Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»सड़क पर खड़ा ट्रेलर बना काल, मानगो पुल हादसे में गई टेंपो चालक की जान
Jharkhand

सड़क पर खड़ा ट्रेलर बना काल, मानगो पुल हादसे में गई टेंपो चालक की जान

मानगो पुल के पास खड़े ट्रेलर से तेज रफ्तार टेंपो टकराया। चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
By Samsul HaqueJanuary 20, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

मानगो पुल बना हादसों का हॉटस्पॉट

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मानगो पुल के पास सड़क के बीच खराब हालत में खड़े एक ट्रेलर से तेज रफ्तार टेंपो पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

अंधे मोड़ पर खड़ा था ट्रेलर, नहीं था कोई चेतावनी संकेत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाथी घोड़ा मंदिर के पास ट्रेलर काफी देर से सड़क के बीचों-बीच खड़ा था। न तो ट्रेलर के पीछे कोई रिफ्लेक्टर लगाया गया था और न ही चेतावनी के लिए बैरिकेड या इंडिकेटर मौजूद था। अंधे मोड़ और तेज रफ्तार के कारण पीछे से आ रहा टेंपो ट्रेलर को समय रहते नहीं देख सका।

चालक केबिन में फंसा, मौके पर ही तोड़ा दम

हादसे में मानगो पारडीह स्थित गुलजार बाग निवासी मोहम्मद फिरोज, जो टेंपो चला रहे थे, स्टेयरिंग और केबिन के बीच बुरी तरह फंस गए। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। टेंपो में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल एमजीएम अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस जांच में लापरवाही के संकेत

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में ट्रेलर के लंबे समय तक सड़क पर खड़े रहने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की बात सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह हादसा एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार और सड़क पर खड़े भारी वाहनों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

तीजनबाई नहीं रहीं, सरयू राय बोले– उनकी आवाज और विरासत हमेशा रहेगी अमर

July 5, 2026

मंदिर में चोरी कर भागा युवक 4 घंटे में गिरफ्तार, पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे

July 5, 2026

आसंगी चेक डैम ने निगली दो जिंदगियां, दूसरे छात्र का शव मिलते ही पसरा मातम

July 5, 2026

RECENT ADDA.

तीजनबाई नहीं रहीं, सरयू राय बोले– उनकी आवाज और विरासत हमेशा रहेगी अमर

July 5, 2026

मंदिर में चोरी कर भागा युवक 4 घंटे में गिरफ्तार, पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे

July 5, 2026

आसंगी चेक डैम ने निगली दो जिंदगियां, दूसरे छात्र का शव मिलते ही पसरा मातम

July 5, 2026

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक, किरेन रिजिजू का एलान

July 5, 2026

शोपियां में लश्कर के दो कमांडर घिरे, आतंकवादियों के खिलाफ सेना का बड़ा ऑपरेशन

July 5, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.