India News: भारत-पाकिस्तान में सीजफायर के बाद ब्रह्मोस मिसाइल की चर्चा पूरी दुनिया कर रही है। आखिर ब्रह्मोस ने कैसे रडार को धोखा देकर पाकिस्तान को बर्बाद किया। पाकिस्तान 86 घंटे में ही भारत के सामने घुटने पर आ गया। ब्रह्मोस मिसाइल ने वह कर दिखाया, जो अब तक किसी मिसाइल ने नहीं किया है। ब्रह्मोस के पराक्रम को देखकर दुनिया के करीब 17 देशों ने इसे खरीदने का फैसला किया है। खास बात यह है कि चीन का एक दुश्मन देश और भारत के मित्र देश ने करीब 4000 करोड़ रुपए में ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने का सौदा किया है।…
Author: Samsul Haque
World News: भारत का पड़ोसी देश तिब्बत में एक बार फिर से भूकंप आया है। रविवार- सोमवार के दरम्यान सुबह के 2:41 बजे तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। जैसे ही लोगों को झटके लगे वे डरकर घर से बाहर निकले और सुरक्षित स्थान की तरफ दौड़ने लगे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 रहा। पूरे देश में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, किसी तरह के नुकसान या चोट की तत्काल कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के एक्स हैंडल के अनुसार, भूकंप का…
Jharkhand News: चाईबासा जिले के खूंटपानी प्रखंड स्थित बासाहातु गांव के युवक मंजीत मुंडा की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बासा गम्हारिया के पास सड़क किनारे मंजीत का शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पान्ड्राशाली ओपी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। ओपी प्रभारी मृणाल कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाने…
Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। धुर्वा थाना क्षेत्र के बालसिरिंग पुल के पास दो युवकों के शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किए गए। दोनों की हत्या गला रेतकर की गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि दोनों की हत्या किसी दूसरी जगह पर की गई और फिर शवों को सुनसान इलाके में लाकर फेंका गया। घटनास्थल पर डीएसपी हटिया प्रमोद मिश्रा स्वयं पहुंचे और जांच का नेतृत्व किया। स्थानीय…
Jharkhand News: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के आमबागान स्थित एक होटल में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवती का शव संदिग्ध स्थिति में कमरे से बरामद हुआ। मृतका की पहचान आजाद बस्ती की रहने वाली रुखसार के रूप में हुई है। घटना होटल ईआई डोराडो के कमरे नंबर 506 की है, जहां रुखसार का शव पंखे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कमरे से शराब की बोतलें और कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं, जिससे मामला और संदेहास्पद…
Bihar News: अब भारत भी दुनिया का ऐसा दूसरा देश हो जाएगा जहां साढ़े पांच हजार के करीब मरीज एक अस्पताल में भर्ती किए जा सकेंगे और उनका एक ही जगह इलाज करना संभव हो सकेगा। इस अस्पताल की लागत साढ़े पांच करोड़ से ज्यादा है। इसे भारत के बिहार राज्य की राजधानी पटना में बनाया जा रहा है। कभी बीमारू राज्य की पहचान रखने वाला बिहार अब चिकित्सा सुविधाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। राज्य की राजधानी पटना में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल बन रहा है, जिसकी कुल क्षमता 5,462 बेड…
Public Adda News: कई महिलाएं और लड़कियां आजकल स्लिम दिखने के लिए बॉडी शेपर या टमी टकर का सहारा ले रही हैं। आमतौर पर टमी, कमर और जांघों के पास जमा चर्बी को दबाकर शेप वियर एक पतली काया का आभास देता है। ये खास कपड़े शरीर के बाकी हिस्सों को कसकर पकड़ते हैं, जिससे फिगर ड्रेस में स्लिम और परफेक्ट दिखता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि यह खूबसूरत लुक आपकी सेहत को अंदर से नुकसान पहुंचा सकता है? हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बॉडी शेपर का लंबे समय तक पहनना कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता…
Public Adda News: गर्मी के मौसम में डायबिटीज के मरीजों को खास सतर्कता बरतनी चाहिए क्योंकि इस दौरान शरीर का पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में मीठे और रसीले फल जैसे आम, अंगूर, लीची, अंजीर और केला ब्लड शुगर लेवल को असंतुलित कर सकते हैं। आम गर्मियों में सबसे लोकप्रिय फल है, लेकिन इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) 51-56 के बीच होता है, जो मधुमेह रोगियों के लिए चिंताजनक हो सकता है। 100 ग्राम अंगूर में लगभग 16 ग्राम प्राकृतिक चीनी पाई जाती है, जो ब्लड शुगर को तेजी…
India News: नौकरी दिलाने के नाम पर सहेलियों से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोपी दरिंदें रातभर कार में दुष्कर्म करते रहे और एक पीड़िता को कार से बाहर फेक दिय जिसकी मौत हो गई। पीड़िता ने बताया कि दोनों सहेली आरोपियों से छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाती रहीं, लेकिन आरोपी नहीं माने और सामूहिक दुष्कर्म किया। उसकी सहेली को मेरठ के टिमकिया क्षेत्र में हाईवे पर फेंक दिया गया, जिसकी वाहनों के कुचलने से मौत हो गई। किशोरी ने खुर्जा क्षेत्र में कार से कूदकर जान बचाई और किसी तरह पुलिस को मामले की जानकारी दी। खुर्जा…
India News: भारतीय सेना ने रविवार को एक लिस्ट जारी कर दी जिसमें पाक सेना के उन अधिकारियों के नाम शामिल हैं जो कि पंजाब प्रांत में आतंकियों के जनाजे में पहुंचकर आंसू बहा रहे थे। इस लिस्ट में लाहोर 4 कॉर्प्स के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल फैयाज हुसैन शाह, लाहौर 11वीं इन्फैंट्री बटालियन के मेजर जनरल राव इमरान सरताज, ब्रिगेडियर मोहम्मद फुरकान शब्बीर, डॉ. उसमान अनवर, इन्सपेक्टर जनरल ऑफ पंजाब पुलिस, पंजाब प्रांतीय सभा के सदस्य मलिक शोएब अहमद के नाम शामिल हैं। पहलगाम हमले के बाद भारत की सख्त कार्रवाई ने पाकिस्तान को दुनिया के सामने बेनकाब करके रख…
World News: पाकिस्तान ने जब भारत पर ड्रोन और मिसाइल अटैक करने की कोशिश की तो पलटवार में भीरत ने भी उसके सात एयरबेस तबाह कर दिए। इस लिस्ट में पंजाब का रहीम यार खान एयरबेस भी शामिल है। रहीम यार खान एयरबेस को इतना नुकसान पहुंचा है कि इसके मुख्य रनवे को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। पाकिस्तान नागरिक उड्डयन विभाग ने शनिवार शाम नोटिस टु एयरमेन (नोटाम) जारी किया था। चार दिन चले संघर्ष में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के एयरबेस को निशाना बनाया था। शनिवार को सेना ने 6 पाकिस्तानी सेना के ठिकानों।…
आईपीएल के 18 वें सत्र में 17 साल के वैभव सूर्यवंशी और 14 साल के आयुष म्हात्रे ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। आयुष ने चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 94 रन बनाये थे। आयुष ने इस दौरान 25 गेंदों में ही अर्धशतक लगा दिया था। इसी के साथ ही वह सबसे तेजी से अर्धशतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए थे। वहीं राजस्थान रॉयल्स के वैभव ने 38 गेंदों पर शतक लगा दिया था। इस प्रकार वह सबसे तेजी से शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने…
क्रिकेट को भद्रजनों का खेल माना जाता है और इसके खिलाड़ी भी काफी कमाई करते हैं पर इसके बाद भी कई क्रिकेटर अपनी निजी जिंदगी में आरोपों से घिरे रहे हैं। इसमें पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ,विनोद कांबली से लेकर एस श्रीसंत और अमित मिश्रा आदि हैं। नवजोत सिंह सिद्धू : पूर्व सलामी बल्लेबाज रहे नवजोत सिंह सिद्धू आजकल कमेंटेटर की भूमिका रहे रह हैं पर वह एक बार जेल भी गये हैं। साल 1988 में उनपर हत्या का आरोप लगा था। तब पार्किंग को लेकर हुए मामूली विवाद में सिद्धू के हाथों एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत…
आज के समय में अभिभावक बच्चों को साफ-सफाई के नाम पर बाहर खेलने या मिट्टी में हाथ लगाने से रोक देते हैं। लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो यह आदत बच्चों की सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। अगर आप भी अपने बच्चे को सिर्फ संक्रमण के डर से बाहर खेलने नहीं दे रहे, तो आप उसकी प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर रहे हैं। एक स्वास्थ्य संगठन द्वारा किए गए अध्ययन में सामने आया है कि जो बच्चे शुरुआती सालों में मिट्टी, धूल और सामान्य संक्रमणों के संपर्क में रहते हैं, उनकी रोगों से लड़ने की ताकत बेहतर होती है।…
आजकल कई अभिभावक बच्चों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रखते हैं और इसके लिए उन्हें उपहार या किसी चीज का लालच देकर प्रेरित करते हैं। जैसे कि—“अगर तुम परीक्षा में अच्छे अंक लाओगे तो तुम्हें नया खिलौना मिलेगा” या “अगर तुम डांस क्लास में ठीक से सीखोगे तो हम तुम्हें आइसक्रीम खिलाएंगे।” यह तरीका कुछ मौकों पर कारगर हो सकता है, लेकिन जब यह आदत बन जाती है, तो बच्चों का ध्यान काम के मूल उद्देश्य से हटकर केवल इनाम पर टिक जाता है। इससे बच्चों में सतही काम करने की प्रवृत्ति विकसित होती है और उनकी रचनात्मकता धीरे-धीरे प्रभावित…
आज के डिजिटल युग में बच्चे भी इंटरनेट और सोशल मीडिया का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन इसी तकनीकी सुविधा के कारण वे साइबर बुलीइंग जैसी गंभीर समस्या के शिकार बनते जा रहे हैं। साइबर बुलीइंग क्या है? साइबर बुलीइंग का मतलब होता है ऑनलाइन माध्यम से किसी बच्चे को मानसिक, भावनात्मक या मनोवैज्ञानिक रूप से परेशान करना। यह तंग करने की वह प्रक्रिया है, जो पीड़ित के मानसिक संतुलन को भी बिगाड़ सकती है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। एक सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल के 8वीं कक्षा के 174 बच्चों…
बच्चों को जिम्मेदार बनाना आसान नहीं होता, लेकिन अगर उन्हें सही तरीके से सिखाया जाए तो वे न सिर्फ घर के काम-काज में मददगार बन सकते हैं बल्कि साफ-सफाई और व्यवस्था की अहमियत भी समझने लगते हैं। खासकर वीकेंड पर जब समय थोड़ा ज्यादा मिलता है, तो यह आदतें बच्चों में धीरे-धीरे डाली जा सकती हैं। 1. छोटे-छोटे टास्क दें:एक साथ पूरे घर की सफाई सिखाने की बजाय बच्चों को छोटे टास्क देना बेहतर होता है। जैसे – उनके वॉर्डरोब को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी दें। उन्हें पहले सारे कपड़े बाहर निकालने और फिर तह कर के इस तरह से…
बच्चों को खाना खिलाना हर माता-पिता के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकती है। कई बार बच्चे भूख न लगने का बहाना बनाकर भोजन से दूर भागते हैं, लेकिन इसके पीछे कुछ गंभीर स्वास्थ्य कारण भी हो सकते हैं, जिन पर ध्यान देना जरूरी है। 1. पेट के कीड़े:अगर बच्चे को बार-बार पेट दर्द होता है, भूख नहीं लगती या कमजोरी महसूस होती है, तो इसकी वजह पेट में कीड़े हो सकते हैं। इससे पोषण की कमी, दस्त और सूजन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। 2. एनीमिया:शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया से बच्चे में चिड़चिड़ापन, थकान और…
World News: दुनिया में ऐसे भी देश है जहां अनाज और सब्जी की मंडियों की तरह दुल्हन की मंडियां भी सजती है। जी हां, यह बिल्कुल सच है, चीन से लेकर बुल्गारिया तक में ऐसी मंडियां सजती हैं, जहां पर लोग अपने लिए दुल्हन खरीदने जाते हैं। यह अनोखा बाजार, जिसे ‘जिप्सी ब्राइड मार्केट’ कहा जाता है। यह बाजार स्तारा जागोर नामक स्थान पर लगता है, जहां कलैदजी समुदाय के लोग अपनी बेटियों के लिए वर तलाशने आते हैं। यह परंपरा वर्षों पुरानी है और आज भी जारी है, हालांकि इसे लेकर कई बार आलोचना भी होती रही है। चीन…
Jharkhand News: शादी के मंडप से उठ कर नई नवेली दुल्हन सीधे परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पहुंच गई। देर रात में शादी सम्पन्न हुई और जल्दी विदाई की रस्म पूरी करा दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर सीधे परीक्षा केंद्र आरके महिला कॉलेज पहुंचा। जहां नई नवेली दुल्हन ने अपने सुनहरे भविष्य के लिये अपनी परीक्षा दी। गिरिडीह के आरके महिला कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र में शादी के लाल जोड़े में सिंदूर से भरी मांग में नई नवेली दुल्हन एग्जाम दे रही थी, तो दूल्हा बाहर उसका इंतजार कर रहा था। लोगों ने दूल्हे और उसके पूरे परिवार के इस काम…
