फॉण्ट कनवर्टर NEW

बाप ने चलाया ट्रिगर, बेटे ने दी पिस्टल; अजय सिंह की ह’त्या से पुटकी में सनसनी

धनबाद। कोयलांचल के पुटकी थाना क्षेत्र में बीती रात दोस्ती के रिश्ते पर खून का साया पड़ गया। जो दोस्त कल तक साथ उठते-बैठते थे, उनके बीच की तल्खी इस कदर बढ़ी कि एक ने दूसरे की जान ले ली। इस वारदात के बाद इलाके

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद। कोयलांचल के पुटकी थाना क्षेत्र में बीती रात दोस्ती के रिश्ते पर खून का साया पड़ गया। जो दोस्त कल तक साथ उठते-बैठते थे, उनके बीच की तल्खी इस कदर बढ़ी कि एक ने दूसरे की जान ले ली। इस वारदात के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग हैरान हैं कि बरसों पुरानी दोस्ती का ऐसा खौफनाक अंत होगा।

दो-चार महीनों से चल रहा था ‘कोल्ड वार’

मृतक अजय सिंह और आरोपी टीटू सिंह के बीच कभी गहरी दोस्ती हुआ करती थी। स्थानीय लोगों की मानें तो दोनों हर जगह साथ नजर आते थे। लेकिन पिछले 2-4 महीनों से किसी पुरानी बात को लेकर उनके बीच दूरियां बढ़ गई थीं। मंगलवार की देर रात दोनों के बीच फिर से उसी पुरानी रंजिश को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई।

बेटे ने थमाई पिस्टल, पिता ने चला दी गोली

चर्चा है कि जब विवाद चरम पर था, तभी टीटू सिंह का बेटा वहां पहुंचा और उसने अपने पास मौजूद पिस्टल पिता के हाथ में थमा दी। गुस्से में आपा खो चुके टीटू सिंह ने बिना सोचे-समझे पिस्टल से अजय सिंह पर फायर कर दिया। गोली लगते ही अजय लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन और स्थानीय लोग उसे तुरंत अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन बदकिस्मती से रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस की दबिश: फरार बाप-बेटे की तलाश जारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या की वजह पुरानी रंजिश ही नजर आ रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी टीटू सिंह और उसके बेटे की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram