फॉण्ट कनवर्टर NEW

गैंगस्टर राहुल सिंह ने जारी किया ‘प्रेस रिलीज’, मसौढ़ी एनकाउंटर और लॉरेंस बिश्नोई पर कही ये बात

Patna: पटना के मसौढ़ी में हाल ही में हुए एनकाउंटर के बाद पकड़े गए परमानंद यादव को लेकर जुर्म की दुनिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात गैंगस्टर राहुल सिंह ने एक प्रेस रिलीज जारी कर चौंकाने वाला दावा किया है। राहुल

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: पटना के मसौढ़ी में हाल ही में हुए एनकाउंटर के बाद पकड़े गए परमानंद यादव को लेकर जुर्म की दुनिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात गैंगस्टर राहुल सिंह ने एक प्रेस रिलीज जारी कर चौंकाने वाला दावा किया है। राहुल सिंह का कहना है कि पुलिस जिसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बता रही है, वह परमानंद यादव असल में उसका सगा भाई है।

“हमारा किसी बाहरी गैंग से नाता नहीं”

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस कथित प्रेस रिलीज में राहुल सिंह ने पुलिस और मीडिया को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि उसका या उसके किसी भी साथी का लॉरेंस बिश्नोई गैंग या किसी अन्य अंतरराष्ट्रीय गिरोह से कोई संबंध नहीं है। उसने साफ तौर पर कहा कि बिना पुष्टि के उसके गिरोह का नाम किसी दूसरे गैंग के साथ न जोड़ा जाए।

व्यापारियों को धमकी देने के आरोप नकारे

गैंगस्टर राहुल सिंह ने अपने लेटर में दावा किया कि उसके गिरोह द्वारा बिहार के किसी भी व्यापारी को न तो रंगदारी के लिए कॉल किए गए हैं और न ही कोई मैसेज भेजे गए हैं। उसने पुलिस रिकॉर्ड पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि प्रशासन उसके या उसके सदस्यों के खिलाफ बिहार के किसी जिले में एफआईआर (FIR) दिखाता है, तो वह पूरी तरह फर्जी और निराधार है।

वायरल लेटर पर पुलिस की पैनी नजर

राहुल सिंह के नाम से जारी यह प्रेस रिलीज अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। हालांकि, पुलिस और जांच एजेंसियों ने अब तक इस रिलीज की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अपराधियों द्वारा जांच को भटकाने और खुद को सुरक्षित दिखाने के लिए अक्सर ऐसे हथकंडे अपनाए जाते हैं। अब देखना यह होगा कि इस नए दावे के बाद मसौढ़ी एनकाउंटर और उससे जुड़े कड़ियों की जांच किस दिशा में मुड़ती है।

इस खबर को भी पढ़ें : लॉरेंस बिश्नोई की बादशाहत खतरे में! 5 खूंखार दुश्मन गैंग ने मिलाया हाथ

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram