फॉण्ट कनवर्टर NEW

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर चाईबासा में लोकतंत्र की शपथ, अधिकारियों ने ली प्रतिज्ञा

Chaibasa News: 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस–2026 के अवसर पर गुरुवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में मतदाता प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त चंदन कुमार ने किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अपर उपायुक्त

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस–2026 के अवसर पर गुरुवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में मतदाता प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त चंदन कुमार ने किया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी लिली एनोला, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी सहित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, समाहरणालय के कर्मचारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

सभागार में मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मियों ने लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए मतदाता प्रतिज्ञा ली। प्रतिज्ञा के माध्यम से सभी ने यह संकल्प लिया कि वे देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। साथ ही यह भी संकल्प लिया गया कि वे धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी चुनावों में मतदान करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाना और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram