फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

Jamshedpur. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी अनिल कुमार वर्मा के निधन पर छोटा गोविंदपुर स्थित भारतीय भोजपुरी संघ कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Jamshedpur. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी अनिल कुमार वर्मा के निधन पर छोटा गोविंदपुर स्थित भारतीय भोजपुरी संघ कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

ज्ञात हो कि अनिल कुमार वर्मा का 30 मई 2026 को हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया। वे अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री, नाती-पोते सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

अनिल कुमार वर्मा सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से लंबे समय तक जुड़े रहे। वे कायस्थ महासभा के अध्यक्ष रह चुके थे तथा भारतीय भोजपुरी संघ के संरक्षक के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसके कारण वे समाज में एक सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। रविवार को स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में पंचायत समिति सदस्य अंजय कुमार सिंह उर्फ भोला ने कहा कि अनिल कुमार वर्मा का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

श्रद्धांजलि सभा में अनूप रंजन, रूपेश कटियार, सतीश श्रीवास्तव, राधेश्याम सिंह, भोला सिंह, विमल कांत झा, शशि सिन्हा, पारितोष सिंह, सुभाष राय, जुगनू वर्मा, मुकेश ठाकुर, अरविंद श्रीवास्तव, मनोज सिन्हा, सुशील श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव सहित टेल्को एवं गोविंदपुर क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram