आरटीआई कार्यकर्ता संघ और झारखंड मानवाधिकार संघ के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है. आयोजन समिति का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से…
Chaibasa News. राजस्व, भूमि सुधार और परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए ग्राम सभाओं का सशक्त होना जरूरी है। ग्राम सभा मजबूत होगी तो पंचायतों को जलवायु समर्थ कार्ययोजना बनाने में मदद मिलेगी। इस मुहिम में सरकारी स्तर पर हर तरह की मदद के लिए झारखंड सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बिरूआ रविवार को एक होटल में कांफ्रेस ऑफ पंचायत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और उसके असर को लेकर पंचायत स्तर पर हो रही कांफ्रेस ऑफ पंचायत महत्वपूर्ण पहल है। क्योंकि जलवायु परिवर्तन बिगड़ती…
झारखंड मानवाधिकार संघ के परिचय सह अभिनंदन समारोह में कमेटी का किया गया विस्तार, समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों को दी गई महत्वपूर्व जिम्मेदारी Jamshedpur News. झारखण्ड मानवाधिकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आज डिमना के द लॉगिन होटल में केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार किनू की अध्यक्षता में परिचय सह अभिनन्दन समारोह आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जमशेदपुर महानगर कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारी एवं सदस्यों का परिचय एवं अभिनंदन करना तथा झारखंड मानव अधिकार संघ के उद्देश्य के प्रति जानकारी देना था. कार्यक्रम में नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मनोज किशोर को केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार कीनू ने शाल ओढ़ाकर…
जिला परिषद कार्यालय में हो रही अनियमितता के संबंध में उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम कर्ण सत्यार्थी और उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान से शिकायत दर्ज कराया Jamshedpur News. बागबेड़ा कीताडीह जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार ने जिला परिषद कार्यालय में हो रही अनियमितता के संबंध में उपायुक्त , पूर्वी सिंहभूम कर्ण सत्यार्थी और उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान से शिकायत दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला परिषद सदस्य की अनुशंसा से जो योजना का क्रियान्वयन होता है उसमें कार्यालय द्वारा मनमानी की जा रही है। अपने चहेते संवेदकों को काम दिलाया जा रहा है। काम में गुणवत्ता का ध्यान नहीं…
Campus Boom. जमशेदपुर के बर्मामाइंस मुखी बस्ती में बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 11 सितंबर सुबह लगभग 3:30 से 4:00 बजे के बीच ट्रक संख्या JH05 AK 5732 ने नामदा बस्ती निवासी शरणजीत सिंह को कुचल दिया। बताया जाता है कि शरणजीत सिंह सुबह अपने परिजन को स्टेशन लाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान ट्रक ने उनकी स्प्लेंडर बाइक को टक्कर मार दी और करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में शरणजीत की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक चालक मौके से फरार…
– बेल्डीग्राम में शुरू हुआ ‘स्वच्छता अभियान – अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस पर आदर्श सेवा संस्थान, महिला कल्याण समिति और वायुवीर की नई पहल Jamshedpur. अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस 2025 के अवसर पर जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र स्थित बेलडीह ग्राम बस्ती में “बेल्डीग्राम स्वच्छता अभियान” का शुभारंभ किया गया। इस पायलट पहल का नेतृत्व आदर्श सेवा संस्थान, महिला कल्याण समिति और वायुवीर कर रहे हैं। यह पहल बेल्डीग्राम जैसे शहरी अनौपचारिक बस्तियों के लिए एक नई आशा है, जहाँ कचरा प्रबंधन और वायु प्रदूषण जैसी समस्याएँ लंबे समय से लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर रही हैं। इस मौके पर…
– विकास योजनाओं व उपचुनाव पर चर्चा Jamshedpur. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को कोलकाता से रांची लौटते समय बहरागोड़ा के वन विश्रामागार पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी पीयूष पांडेय, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, विधायक समीर महंती, डीएफओ सबा आलम, वन पदाधिकारी दिग्विजय सिंह समेत अन्य ने किया। इधर झामुमो कार्यकर्ताओं ने ने भी स्वागत किया। मौके पर विधायक समीर महंती, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, पूर्व मंत्री डॉ. दिनेश षड़ंगी, डॉ. बिनी षड़ंगी, शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन,…
– ज्येष्ठ पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन को मिला रामदास सोरेन का राजनीतिक उत्तराधिकार, मंत्री पद और उम्मीदवारी की घोषणामात्र – चंपई पुत्र बाबूलाल सोरेन से हो सकता रामदास पुत्र का आमना-सामना – बिहार चुनाव के दौरान घाटशिला का उप चुनाव होने की संभावना रामदास सोरेन के श्राद्ध भोज में पहुंचे मुख्यमंत्री, राज्यपाल समेत तमाम मंत्री, विधायक समेत पक्ष-विपक्ष के नेता, कॉरपोरेट और मजदूर यूनियन के प्रतिनिधि भी पहुंचे श्रद्धांजलि देने Jamshedpur News: झारखंड के स्कूली शिक्षा सह निबंधन मंत्री रहे रामदास सोरेन के श्राद्ध भोज में राजनीति दिग्गज से लेकर कॉरपोरेट और विभिन्न मजदूर यूनियन, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि शामिल…
बोकारो – झारखंड के बोकारो जिले से पिछले दिनों एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया था जिसमें एक हनुमान लंगूर को बेरहमी से पीटते देखा जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (वीडियो लिंक) पर वायरल होने के बाद पशु अधिकार संगठन PETA इंडिया ने कड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड वन विभाग के बोकारो डिवीजन में शिकायत दर्ज कराई। लंगूर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-II के अंतर्गत संरक्षित है। बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 11 में एक उत्पाती लंगूर को काबू में करने के दौरान कथित रूप से की गई बेरहमी से पिटाई का मामला सामने…
– प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर वर्ल्ड फोटोग्राफी डे 2025 के उपलक्ष्य में आयोजित कर रहा है प्रतियोगिता – 10 अगस्त तक भेज सकते हैं अपनी इंट्री जमशेदपुर. वर्ल्ड फोटाेग्राफी डे (19 अगस्त) के उपलक्ष्य में प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. झारखंड में पहली बार प्रेस क्लब की ओर से इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. यह प्रतियोगिता महज एक स्पर्धा नहीं बल्कि नजरों की रचनात्मक और कलात्मक प्रतिभा को प्रस्तुत करने का एक मंच होगा. ऐसे भी कहा गया है कैमरा महज एक माध्यम है किसी…
