Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Politics | झामुमो का बीएलए-2 प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न, संगठन सुदृढ़ीकरण और मतदाता जागरूकता पर दिया गया जोर
Politics

झामुमो का बीएलए-2 प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न, संगठन सुदृढ़ीकरण और मतदाता जागरूकता पर दिया गया जोर

सरायकेला टाउन हॉल में केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल, कई लोगों ने ग्रहण की पार्टी सदस्यता
By Vikash SrivastavaJune 4, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

के. दुर्गा राव, सरायकेला।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति, सरायकेला-खरसावां द्वारा आयोजित बीएलए-2 प्रशिक्षण सह कार्यशाला एवं संगठन सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम गुरुवार को सरायकेला टाउन हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाना तथा बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों एवं भूमिका के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान करना था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की भूमिका निर्वाचन प्रक्रिया में अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सकारात्मक योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान मतदाताओं के बीच जाकर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं तथा पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने और त्रुटियों के समयबद्ध निराकरण में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है और इसमें राजनीतिक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और जनसंपर्क पर आधारित होती है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।

कार्यशाला के दौरान बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, आवश्यक प्रपत्रों, पात्र मतदाताओं के पंजीकरण, संशोधन एवं विलोपन संबंधी प्रक्रियाओं तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर झामुमो परिवार का विस्तार भी हुआ। आदित्यपुर क्षेत्र से के.पी. सोरेन, खरसावां से बीरबल सरदार तथा सरायकेला क्षेत्र से सुनिला सुतार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय एवं अन्य नेताओं ने नवप्रवेशी सदस्यों का पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, मतदाता जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

मौके पर सांसद जोबा माझी, विधायक सविता महतो, विधायक दशरथ गागराई, जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, गणेश महाली, सुधीर महतो, गुरुचरण किस्कू, चारुचंद किस्कू, कृष्णा बास्के, काबलू महतो, सुधीर किस्कू, रानी हेम्ब्रम, ओमप्रकाश लायक, संजय महतो, विश्व हेंब्रम, अमृत महतो, भोमरा मांझी, सन्नी सिंह सहित जिला, प्रखंड, नगर, पंचायत एवं बूथ समिति के पदाधिकारी तथा सरायकेला, खरसावां एवं ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
JMM Kharsawan Kolhan MLA MLA Sabita Mahato MP Joba Majhi Saraikela Vinod Pandey JMM statement Worshop for JMM Members
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Vikash Srivastava
  • Website

With 18 years of experience, Vikas Srivastava is a distinguished ground reporter and investigative journalist. He has worked as a Reporter and Senior Reporter with leading media organisations including Dainik Bhaskar, Hindustan, and Prabhat Khabar. In 2023, he was honoured with the ‘Patrakar Shiromani’ award by the Nagar Rajbhasha Karyanvayan Samiti, Jamshedpur, under the Ministry of Home Affairs, Government of India. He has also served as a correspondent for Press Trust of India.

Related Posts

PMAY फ्लैट किराये पर देने वालों पर कार्रवाई, रांची नगर निगम ने भेजा नोटिस

July 17, 2026

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.