Skip to content
रविवार, 29 नवंबर 2026
Log In
अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी परियोजना प्रबंधन इकाई को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वरिष्ठ पदों पर होगी नियुक्ति विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षाओं का परिणाम घोषित, राजस्व पर्षद की केंद्रीय परीक्षा समिति ने जारी किया रिजल्ट गढ़वा और लेस्लीगंज में पेयजल व्यवस्था होगी और सुदृढ़, पंपिंग सिस्टम से जुड़े कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मिठाई बांटकर हुआ था शिलान्यास, चार साल बाद भी सड़क का काम शुरू नहीं

पोटका प्रखंड के माटकू पंचायत में पाथरचाकड़ी से बाघमारा गांव तक बनने वाली सड़क का काम शिलान्यास के करीब चार साल बाद भी शुरू नहीं हुआ है। इसको लेकर प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दुलाल भुईयां ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं।

s 29

पूर्वी सिंहभूम: पोटका प्रखंड के माटकू पंचायत में पाथरचाकड़ी से बाघमारा गांव तक बनने वाली सड़क का काम शिलान्यास के करीब चार साल बाद भी शुरू नहीं हुआ है। इसको लेकर प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दुलाल भुईयां ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं।

दुलाल भुईयां ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 1.28 किलोमीटर लंबी सड़क को मंजूरी मिली थी। 7 नवंबर 2022 को ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम के दौरान तत्कालीन विधायक और सांसद की मौजूदगी में सड़क का शिलान्यास किया गया था। उस समय ग्रामीणों के बीच मिठाई भी बांटी गई थी।

यह भी पढ़ें: CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर

उन्होंने कहा कि शिलान्यास के बाद ग्रामीणों को जल्द सड़क बनने की उम्मीद थी, लेकिन करीब चार साल बीतने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो ने भी कई बार इस मामले को उठाया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

भुईयां ने कहा कि सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने योजना की स्वीकृत राशि, निर्माण में देरी और विभागीय लापरवाही की जांच कराने की मांग की।

उन्होंने प्रशासन से सड़क निर्माण जल्द शुरू कराने और देरी के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की अपील की। वहीं, ग्रामीण भी अब इंतजार कर रहे हैं कि आखिर सड़क का निर्माण कब शुरू होगा।

यह भी पढ़ें: NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें