फॉण्ट कनवर्टर NEW

साहिबगंज में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो पलटी- एक की मौ’त, 8 घायल

Sahibganj News: साहिबगंज जिले के बोरियो–बोआरीजोर मार्ग पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शामपुर गांव के पास स्कॉर्पियो वाहन का टायर अचानक फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में गाड़ी मालिक की मौके पर ही मौत

अपनी भाषा में पढ़ें

Sahibganj News: साहिबगंज जिले के बोरियो–बोआरीजोर मार्ग पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शामपुर गांव के पास स्कॉर्पियो वाहन का टायर अचानक फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में गाड़ी मालिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग बोआरीजोर थाना क्षेत्र के सिमड़ा गांव से राजमहल की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वे एक शव के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान शामपुर के पास तेज रफ्तार में चल रही स्कॉर्पियो का टायर फट गया और यह बड़ा हादसा हो गया।

मृतक की पहचान मेहरमा थाना क्षेत्र के घोरीचक गांव निवासी 20 वर्षीय शक्ति महतो के रूप में हुई है। हादसे के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव में शोक का माहौल है।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बोरियो–बोआरीजोर मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार और खराब सड़क की वजह से हादसे होते रहते हैं। प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाने की मांग भी उठने लगी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram