फॉण्ट कनवर्टर NEW

गलत दिशा में सोना बना सकता है बीमार और दरिद्र, जानिए सही नियम

Astrology News: वास्तुशास्त्र में दिशाओं का जीवन पर गहरा प्रभाव बताया गया है। मान्यता है कि यदि व्यक्ति सही दिशा और सही नियमों के अनुसार नहीं सोता, तो उसका असर सीधे स्वास्थ्य, धन और मान-सम्मान पर पड़ता है। शयन कक्ष को शरीर और मन दोनों

अपनी भाषा में पढ़ें

Astrology News: वास्तुशास्त्र में दिशाओं का जीवन पर गहरा प्रभाव बताया गया है। मान्यता है कि यदि व्यक्ति सही दिशा और सही नियमों के अनुसार नहीं सोता, तो उसका असर सीधे स्वास्थ्य, धन और मान-सम्मान पर पड़ता है। शयन कक्ष को शरीर और मन दोनों से जुड़ा माना गया है, इसलिए हमारे धर्म ग्रंथों में सोने से जुड़े कई नियम बताए गए हैं।

शयन कक्ष और सोने के नियम

धर्म ग्रंथों के अनुसार सूने घर में अकेले नहीं सोना चाहिए। जहां पूरी तरह अंधेरा हो, वहां सोने से भी बचने की सलाह दी गई है। मंदिर और श्मशान में सोना वर्जित माना गया है। अच्छी सेहत के लिए सुबह जल्दी उठना जरूरी बताया गया है।
कुछ लोगों की आदत होती है कि वे सोने से पहले पैर धोते हैं, यह अच्छी बात है, लेकिन भीगे पैरों के साथ सोना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि सूखे पैर होने से घर में लक्ष्मी का वास होता है।

सोने की सही दिशा क्यों है जरूरी

वास्तु के अनुसार सोने की दिशा का सीधा असर जीवन पर पड़ता है। पूर्व दिशा की ओर सिर करके सोने से विद्या की प्राप्ति होती है। पश्चिम दिशा की ओर सिर करके सोने से चिंता बढ़ती है। उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोना हानि और मृत्यु का कारण माना गया है, जबकि दक्षिण दिशा की ओर सिर करके सोने से धन और आयु में वृद्धि होती है।

ये गलत आदतें छोड़ना है जरूरी

टूटी हुई खाट या पलंग पर सोने से बचना चाहिए। खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर जाना और झूठे मुंह सोना अशुभ माना गया है। दिन में सोने की आदत भी नुकसानदायक बताई गई है। कहा जाता है कि दिन में, सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सोने से व्यक्ति रोगी और दरिद्र हो सकता है।

सही तरीके से सोना कैसे फायदेमंद

स्वास्थ्य की दृष्टि से बायीं करवट सोना लाभदायक माना गया है। दक्षिण दिशा में पैर रखकर कभी नहीं सोना चाहिए, क्योंकि मान्यता है कि इस दिशा में यम और दुष्ट शक्तियों का वास होता है। वैज्ञानिक रूप से भी बताया जाता है कि इससे मस्तिष्क में रक्त संचार प्रभावित हो सकता है।

इस खबर को भी पढ़ें : 30 के बाद नींद कम हुई तो दिमाग सबसे पहले देने लगता है ये संकेत

सोते समय हृदय पर हाथ रखकर या पैर पर पैर रखकर सोना भी ठीक नहीं माना गया है। यदि माथे पर तिलक लगा हो, तो सोने से पहले उसे साफ कर लेना चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram