फॉण्ट कनवर्टर NEW

रामकृष्णा क्रिकेट लीग–सीजन 6 का रोमांचक समापन

K. Durga Rao, Saraikela. सोनारी स्थित जॉगर्स पार्क में आयोजित “रामकृष्णा क्रिकेट लीग – सीजन 6” का रविवार को शानदार एवं रोमांचक समापन हुआ। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फाइनल

अपनी भाषा में पढ़ें

K. Durga Rao, Saraikela.

सोनारी स्थित जॉगर्स पार्क में आयोजित “रामकृष्णा क्रिकेट लीग – सीजन 6” का रविवार को शानदार एवं रोमांचक समापन हुआ। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-5 की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-6 को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के जुझारू प्रदर्शन और दर्शकों के उत्साह ने पूरे वातावरण को रोमांच से भर दिया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य मानव संसाधन अधिकारी भूपेंद्र लोधी उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कुलदीप सिंह एवं रवि राजहंस भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

टूर्नामेंट का आयोजन रामकृष्णा फाउंडेशन के अंतर्गत रामकृष्णा क्रिकेट कमेटी द्वारा किया गया। आयोजन समिति का नेतृत्व नवीण सिन्हा ने किया। समिति के अन्य प्रमुख सदस्यों में राकेश सिंह, चितरंजन सिंह, रजनीश कुमार, ललन, आदित्य प्रकाश, सत्यप्रकाश गुप्ता, बासुकी नाथ झा, मनीष सिंह, ललन सिंह, विशाल एवं अंकुर गुंजन सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
आयोजकों ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं सहयोगियों को बधाई दी गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram