Jharkhand News: नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के लीला बिगहा गांव में शुक्रवार को बड़ी घटना सामने आई, जहां ग्रामीणों की उग्र भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में एक सब इंस्पेक्टर राधा मोहन चौधरी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पुलिस दो गुटों के बीच हुई मारपीट की सूचना पर लीला बिगहा गांव पहुंची थी। इसी दौरान डायल 112 की टीम ने घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। तभी आरोपित पक्ष की ओर से पुलिस वाहन के आगे एक ई-रिक्शा खड़ा कर रास्ता अवरुद्ध कर…
Author: Samsul Haque
Jharkhand News: पलामू जिले के बिश्रामपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) आलोक कुमार टूटी को ड्यूटी के दौरान रेहला थाना में प्रवेश से रोका गया, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) रीष्मा रमेशन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह मामला तब सामने आया जब एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी रात्रि गश्ती के दौरान अवैध रूप से बालू ढो रहे एक ट्रैक्टर को जब्त कर रेहला थाना पहुंचे। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से थाने का मुख्य गेट बंद था और उस पर ताला लगा हुआ था।…
Ranchi News: रांची की बेटी साक्षी जैन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने शहर और देश का नाम रोशन किया है। उन्हें दुनिया की प्रतिष्ठित फोर्ब्स अंडर-30 एशिया 2025 सूची में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि उन्हें सोशल मीडिया, मार्केटिंग एंड एडवर्टाइजिंग कैटेगरी में मिली है। साक्षी न सिर्फ एक सफल कंटेंट क्रिएटर हैं, बल्कि एक चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं। कौन हैं सोशल मीडिया स्टार साक्षी जैन अपर बाजार निवासी साक्षी ने बताया कि सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यूट्यूब पर 6.90 लाख और लिंकडिन पर 1.50 लाख फॉलोवर्स और सस्क्राइबर्स हैं। साक्षी ने 2020 में सेंट जेवियर्स कॉलेज…
Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन ने राज्य सरकार की मंईयां सम्मान योजना में बड़े घोटाले का आरोप लगाते हुए राज्यवासियों को चौकन्ना रहने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से घाटशिला अनुमंडल के हेंदलजुड़ी पंचायत में भारी फर्जीवाड़े का मुद्दा उठाया। बिना मुस्लिम आबादी वाले गांव में मुस्लिम लाभार्थी कैसे? चंपई सोरेन के अनुसार, हेंदलजुड़ी पंचायत में मंईयां सम्मान योजना के तहत कुल 409 महिलाओं को लाभार्थी बनाया गया है। इनमें से 174 महिलाओं को मुस्लिम बताकर लाभ दिया गया है, जबकि सच्चाई यह है कि…
Bihar News: बिहार सरकार ने महिलाओं की सुरक्षित, सुविधाजनक और सुलभ यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए शुक्रवार से राज्य के छह जिलों में पिंक बस सेवा की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग से हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का शुभारंभ किया। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के पहले चरण में 20 मिनी पिंक बसें खरीदी गई हैं। इनमें से पटना के लिए 8 बसें, मुजफ्फरपुर और भागलपुर के लिए 4, दरभंगा, पूर्णिया और गया के लिए 2-2 बसें आवंटित की गई हैं। इन पिंक बसों में केवल महिलाएं ही…
India News: रिश्तों में जब कोई भरोसे को तोड़ता है, तो वह सिर्फ एक देश नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत करता है। कुछ ऐसा ही हुआ भारत और तुर्की के रिश्तों में। जब भारत मुश्किल वक्त में तुर्की की मदद के लिए आगे आया था, तब शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि वही तुर्की आगे चलकर भारत के दुश्मन पाकिस्तान का साथ देगा। हाल ही में भारत द्वारा पाकिस्तान में किए गए “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान तुर्की ने खुलकर पाकिस्तान का समर्थन किया। तुर्की ने न सिर्फ पाकिस्तान का पक्ष लिया, बल्कि उसे ड्रोन और हथियार…
Public Adda: अक्सर देखा गया है कि जब किसी कपल की ज़िंदगी में पहला बच्चा आता है, तो पति-पत्नी के रिश्ते में धीरे-धीरे दूरी आने लगती है। पहले जहां प्यार, नज़दीकियां और समय साथ बिताने की भावना थी, अब वहां लड़ाइयां, चिड़चिड़ापन और भावनात्मक दूरी दिखाई देती है। रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स बताते हैं कि बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं के शरीर में ऑक्सीटोसिन नामक हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है, जिसे ‘लव हार्मोन’ भी कहा जाता है। यह हार्मोन मां को बच्चे के प्रति बेहद भावुक बना देता है और अनजाने में वह पति से थोड़ी दूरी बना लेती है। ऐसे…
Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान एक दुखद हादसा सामने आया है। सीआरपीएफ 26 बटालियन के सेकंड कमांड अफसर एम. प्रबो सिंह गुरुवार देर शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आकर शहीद हो गए। यह घटना छोटानागरा थाना क्षेत्र के बलिबा के पास जंगली पहाड़ी इलाके में हुई, जहां जवान अभियान चला रहे थे। तेज बारिश के बीच अचानक बिजली गिरने से एम. प्रबो सिंह के अलावा सहायक समादेष्टा सुबीर कुमार मंडल, सुरेश भगत और चंदलाल हांसदा भी गंभीर रूप से झुलस गए। चारों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां…
World News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव जारी है तो वहीं, अब ये भी तथ्य सामने आ रहा है कि इस मु्श्किल में विश्व के किस देश ने भारत का साथ दिया। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा तुर्किए और अजरबैजान की है। इसमें भी अजरबैजान की चर्चा इसलिए जरूरी है कि उसने भारत के साथ प्राचीन संस्कृति की साझी विरासत होने के बावजूद पाकिस्तान का साथ दिया है। भारत से की प्राचीन संस्कृति विरासत साझा अब कर रहा पाकिस्तान का सपोर्ट ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय बलों ने पाकिस्तान में सैन्य कार्रवाई कर आतंक के ठिकानों को…
Jharkhand News: झारखंड के दुमका जिले में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। घर के सामने नाली का पानी बहाने को लेकर विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गई। युवक ने तलवार से हमला कर महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दुमका जिले के नगर थाना क्षेत्र में नाली का गंदा पानी घर के सामने बहाने को लेकर हुए विवाद में सिरफिरे युवक ने तलवार से हमला कर एक महिला की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि…
Ranchi News: मच्छरों की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए रांची नगर निगम ने सभी वार्डों में फॉगिंग के लिए रोस्टर तैयार किए हैं। लेकिन, कई क्षेत्रों में समय पर फॉगिंग नहीं हो पा रही है। इस स्थिति पर नगर निगम की सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. किरण कुमारी ने बताया कि वर्तमान में निगम के पास कुल 9 कोल्ड फॉगिंग मशीन और 2 थर्मल फॉगिंग मशीनें हैं, जो बढ़ते वार्ड क्षेत्रों के हिसाब से अपर्याप्त हैं। डॉ. किरण ने बताया कि नगर निगम ने 17 नई थर्मल फॉगिंग मशीनों की खरीद के लिए प्रस्ताव भेजा है। अनुमान है कि…
Jharkhand News: पलामू जिले में 14 साल की आदिवासी लड़की से रेप करने की कोशिश की गई। लड़की की सहेली के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। लड़की अपनी मौसी के घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान बाइक सवार आरोपी उसे उठा ले गए। पुलिस ने पलामू जिले में 14 साल की आदिवासी लड़की से रेप के कथित प्रयास के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि 24 से 27 साल की आयु के आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। लेस्लीगंज…
Jharkhand News: गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के छिछवानी के पास गुरुवार को ऑटो पलटने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। डीपाटोली से चैनपुर साप्ताहिक बाजार जा रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में घायल हुए लोगों की पहचान डीपाटोली निवासी चिंता लोहारानी पति प्रदान लोहारा 50 वर्षीय, आशा बखला पति स्प्रियनिश बखला 38 वर्षीय, जनावल निवासी अनीता बड़ा पति सर्द लोहरा 47 वर्षीय, और शोषण टोप्पो 46 वर्षीय सहित पांच अन्य के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य…
Jharkhand News: गुमला जिले के डुमरी प्रखंड में इन दिनों आधार सुधार के नाम पर आम लोगों से अवैध रूप से पैसे वसूले जा रहे हैं, जिससे लोग काफी परेशान हैं। जानकारी के अनुसार, धीरज केसरी नामक एक सीएससी (CSC) संचालक द्वारा आधार सुधार के लिए लोगों से ₹500 से लेकर ₹2000 तक की मांग की जा रही है। यह वसूली साइबर कैफे के माध्यम से की जा रही है और यह कोई अकेला मामला नहीं है। इसके अतिरिक्त, बैंक ऑफ इंडिया के पासबुक प्रिंट करने के नाम पर भी लोगों से लगातार ठगी की खबरें आ रही हैं। स्थानीय…
World News: भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर व्यापार वार्ता चल रही है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एप्पल के सीईओ टिम कुक से भारत में एप्पल प्रोडक्ट्स बनाने से मना किया है। ट्रंप ने कहा कि मैं नहीं चाहता आप इंडिया में एप्पल के प्रोडक्ट्स बनाओ, वो खुद अपना देख लेंगे। इसके अलावा, ट्रंप ने एक और बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि भारत ने यूएस की कई चीजों पर शून्य टैरिफ लगाने का ऑफर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत ने अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ कम करने की…
Ranchi News: झारखंड कैबिनेट की बैठक में गुरुवार को कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल 17 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सबसे अहम निर्णय नई उत्पाद मदिरा नीति को लेकर रहा, जिसमें शराब की खुदरा बिक्री अब निजी हाथों में सौंप दी गई है। नई मदिरा नीति की मुख्य बातें राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि अब शराब की खुदरा बिक्री पूरी तरह निजी विक्रेताओं के जरिए की जाएगी, जबकि थोक (होलसेल) बिक्री का जिम्मा झारखंड बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) के पास रहेगा। राज्य में कुल 1,453 शराब…
India News: मुंबई से हवाई यात्रा करने वालों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। अब घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकट पहले से ज्यादा महंगे होंगे। एयरपोर्ट्स इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) द्वारा मुंबई एयरपोर्ट के लिए यूजर डेवलपमेंट फीस (UDF) बढ़ाने को मंजूरी दे दी गई है, जो 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी। यह शुल्क टिकट के साथ स्वतः ही जोड़ा जाएगा। शुक्रवार, 17 मई 2025 से लागू हुए इस नए शुल्क के तहत अब घरेलू उड़ान भरने वाले यात्रियों को 175 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 615 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। अगस्त 2024 तक घरेलू यात्रियों…
Bihar News: छपरा में थानाध्यक्ष कार्यालय में रील बनाना महिला सिपाही को महंगा पड़ा गया। इंटरनेट मीडिया पर रील वायरल होने के बाद इस मामले में SSP ने सख्त कार्रवाई करते हुए महिला सिपाही को निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक इंटरनेट मीडिया पर एक प्रसारित वीडियो पुलिस प्रशासन को प्राप्त हुआ। इस वीडियो में थानाध्यक्ष कार्यालय कक्ष में नगर थाना में पदस्थ महिला सिपाही अंशु आनंद द्वारा जातीय वर्चस्वता से संबंधित बैकग्राउंड ऑडियो के साथ वीडियो बनाया था। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP…
UP News: यूपी राजधानी लखनऊ के टेढ़ी पुलिया चौराहे पर डीएम के निर्देश पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने एक महिला को पकड़ा जो अपने मासूम बच्चे से जबरन भीख मंगवा रही थी। महिला का नाम जगनिया बताया जा रहा है और उसके खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला पर किया मामला दर्ज, डीएम के निर्देश पर चल रहा है अभियान मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना मिली थी कि एक सात साल का बच्चा रोजाना चौराहे पर भीख मांगता…
Jharkhand News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक और युवती पर टांगी से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना बुधवार रात RIT थाना क्षेत्र के राधास्वामी सत्संग गेट के पास हुई। हमले में 35 वर्षीय भोला बिरुआ उर्फ रितेश बिरुआ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी साथी महिला सीता मार्डी गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल सीता का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। RIT थाना प्रभारी विनय कुमार के अनुसार, भोला और सीता…
