फॉण्ट कनवर्टर NEW

24 घंटे में झारखंड की सड़कों पर मातम, हादसों में 8 की मौ’त

Ranchi News: झारखंड में बीते 24 घंटे सड़क हादसों के लिहाज से बेहद भयावह साबित हुए। राज्य के अलग-अलग जिलों में हुई कई दुर्घटनाओं में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घटनाओं से राज्यभर

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड में बीते 24 घंटे सड़क हादसों के लिहाज से बेहद भयावह साबित हुए। राज्य के अलग-अलग जिलों में हुई कई दुर्घटनाओं में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घटनाओं से राज्यभर में शोक और चिंता का माहौल है।

सबसे बड़ा हादसा साहिबगंज जिले की बरहेट–बड़हरवा मुख्य सड़क पर हुआ। शुक्रवार को एक ऑटोरिक्शा और तेल टैंकर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान समरा साह (30), रंदानी सोरेन (30), छह वर्षीय छात्रा शांति हेम्ब्रम और ऑटोरिक्शा चालक अमल कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ऑटोरिक्शा बरहेट से बड़हरवा की ओर जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घायलों को तुरंत रांगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

पलामू जिले के डुमरी गांव में भी एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां सड़क पर फिसलने से एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मनोज तुरी (26) और प्रेम भारती (25) के रूप में हुई है। इस हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। लेसलीगंज के एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने बताया कि दुर्घटना सड़क की खराब स्थिति और फिसलन के कारण हुई।

रांची में बिरसा चौक के पास एक पेट्रोल पंप के नजदीक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में 26 वर्षीय विवेक कुमार तिर्की की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि युवक को बचाने का मौका ही नहीं मिला।

वहीं गोड्डा जिले के भाटोंडा राजमार्ग पर कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में 27 वर्षीय निरंजन मिर्धा की जान चली गई। इस दुर्घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार में सवार तीसरा व्यक्ति सुरक्षित बच गया।

लगातार हो रहे इन हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा, तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने लोगों से सतर्कता बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

इस खबर को भी पढ़ें : चाईबासा में मातम: स्कूटी-बाइक की भीषण भिड़ंत; दो घरों के चिराग बुझे

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram