फॉण्ट कनवर्टर NEW

आधी रात कोलडंप में खूनी खेल! तस्करों ने पत्थरबाजी कर CISF के सब-इंस्पेक्टर का सिर फोड़ा

Dhanbad News: कोयलांचल में कोयला माफिया और अवैध धंधेबाजों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे सुरक्षाबलों पर हमला करने से भी नहीं हिचक रहे हैं। बुधवार की देर रात सिजुआ तेतुलमारी कोलडंप में कोयला चोरी रोकने गई CISF की क्विक रिस्पांस

अपनी भाषा में पढ़ें

Dhanbad News: कोयलांचल में कोयला माफिया और अवैध धंधेबाजों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे सुरक्षाबलों पर हमला करने से भी नहीं हिचक रहे हैं। बुधवार की देर रात सिजुआ तेतुलमारी कोलडंप में कोयला चोरी रोकने गई CISF की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) पर दर्जनों हमलावरों ने जानलेवा पथराव कर दिया। इस हिंसक झड़प में CISF के सब-इंस्पेक्टर विवेक कुमार और जवान गोविंद कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।

विरोध करने पर संगठित होकर किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, डंप में तैनात गार्ड ने देखा कि एक बड़ा गिरोह जबरन कोयला उठाव कर रहा है। जब उन्हें मना किया गया, तो वे डराने-धमकाने लगे। गार्ड की सूचना पर जब QRT की टीम मौके पर पहुंची और तस्करों को खदेड़ने का प्रयास किया, तो अपराधी संगठित होकर पत्थरबाजी करने लगे। अंधेरे का फायदा उठाकर तस्करों ने जवानों को चारों ओर से घेर लिया और बड़े-बड़े पत्थरों से हमला किया।

अस्पताल में भर्ती, इलाके में भारी तनाव

हमले में सब-इंस्पेक्टर विवेक कुमार और जवान गोविंद कुमार के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही तेतुलमारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अपराधी भागने में सफल रहे। घायल जवानों को पहले लोयाबाद अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए धनबाद केंद्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

छावनी में तब्दील हुआ कोलडंप

इस दुस्साहसिक घटना के बाद पूरे सिजुआ क्षेत्र में तनाव का माहौल है। कोलडंप पर सुरक्षा बढ़ाते हुए भारी संख्या में अतिरिक्त CISF जवानों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए छापेमारी कर रही है। तेतुलमारी पुलिस का कहना है कि ड्यूटी पर तैनात जवानों पर हमला एक गंभीर अपराध है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोग इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कोयले के अवैध धंधे पर सवाल उठा रहे हैं।

इस खबर को भी पढ़ें : बोकारो थर्मल मैदान में CISF जवानों का क्रिकेट मुकाबला, बीटीपीएस टीम विजेता

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram