रांची। झारखंड पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक अनुराग गुप्ता ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को बैच लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री गुप्ता के अतिरिक्त अमोल विनुकांत होमकर, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), ऋषभ कुमार झा पुलिस अधीक्षक (ए०टी०एस०) तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। गौरतलब हो कि एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अधिसूचना सं0-7276/ सी०, दिनांक-31.12.2024 द्वारा पुलिस उप-महानिरीक्षक कोटि में प्रोन्नति प्रदान करते हुए उक्त पद पर पदस्थापित किया गया है।
Author: Samsul Haque
India News : गुजरात में ऐसा विवाह होने जा रहा है, जिसमें अंगदान का संकल्प लिया जाएगा। इतना ही नहीं विवाह के निमंत्रण के साथ ही कहा गया है कि अंगदान का पंजीकरण कराना अनिवार्य है। मध्य गुजरात के वडोदरा में इस अनोखे विवाह समारोह का आयोजन किया गया है। वडोदरा के निवासी और भाजपा के कोषाध्यक्ष गोपाल रबारी ने अपने बेटे और बेटी की शादी में शामिल होने वाले सभी मेहमानों के लिए अंगदान का संकल्प अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए अंग दान के पंजीकरण के लिए क्यूआर कोड के साथ 2 प्रकार के निमंत्रण कार्ड़ भी बनाए…
India News : श्रीनगर में लोग ट्रेन आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच रेलवे प्रशासन द्वारा ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना का नियमित तौर पर निरीक्षण किया जा रहा है। वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कई प्रकार की मॉक ड्रिल हुई हैं। रेलवे सूत्रों ने बताया कि योजना तैयार की जा रही है कि कोई भी ट्रेन सीधे श्रीनगर से नई दिल्ली नहीं जाएगी और न ही नई दिल्ली से कोई भी ट्रेन सीधे श्रीनगर जाएगी। जो भी लोग नई दिल्ली से श्रीनगर जाना चाहते है या श्रीनगर से नई दिल्ली आना चाहते है उन्हें…
Jharkhand News : राज्यस्तरीय मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम दिनांक 06 जनवरी को खोजाटोली, नामकुम स्थित आर्मी ग्राउंड में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में बैठक आयोजित की गयी। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को उचित व आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि ससमय पूरी तैयारी सुनिश्चित करें। 06 जनवरी को आर्मी ग्राउंड, खोजा टोली नामकुम में होगा कार्यक्रम बैठक के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पंडाल, मंच निर्माण, अतिथियों/लाभुकों के लिए भोजन-पेयजल, सुरक्षा, पार्किंग आदि…
Jharkhand News : एसीबी टीम ( भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ) लगातार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को रांची एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए रांची के सदर सीओ मुंशी राम को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए डीजीपी अनुराग गुप्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खाता संख्या-150 खेसरा संख्या -415 बी मौजा सिरम टोली चुटिया थाना नंबर-210 शहर अंचल कुल रकबा 3 कट्ठा 08 छटाक जमीन अपर चुटिया, सरदार गली भट्ठी टोली में है। उस जमीन का सीमांकन कराने के लिए सीओ मुंशी राम…
Jharkhand News : झारखंड में लगातार चल रही ठंडी हवा ने कनकनी बढ़ा दी है। न्यूनतम पारा गिर कर 5.2 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन जनवरी को सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहेगा लेकिन बाद में धीरे-धीरे आसमान साफ हो जाएगा। राज्य में पिछले तीन दिनों में तापमान में 8.3 डिग्री सेंटीग्रेट गिरावट आई है। राजधानी रांची में 31 दिसंबर 2024 को पारा में 4.9 डिग्री गिरावट दर्ज की गई थी। एक जनवरी को 1.4 डिग्री सेंटीग्रेड और दो जनवरी को दो डिग्री सेंटीग्रेड न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं…
Jharkhand News : राजधानी के धुर्वा के सेल सिटी समीप पांडा शराब दुकान में देर रात भीषण आग लगी, जिसमे दुकान के लाखों की सामान की क्षति हुई हैै। मौकें पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई और फायर ब्रिगेड भी पहुंची हुई है। मामले की जांच पुलिस में जुटी हुई है। ज्ञात सूत्रों के मुताबित शराब दुकान में आग की वजह से अगल-बगल के दुकानदार भी मौके पर पहुंच रहे है। मिली जानकारी के अनुसार लाखों के सामान जलकर हुआ खाक। देखें वीडियो.. इस खबर को भी पढ़ें : स्टेट हज इंस्पेक्टर के लिए 4 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन इस खबर को…
रांची। पंडरा ओपी क्षेत्र के ओटीसी मैदान के समीप आईसीआईसीआई बैंक के करीब एक व्यक्ति से 13 लाख रुपये की लूट पर पुलिस ने एक अज्ञात अपराधी का फोटो प्रसारित करते हुए उस पर 20 हजार रुपये का ईनाम रखा है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए स्पष्ट रूप से कहा है उक्त अपराधी की सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा। साथ ही, सूचनादाता को 20 हजार रुपये ईनाम में दिए जायेंगे। गाैरतलब हो कि अनुसंधान के क्रम में एक अज्ञात अपराधी का फोटो सीसीटीवी में पाया गया है। सूचना इन नंबर्स पर दिया जा सकता हैै। एसएसपी, रांंची-9431706136…
रांची। राजधानी मेंं शिशु पंजी सर्वे कार्य 4 दिसंबर से शुरू है, जो 4 जनवरी 2025 तक चलेगा। इस क्रम में सोमवार को जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने रुगड़ी गढ़ा मधुकुम, मौसीबाड़ी जगरनाथपुर एवं अन्य आवासीय क्षेत्रों में शिशु सर्वे किया। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार शुरू किए गए इस शिशु सर्वे का उद्देेश्य ड्राप आउट और कभी स्कूल नहीं गए (Never Enrolled) बच्चों की जानकारी इकठ्ठा करना है ताकि प्रत्येक बच्चे को स्कूल का लाभ मिल सके। शिशु सर्वे के अतरिक्त 15 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षित वयस्कों की भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है।
रांची। पंडरा ओपी क्षेत्र के ओटीसी मैदान के समीप आईसीआईसीआई बैंक के करीब एक व्यक्ति से अपराधियों ने 13 लाख रुपये बड़ी असानी से लूटकर चलते बने। घटना सोमवार लगभग 12:45 बजे दोपहर की है, जब तीन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना का विरोध करने पर घटना में शामिल एक अपराधी ने एक व्यक्ति पर गोली भी चलाई, जिससे वह घायल हो गया। इलाज के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। दरअसल, इंद्रपुरी निवासी व्यवसायी नीरज गुप्ता अपने कर्मी सुमित गुप्ता काे 13 लाख रुपये देकर उक्त बैंक में जमा करने को भेजा…
World News : साउथ कोरिया के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज सुबह हुए भयावह विमान हादसे ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। जेजू एयर की फ्लाइट 7सी2216, जो बैंकॉक से आ रही थी, लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 179 लोगों की मौत हो गई, जबकि केवल 02 लोगों को जीवित बचाया जा सका है। विमान में कुल 181 यात्री सवार थे। साउथ कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय समयानुसार रविवार सुबह करीब 9 बजे विमान हादसा हुआ, जिसमें दो को बचा लिया गया, जबकि 179 लोगों की मौत हो गई। विमान…
Jharkhand News : चेतन महतो गोलीकांड मामले में धनबाद पुलिस को रविवार को एक और सफलता हाथ लगी है। दरअसल चेतन महतो पर गोली चलाने वाला मोस्टवांटेड प्रिंस खान का गुर्गा फजल उर्फ फैजल खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त पिस्टल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। रविवार को इस संबंध में धनबाद के बरवाअड्डा थाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी अजित कुमार ने बताया कि बीते 13 दिसंबर की शाम बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह में अज्ञात अपराधियों द्वारा सीमेंट व्यपारी चेतन महतो को गोली मारकर घायल कर…
Jharkhand News : अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह ने भारतमाला प्रोजेक्ट पर शनिवार दोपहर को हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। मयंक सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बर्बरीक प्रोजेक्ट में जो घटना हुई है, वह उसने कराया है। कंपनी को उसकी ये आखिरी चेतावनी है। कंपनी को क्या लगता है, उसको बिना मैनेज किए आप काम करके नहीं निकल पायेंगे। मयंक सिंह ने लिखा है कि हमको इग्नोर किये। इसलिए आज आपके कान का पर्दा खोलने के लिए दिवाली मनाये हैं। अगली बार होली खेलेंगे, वो भी खून की। उल्लेखनीय है कि…
Jharkhand News : रांची के जाने-माने बिल्डर और बीजेपी के नेता रमेश सिंह को पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के नाम पर फोन करके संगठन की मदद करने की बात कही गई है। इस संबंध में रमेश सिंह ने सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। रमेश ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि शनिवार को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को PLFI संगठन से जुड़े होने की बात कही। साथ ही उसने कहा कि संगठन के कमांडर सहित सदस्यों की नजर उन पर है। संगठन को सहयोग करें। संगठन…
Jharkhand News : स्टेट हज इंस्पेक्टर अथवा खादिमुल हुज्जाज के लिए 4 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। इच्छुक आवेदक हज कमिटि की वेबसाईट www.hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हज कमिटि ऑफ इंडिया, अल्पसंख्यक मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है। आवेदक मुस्लिम सरकारी सेवक (वरिष्ठ अधिकारी छोडकर)/सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई/वैधानिक निकाय में सेवारत अधिकारी/कर्मचारी ही होंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए नियम एवं शर्तों का अवलोकन हज कमिटि की वेबसाईट पर किया जा सकता है। यह जानकारी जिला जनसंपर्क कार्यालय रांची द्वारा दी गई। इस खबर को भी पढ़ें : मंईयां…
रांची। शनिवार को होने वाला मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। नामकुम खोजा टोली में होने वाले इस राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम में योजना से जुड़े लाभुकों को डिजिटल माध्यम से उनके खाते में 2500 रुपये दिए जाने थे लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन पर उक्त कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। अगली तिथि बाद में घोषित की जाएगी। साथ ही योजना से जुड़ी राशि के लिए महिला लाभुकों को अभी इंतजार करना होगा।
रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम 28 दिसंबर (शनिवार) को नामकुम के खोजा टोली स्थित ट्रेनिंग ग्राउंड में हाेगा। इसकी तैयारी काे लेकर गुरुवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने उक्त कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों/पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने लाभुकों के आवागमन, उनके स्थान ग्रहण, खाने-पीने, शौचालय, पार्किंग आदि की व्यवस्था समुचित ढंंग से करनेे की सलाह दी ताकि किसी को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आयोजन में बड़ी संख्या में लाभुक पहुंचेंगे। वे जिन बसों से कार्यक्रम आयेंगे उनका पार्किंग स्थल पूर्ण रूप से सुनिश्चित रहे ताकि ट्रैफिक व्यवस्था…
रांची। झारखंड विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक जयराम महतो के खिलाफ गुरुवार को प्राथामिकी दर्ज की गई। बोकारो स्थित चंद्रपुुरा थाना में दर्ज यह प्राथमिकी सीसीएल ढोरी के सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश कुमार सिंह के लिखित आवेेदन पर हुआ है। श्री सिंह ने विधायक जयराम महतो पर सीसीएल क्वार्टर डी/2 में जबरन घुसकर प्रशिक्षु अधिकारियों का सामान गायब करने, सरकारी कार्य मेें बाधा डालने, उपस्थित मजिस्ट्रेट समेत पुलिस, सीआईएसएफ कर्मी एवं सीसीएल कर्मी संग अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलाैज करने का आरोप लगाया है। विधायक के अतिरिक्त विनोद चाैहान, राहुल पासवान, संजीत कुमार, रितेश कुमार, तिलक महतो एवं संदीप महतो के साथ-साथ कुल…
Jharkhand News : रांची के रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत काठीटांड के पास बैंक में पैसा जमा करने जा रहे पेट्रोल पंप के संचालक से 13 लाख 65 हजार रुपये की छिनैती कर ली गई। घटना आज दोपहर की है। मिली जानकारी के अनुसार, रिलायंस पेट्रोल पंप के संचालक बैंक में पैसा जमा करने कार से जा रहे थे। बाइक सवार बदमाश काफी दूर से संचालक का पीछा कर रहे थे। जैसे ही बदमाशों को मौका मिला, वे रुपये से भरा बैग छिनकर फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।…
रांची। राज्य के टाना भगत गृह मंत्री अमित शाह से नाराज हैं। उनकी नाराजगी का कारण गृह मंत्री का संसद में दिया गया वह बयान है, जिसमें उन्होंने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के बारे में कहा था-अंबेडकर का नाम लेना फैशन हो गया है। जिस प्रकार लोग उनका नाम जप रहे हैं, इतना अगर प्रभू राम का जपते तो स्वर्ग मिल जाता। गृह मंत्री के इस बयान से नाराज टाना भगत जल्द ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे और उन्हें गृह मंत्री समेत केंद्रीय मंत्रीमंडल से हटाने की मांग करेंगे। यह निर्णय टाना भगतों ने…
