फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने बुरुडीह-कान्दरबेड़ा पुल का किया शिलान्यास

K. Durga Rao, Saraikela. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने बुधवार को सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के बुरुडीह में स्वर्णरेखा नदी पर बुरुडीह को कान्दरबेड़ा से जोड़ने वाले पुल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चम्पाई

अपनी भाषा में पढ़ें

K. Durga Rao, Saraikela. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने बुधवार को सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के बुरुडीह में स्वर्णरेखा नदी पर बुरुडीह को कान्दरबेड़ा से जोड़ने वाले पुल का शिलान्यास किया।

Advertisement

Advertisement

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चम्पाई सोरेन ने कहा कि पुल निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों के लिए चांडिल और जमशेदपुर (एनएच-33) तक की यात्रा घंटों के बजाय मिनटों में पूरी हो सकेगी। इससे आम लोगों, विद्यार्थियों और व्यापारिक गतिविधियों को काफी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं की उच्च शिक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां एक डिग्री कॉलेज को भी स्वीकृति दी गई है, जिसका निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। कॉलेज बनने से खासकर छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में काफी सहूलियत होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने इस पुल समेत कई सड़क एवं विकास योजनाओं को स्वीकृति दी थी। इन योजनाओं के पूरा होने पर पूरे क्षेत्र का तेजी से विकास होगा और लोगों को बेहतर आवागमन एवं आधारभूत सुविधाएं मिल सकेंगी।

कार्यक्रम में सोनाराम बोदरा, पिंकी मंडल, रामदास टुडू, बबलू नाथ सोरेन, गुरुप्रसाद महतो, वृहस्पति मंडल, रघुनाथ मंडल, डॉक्टर मुर्मू, भीम हांसदा, पवित्र मंडल, राम हांसदा, मनसा मुर्मू, रतन सोरेन एवं बाप्पा पत्रों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram