फॉण्ट कनवर्टर NEW

मानकी-मुण्डा संघ की कमान फिर गणेश पाट पिंगुवा के हाथ, सर्वसम्मति से चयन

Chaibasa News: कोल्हान पोड़ाहाट के 18 आंचलों को समेटे मानकी-मुण्डा संघ के पुनर्गठन समारोह में एक बार फिर गणेश पाट पिंगुवा को संगठन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। गुरुवार को आयोजित इस समारोह में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, विभिन्न आंचलों के प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: कोल्हान पोड़ाहाट के 18 आंचलों को समेटे मानकी-मुण्डा संघ के पुनर्गठन समारोह में एक बार फिर गणेश पाट पिंगुवा को संगठन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। गुरुवार को आयोजित इस समारोह में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, विभिन्न आंचलों के प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संगठन के नए स्वरूप को अंतिम रूप दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन को अधिक प्रभावी और सशक्त बनाने, पारंपरिक मानकी-मुण्डा व्यवस्था को मजबूती देने तथा समाज से जुड़ी समस्याओं को एकजुट होकर उठाने पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद गणेश पाट पिंगुवा ने कहा कि मानकी-मुण्डा व्यवस्था आदिवासी समाज की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान है, जिसकी रक्षा और सुदृढ़ीकरण सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और सक्रिय करते हुए समाजहित के मुद्दों पर निर्णायक भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

उनके पुनः अध्यक्ष बनने पर देशाऊली फाउंडेशन परिवार की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। फाउंडेशन ने विश्वास जताया कि गणेश पाट पिंगुवा के नेतृत्व में मानकी-मुण्डा संघ सामाजिक एकता को मजबूत करेगा, पारंपरिक मूल्यों को आगे बढ़ाएगा और जनहित से जुड़े कार्यों में नई ऊर्जा के साथ सक्रिय भूमिका निभाएगा।

समारोह में अलग-अलग आंचलों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने भी नए अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram