Jharkhand News: लातेहार जिले में गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) संगठन के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया। चंदवा थाना क्षेत्र के हड़गड़वा जंगल में यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने छापेमारी के दौरान जिन नक्सलियों को पकड़ा, उनमें चंदवा निवासी संतोष उरांव, लोहरदगा के कुडू निवासी बालक राम और बालूमाथ निवासी आशीष उरांव शामिल हैं। इनके पास से दो देसी बंदूकें, सात गोलियां और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए गए हैं। डीएसपी अरविंद कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि…
Author: Samsul Haque
India News: चांदेल जिले के खेंगजॉय इलाके में भारत-म्यांमार बॉर्डर के पास भारतीय सेना के असम राइफल्स के जवानों ने 10 उग्रवादियों को ढेर कर दिया।इंडियन आर्मी ने एक्स पर बताया कि, मणिपुर के चांदेल जिले के खेंगजॉय तहसील के न्यू समतल गांव के पास उग्रवादियों की गतिविधियों का पता चला था। भारत-म्यांमार सीमा के पास सशस्त्र कैडरों यानी उग्रवादियों की गतिविधियों की खुफिया जानकारी पर एक्शन लिया गया। स्पीयर कॉर्प्स के तहत अस राइफल्स यूनिट ने 14 मई 2025 को एक अभियान शुरू किया। जैसे ही सेना के जवानों ने ऑपरेशन शुरू किया, उग्रवादियों ने उन पर गोलियां चलाई।…
India News: भारत माता की बेटी और आपरेशन सिंदूर के चलते देश भर में प्रशंसा पा रही कर्नल सोफिया कुरैशी के संदर्भ के साथ मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह के महू भाजपा विधायक उषा ठाकुर की उपस्थित मे आयोजित एक कार्यक्रम में मंच से बेहद आपत्तिजनक बयान का वीडियो वायरल होने के बाद उनका बयान राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियां बन गया और विजय शाह के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। सुप्रीम कोर्ट में लगाई FIR के विरूद्ध याचिका मामले में मध्यप्रदेश हाइकोर्ट ने स्वत: संज्ञान ले डीजीपी मध्यप्रदेश को चार घंटे में…
India News: कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लोकायुक्त ने गुरुवार को राज्यव्यापी छापेमारी अभियान चलाया। बेंगलुरु सहित छह जिलों में सरकारी अधिकारियों के 30 से अधिक ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। इन अधिकारियों पर अपनी वैध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का संदेह है। लोकायुक्त अधिकारियों से प्राप्त जानकारी अनुसार यह छापेमारी विश्वसनीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर की गई, और इसका उद्देश्य सरकारी तंत्र में जड़ जमा चुके भ्रष्टाचार को उजागर करना है। लोकायुक्त ने बेंगलुरु शहर और जिले के 12 स्थानों समेत तुमकुरु में 7 स्थानों पर, यादगीर में 5 स्थानों पर,…
World News: पाकिस्तान ने हाल ही में एक क्रिप्टोकरेंसी कंपनी, वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल (डब्ल्यूएलएफ) के साथ महत्वपूर्ण समझौता किया है। इस कंपनी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार की 60 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह समझौता ऐसे समय में हुआ है जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। इस डील ने क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर कई सवाल खड़े किए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ट्रंप ने अपने परिवार के फायदो को ध्यान में रखते हुए भारत-पाकिस्तान के बीच कथित मध्यस्थता कराई? डब्ल्यूएलएफ में ट्रंप के बेटे एरिक और डोनाल्ड…
World News: लंदन से 40 किलोमीटर दूर एक ऐसी ही जगह है जिसे डेडमैंस आइलैंड यानी मुर्दों का द्वीप कहा जाता है। इसका इतिहास इतना भयानक है कि यहां की तस्वीरें देख कर कोई भी डर से कांप सकता है। यही कारण है कि यह स्थान भूतिया और डरावनी जगह के रूप में जाना जाता है, और इसके बारे में सुनकर ही किसी की भी रूह कांप सकती है 18वीं और 19वीं सदी के बीच इस द्वीप पर कई दर्दनाक घटनाएं हुईं। उस समय यहां कैदियों को लाकर छोड़ा जाता था, जिन्हें मरने के लिए वहीं छोड़ दिया जाता था।…
World News: पोलैंड की कंपनी ने एक ऐसी एयरबाइक बनाई है, जिससे इंसान पंछियों की तरह हवा में ग्लाइड कर सकते हैं। वायरल वीडियो ने इस नवाचार को एक विज्ञान फंतासी जैसा बना दिया है, जो स्टार्स फिल्मों में दिखाई गई स्पीडर बाइक से प्रेरित लगता है। वोलोनॉट नामक कंपनी ने दुनिया का पहला होवरबाइक व्हीकल पेश किया है, जो किसी भी अन्य वाहन की तरह ईंधन का इस्तेमाल नहीं करता है। इसके बजाय, यह जेट प्रपल्शन से चलती है, जो इसे हवा में तेज़ी से उड़ने की क्षमता प्रदान करता है। 在 Instagram 查看这篇帖子 Tomasz Patan (@volonaut)…
World News: पाकिस्तान की सरकार ने भारत के हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों को एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। उसकी इस स्कीम का सबसे बड़ा फायदा खूंखार आतंकी अजहर मसूद को मिलेगा। अजहर मसूद के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर स्थित मुख्यालय पर भारत ने एयर स्ट्राइक की थी। पाक सरकार ने भारत के हमले में मारे गए लोगों को एक करोड़ देने का किया ऐलान इसमें मसूद के परिवार के ही 10 लोग मारे गए थे। 4 अन्य लोग उसके करीबी थे, जो मारे गए। अब इन सभी लोगों की एवज में 14 करोड़…
Ranchi News: झारखंड सरकार के उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें रांची के पारस अस्पताल (धुर्वा, HEC) में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार मंत्री को सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी खुद अस्पताल पहुंचे और वहां की स्थिति का जायजा लिया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि योगेंद्र महतो की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी जांच और इलाज…
Jharkhand News: झारखंड में आतंक का पर्याय बन चुके अमन साहू गैंग ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। NTPC के डीजीएम कुमार गौरव की हत्या की जिम्मेदारी खुद को इस गैंग का सदस्य बताने वाले ‘आजाद सिरकार’ उर्फ ‘कमांडर’ ने सोशल मीडिया पर ली है। बुधवार रात को इस नाम से दो धमकी भरे पोस्ट फेसबुक पर डाले गए, जो देखते ही देखते वायरल हो गए। इन पोस्टों में दावा किया गया है कि अमन साहू गैंग अब भी सक्रिय है और उसका नेतृत्व अब मयंक सिंह और राहुल सिंह कर रहे हैं। बता दें कि 11…
UP News: बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस (यूपी 17 एटी 6372) सोमवार तड़के लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में भीषण हादसे का शिकार हो गई। किसान पथ पर बस में अचानक आग लगने से पांच यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को हादसे की वजह माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग सबसे पहले बस के गियर बॉक्स के पास लगी और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। हादसा उस वक्त हुआ जब अधिकतर…
Public Adda: सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र मानी जाने वाली अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 3 जुलाई 2025 से शुरू होने जा रही है और 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन के दिन इसका समापन होगा। अमरनाथ यात्रा को शिवभक्तों के लिए बेहद कठिन लेकिन पुण्यदायी तीर्थयात्रा माना जाता है, क्योंकि यह बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन का मार्ग है। प्राकृतिक रूप से बनने वाला यह शिवलिंग अमरनाथ गुफा में स्थित है, जिसे ‘बाबा बर्फानी’ के नाम से जाना जाता है। यह शिवलिंग हर वर्ष बर्फ से अपने आप बनता है और उसकी ऊँचाई चंद्रमा की कलाओं के अनुसार घटती-बढ़ती रहती है,…
Jharkhand News: झारखंड के डुमरी प्रखंड में आज आदिवासी अधिकार मंच के नेतृत्व में हजारों की संख्या में आदिवासी किसान और ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीय नीति को जल्द लागू करने की पुरजोर मांग की। कार्यक्रम के तहत एक विशाल रैली निकाली गई, जो बाद में जनसभा में तब्दील हो गई। रैली की शुरुआत सुबह 10:30 बजे डुमरी बाजार टांड़ से हुई, जहाँ से हज़ारों की संख्या में लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। इस दौरान “मर जाएंगे पर जमीन नहीं देंगे” और “वीडियो शिवा मुर्दाबाद” जैसे नारे गूंजते…
India News: पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्र ने दिल्ली में एक पाकिस्तान हाई कमीशन के अफसर को पॉर्सोना नॉन ग्रेसा घोषित कर दिया है। इसका मतलब है कि अब वह अधिकारी भारत में नहीं रह सकते हैं। उन पर ऐसे काम करने का आरोप है जो उनके पद के हिसाब से सही नहीं था। विदेश मंत्रालय ने कहा कि उस अफसर को 24 घंटे के अंदर भारत छोड़ना होगा। पाकिस्तान हाई कमीशन के संबंधित विभाग को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। पॉर्सोना नॉन ग्रेसा किया घोषित, इसका…
India News: टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले चुके क्रिकेटर रोहित शर्मा अब सियासी की पारी खेलने की कोशिश में दिखाई दे रहे हैं। इस तरह की अटकलों का दौर उस वक्त शुरु हो गया जब वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने उनके सरकारी आवास ‘वर्षा’ पहुंचे। इस मुलाकात के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया। कयास लगाए जाने लगे हैं कि क्या रोहित शर्मा भी बीजेपी में शामिल होने वाले हैं।वैसे संन्यास लेने के बाद क्रिकेटर्स का पॉलिटिक्स जॉइन करना कोई नई बात नहीं है। पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से लेकर विनोद कांबली और नवजोत सिंह…
India News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को NDA के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, आंध्र के चंद्रबाबू नायडू के आने की संभावना है। इसके अलावा महाराष्ट्र से अजित पवार और एकनाथ शिंदे जैसे लीडर भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि इस मीटिंग में पीएम नरेंद्र ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देंगे। इसके अलावा मौजूदा राजनीतिक स्थितियों पर भी बात होने की संभावना है। दरअसल पीएम मोदी बिलकुल नहीं चाहते कि इस मौके पर किसी भी तरह का राजनीतिक वाद-विवाद छिड़े। भाजपा की ओर से…
Jharkhand News: गुमला के चैनपुर थाना पुलिस ने गोवंश तस्करी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टोंगो के पास से दो पिकअप वाहन पकड़े, जिनमें 21 गोवंशियों को क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाया जा रहा था। कार्रवाई सर्किल इंस्पेक्टर महेन्द्र करमाली और थाना प्रभारी कुन्दन चौधरी के नेतृत्व में की गई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने टोंगो मार्ग पर घेराबंदी की और टाटा योद्धा पिकअप (नंबर JH–01FE–9129 और JH–08J–0295) को रोका। पुलिस को देखकर दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। पकड़े गए गोवंशों को चैनपुर थाना परिसर लाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी…
Jharkhand News: झारखंड के गुमला जिले के चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार देर शाम औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में जीप सदस्य मेरी लाकड़ा, चैनपुर की मुखिया शोभा देवी और डॉ. धर्मनाथ ठाकुर शामिल थे।निरीक्षण के दौरान, टीम ने अस्पताल के विभिन्न रूम का दौरा किया और वहां भर्ती मरीजों से बातचीत की। उन्होंने मरीजों से उनके स्वास्थ्य, उपचार और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने अपनी-अपनी समस्याएं और अनुभव टीम के सदस्यों के साथ साझा किए। जीप सदस्य मेरी लाकड़ा ने कहा कि मरीजों की राय जानना बहुत महत्वपूर्ण है ताकि…
Jharkhand News: गुमला के चैनपुर प्रखंड के साफी नदी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 11 वर्षीय बालक राज कुमार मुंडा की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।डूमरी थाना क्षेत्र के कांजी गांव निवासी मुन्ना मुंडा का 11 वर्षीय पुत्र राज कुमार मुंडा अपनी बड़ी बहन के ससुराल मड़ाईकोना में रहकर टोंगो के एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ता था। मंगलवार को स्कूल से लौटने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ साफी नदी में नहाने गया था।…
World News: पाकिस्तान के अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय से ताल्लुक रखने वाली कशिश चौधरी बलूचिस्तान प्रांत की पहली महिला अफसर बनी हैं, जिन्हें असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद बातचीत में उन्होंने कहा कि महिलाओं और अल्पसंख्यकों के सशक्तिकरण की दिशा में काम करेंगी। बलूचिस्तान के चगाई जिले के नोशकी शहर की रहने वाली कशिश ने बलूचिस्तान पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा पास कर यह उपलब्धि हासिल की है। यह न सिर्फ उनके व्यक्तिगत जीवन में मील का पत्थर है, बल्कि पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत है। कशिश ने बात करते हुए…
