फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

कांड्रा में बैंक मैनेजर से रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

K. Durga Rao, Saraikela. कांड्रा थाना क्षेत्र में झारखंड ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

K. Durga Rao, Saraikela.

कांड्रा थाना क्षेत्र में झारखंड ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने किया।

जानकारी के अनुसार, 22 मई 2026 को झारखंड ग्रामीण बैंक, कांड्रा शाखा के मैनेजर को कॉल कर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। कॉल करने वाले ने खुद को “रवि लोहार” बताते हुए कहा था कि वह सरायकेला जेल में बंद है और जमानत व वकील के खर्च के लिए पैसों की आवश्यकता है।

शिकायत पर बनी विशेष टीम 

घटना के बाद बैंक प्रबंधक की शिकायत पर कांड्रा थाना कांड संख्या-09/2026, दिनांक 24 मई 2026 के तहत धारा 308(4) बीएनएस के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड पकड़ा गया आरोपी 

गठित टीम ने तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर रविवार सुबह जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड के पास छापेमारी कर आरोपी बंटी गुहा (38 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित गोलपहाड़ी का निवासी है तथा वर्तमान में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रहकर एक निजी कंपनी में कार्यरत था। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपी पूर्व में दे चुका है कई वारदात को अंजाम 

पुलिस जांच में आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ टेल्को, सिदगोड़ा, सीतारामडेरा एवं कदमा थाना क्षेत्रों में रंगदारी, लूट और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू, पुलिस अवर निरीक्षक रामदयाल उरांव, कमलेश कुमार सिंह, गम्हरिया थाना के रामाशीष शुक्ला सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram