फॉण्ट कनवर्टर NEW

रूह कंपा देने वाली दास्तां: पति की मौत के बाद उसकी अस्थियां चाटकर खा गई महिला!

Washington: अक्सर कहा जाता है कि प्यार इंसान से कुछ भी करवा सकता है, लेकिन अमेरिका के टेनेसी में रहने वाली कैसि नाम की महिला की कहानी प्यार की तमाम सीमाओं को लांघकर आपको सिहरन से भर देगी। कैसि उस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा

अपनी भाषा में पढ़ें

Washington: अक्सर कहा जाता है कि प्यार इंसान से कुछ भी करवा सकता है, लेकिन अमेरिका के टेनेसी में रहने वाली कैसि नाम की महिला की कहानी प्यार की तमाम सीमाओं को लांघकर आपको सिहरन से भर देगी। कैसि उस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई, जब उसने कबूल किया कि वह अपने मृत पति की अस्थियों को न केवल अपने पास रखती थी, बल्कि उन्हें चाटकर खा भी जाती थी।

एक हादसे से शुरू हुई ‘अजीब लत’

कैसि के अनुसार, यह सब एक अनजाने हादसे से शुरू हुआ। एक दिन सफाई के दौरान उसके पति की अस्थियां उसके हाथ पर गिर गईं। कैसि ने बताया कि उस पल उसने हाथ धोने के बजाय उन्हें चाट लिया। उसे महसूस हुआ कि ऐसा करने से वह अपने मृत पति के और करीब आ गई है। बस यहीं से उसकी यह सनक एक आदत और फिर एक खौफनाक लत में बदल गई।

खाने में छिड़कती थी अस्थियां, स्वाद बताया ‘सड़े अंडे’ जैसा

कैसि की यह दीवानगी इस हद तक बढ़ गई कि वह शॉपिंग, घूमना या किसी भी काम के लिए बाहर जाती, तो अस्थियों का कलश अपने साथ ले जाती थी। चौंकाने वाली बात यह है कि वह अपने दैनिक भोजन में भी पति की राख (अस्थियां) छिड़ककर खाने लगी। उसने खुलासा किया कि हालांकि इसका स्वाद सड़े हुए अंडे जैसा बेहद खराब था, लेकिन वह खुद को रोक नहीं पाती थी। उसने चाट-चाटकर लगभग पूरे कलश की अस्थियां खत्म कर दीं।

अचानक हुई मौत ने मानसिक रूप से तोड़ा

कैसि के पति की मौत अचानक आए एक अस्थमा अटैक के कारण हुई थी। इस अप्रत्याशित घटना ने उसे मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया था। विशेषज्ञों का मानना है कि गहरे अकेलेपन और सदमे (Psychological Trauma) के कारण वह इस अजीबोगरीब व्यवहार की शिकार हो गई।

डॉक्टरों ने दी गंभीर चेतावनी

हेल्थ एक्सपर्ट्स ने कैसि की इस हरकत को जानलेवा बताया है। डॉक्टरों के अनुसार, इंसानी राख (Human Ashes) में कई तरह के हानिकारक रसायन, टॉक्सिन्स और भारी तत्व मौजूद हो सकते हैं। इनका सेवन करने से न केवल संक्रमण हो सकता है, बल्कि लिवर और किडनी जैसे अंगों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram