फॉण्ट कनवर्टर NEW

अंगूठा खोल सकता है आपके भविष्य के राज, बस ध्यान से देखें

Astrology News: हर इंसान के मन में यह जानने की जिज्ञासा रहती है कि भविष्य में उसके जीवन में क्या होने वाला है। जन्मकुंडली के साथ-साथ हस्तरेखा विज्ञान में भी भविष्य जानने के कई संकेत बताए गए हैं। इनमें अंगूठे को खास महत्व दिया गया

अपनी भाषा में पढ़ें

Astrology News: हर इंसान के मन में यह जानने की जिज्ञासा रहती है कि भविष्य में उसके जीवन में क्या होने वाला है। जन्मकुंडली के साथ-साथ हस्तरेखा विज्ञान में भी भविष्य जानने के कई संकेत बताए गए हैं। इनमें अंगूठे को खास महत्व दिया गया है। कहा जाता है कि अंगूठा व्यक्ति के चरित्र का आइना होता है और इसे देखकर कई गुप्त बातें समझी जा सकती हैं।

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार अंगूठे की बनावट से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, बचत की क्षमता, स्वभाव, काम वासना और यहां तक कि रोगों के संकेत भी मिलते हैं।

लंबा या छोटा अंगूठा क्या बताता है

जिन लोगों का अंगूठा लंबा होता है, वे आमतौर पर बुद्धिमान और उदार स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग शौकीन भी माने जाते हैं। अगर अंगूठा तर्जनी उंगली के दूसरे पोर तक पहुंचता है, तो व्यक्ति नेक दिल होता है और किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता।

इस खबर को भी पढ़ें : बाबा वेंगा की एक और भविष्यवाणी आज बन रही है सच्चाई

वहीं, छोटा अंगूठा शुभ नहीं माना जाता। ऐसे लोगों से उधार या कर्ज देने में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, क्योंकि धन हानि का योग रहता है। पारिवारिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव बने रहते हैं।

चौड़ा और कम खुलने वाला अंगूठा

यदि किसी व्यक्ति का अंगूठा अधिक चौड़ा होता है, तो उसे खर्चीले स्वभाव का माना जाता है। ऐसे लोग कई बार बुरी आदतों की ओर भी आकर्षित हो जाते हैं।

कम खुलने वाला अंगूठा भी अच्छा संकेत नहीं माना गया है। ऐसे लोगों को जीवन में बार-बार बाधाओं का सामना करना पड़ता है। मेहनत के बाद भी सफलता देर से मिलती है और कमाई के अनुसार बचत नहीं हो पाती।

मोटा, पतला और गोल अंगूठा

अगर अंगूठा नीचे से पतला और ऊपर से मोटा व गोल हो, तो ऐसा व्यक्ति शंकालु स्वभाव का होता है। इन्हें अपने कार्यों में अड़चनें आती हैं, लेकिन यदि हाथ भारी हो तो जीवन में उन्नति भी करते हैं।

वहीं, पतला और लंबा अंगूठा शांत स्वभाव का संकेत माना जाता है। ऐसे लोग अपने काम वासना पर नियंत्रण रखते हैं, व्यवहारकुशल होते हैं और भावनात्मक भी माने जाते हैं।

ज्यादा खुलने वाला अंगूठा क्या संकेत देता है

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार जिन लोगों का अंगूठा ज्यादा खुलता है, वे धनी होते हैं। अपने व्यक्तित्व और खुले विचारों के कारण इन्हें समाज में मान-सम्मान भी खूब मिलता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram