Author: Samsul Haque

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

World News: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग ने अमेरिका को सक्रिय कर दिया है। ऑपरेशन राइजिंग लायन के तहत इजराइल ने ईरान पर हमला किया था। एक ओर जहां इजराइल के फाइटर प्लेन ईरान के ठिकानों पर हमले कर रहे हैं, वहीं ईरान की घातक हाइपरसोनिक मिसाइलों से इजराइल की धरती कहर कांप रही है। इस हालात में अमेरिका ने भी इतिहास में शायद पहली बार तीन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप मिडिल ईस्ट की ओर भेजने का फैसला किया है। तीन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप मिडिल ईस्ट भेजने का किया फैसला फिलहाल यूएसएस कार्ल विनसन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप पहले से ही मिडिल…

Read More

Bihar News: पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार दौर पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने सिवान में 6,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जल, बिजली और रेल क्षेत्र से जुड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि आपने मिलकर बिहार से जंगलराज का सफाया किया है। आज के युवा सिर्फ कहानियों में ही 20 साल पहले के बिहार की बदहाली सुनते हैं। ‘पंजा’ और ‘लालटेन’ ने बिहार को पलायन का प्रतीक बना दिया था, लेकिन बिहार के लोग मुश्किल हालात में भी कभी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करते हैं। ओपन गाड़ी…

Read More

World News: मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने अवामी लीग के नेता और बांग्लादेश के पूर्व योजना राज्य मंत्री शम्सुल आलम को ढाका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें अर्थशास्त्री आलम को अर्थशास्त्र में उनके योगदान के लिए 2020 में देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार एकुशे पदक से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने 35 सालों तक बांग्लादेश कृषि विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में काम किया और पूर्व पीएम शेख हसीना के कार्यकाल में योजना आयोग के सामान्य अर्थशास्त्र प्रभाग के वरिष्ठ सचिव के रूप में कार्य किया। पूर्व पीएम शेख हसीना की पार्टी…

Read More

World News: थाईलैंड में सियासी भूचाल मचा है। थाईलैंड की PM पेटोंगटार्न शिनावात्रा का सीक्रेट फोन कॉल लीक हो गया। इसके कारण उनकी कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। केवल उनकी कुर्सी ही नहीं, सरकार भी खतरे में है। तख्तापलट की भी बात सामने आ रही है। थाईलैंड की PM पैटोंगटार्न का यह लीक्ड फोन कॉल कंबोडिया के नेता के साथ की है। बवाल की जड़ भी यह फोन कॉल ही है। उनकी सहयोगी पार्टी सरकार से अलग हो गई है। विपक्ष इस्तीफे और नए सिरे से चुनाव कराना चाहता है। हालांकि, थाईलैंड PM फोन कॉल लीक पर माफी भी…

Read More

India News: ट्रेनों में भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रेल मंत्रालय ने घोषणा की है कि अब किसी भी ट्रेन में वेटलिस्ट टिकटों की संख्या को ट्रेन की कुल क्षमता के 25 प्रतिशत तक सीमित किया जाएगा। इस नए नियम का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करना और ओवरबुकिंग की समस्या को कम करना है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब रेलवे हर ट्रेन के एसी फर्स्ट क्लास, एसी सेकंड, एसी थर्ड, स्लीपर और चेयर कार में कुल बर्थ/सीटों का अधिकतम 25 प्रतिशत ही वेटिंग टिकट के रूप में जारी करेगा। यह…

Read More

World News: ईरान पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बहुत बड़ा बयान सामने आया है। ट्रंप ने कहा है कि मैं परमाणु ठिकानों पर हमला कर भी सकता हूं, नहीं भी कर सकता हूं। ईरान को पहले हमारे साथ बातचीत करना था। ट्रंप ने कहा है कि ईरान बिना शर्त आत्मसमर्पण कर दे। खामनेई की धमकी पर ट्रंप ने कहा है कि ईरान को गुडलक। ट्रंप ने दो टूक कहा कि ईरान के खात्मे का वक्त दिन मैं मुकर्रर करुंगा। व्हाइट हाउस से अफसरों ने बताया कि हमले की तैयारी हो चुकी है। दो एयरक्रॉफ्ट करियर खाड़ी की ओर रवाना हो…

Read More

World News: ईमेल लिखने से लेकर किसी विषय पर जानकारी पाने, कोडिंग से जुड़ी समस्या सुलझाने या फिर किसी मेडिकल या फाइनेंशियल सलाह तक के लिए अब लोग AI Chatbots का सहारा लेने लगे हैं। आज की डिजिटल दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में ChatGPT जैसे Chatbots का इस्तेमाल तेजी से करने लगे हैं। हालांकि, टेक एक्सपर्ट्स अब इस आदत को लेकर चेतावनी दे रहे हैं। उनका कहना है कि जरूरत से ज्यादा भरोसा और संवेदनशील जानकारी साझा करना आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। भले…

Read More

Jharkhand News: जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र स्थित विदेशी शराब दुकान में गुरुवार देर रात चार हथियारबंद लुटेरों ने लगभग 5.5 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। लूट के दौरान अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग भी की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय दुकान में तीन स्टाफ—आनंद भूषण, साकेत कुमार सिंह और विष्णु प्रसाद—मौजूद थे। स्टाफ आनंद भूषण के अनुसार, जब एक कर्मचारी बाथरूम से लौटकर दुकान में प्रवेश कर रहा था, तभी चारों लुटेरे दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे और जबरन दुकान में घुस गए। सबसे पहले उन्होंने सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन छीन…

Read More

Jharkhand News: कोलकाता एसटीएफ, रांची एटीएस और बोकारो पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री और नकली शराब निर्माण यूनिट का भंडाफोड़ किया। यह फैक्ट्री बोकारो के जरीडीह बाजार स्थित कलाली रोड पर कावेरी मैरिज पैलेस और उसके सामने स्थित गोदाम में चल रही थी। पुलिस की छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण, कच्चा माल और नामी विदेशी ब्रांडों की नकली शराब जब्त की गई। बताया जा रहा है कि मैरिज हॉल और गोदाम सूरज साव नामक व्यक्ति के हैं और इस इलाके में लंबे समय से यह…

Read More

Jharkhand News: तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया और NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की त्वरित कार्रवाई ने रनिया थाना क्षेत्र के कोटांगेर गांव के दो ग्रामीणों को नई जिंदगी दे दी। बुधवार की सुबह कोटांगेर गांव के बिरसा लोहरा और बिरसा आईंद मछली पकड़ने कोयल नदी गए थे। इसी दौरान अचानक भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, और दोनों ग्रामीण नदी के बीच एक चट्टान पर फंस गए। पहले तो उन्होंने सोचा कि पानी का बहाव जल्द ही कम हो जाएगा, लेकिन बारिश और तेज बहाव लगातार बढ़ता गया। जब गांववालों को इस घटना की जानकारी…

Read More

Bihar News: बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी जोरों पर है। एनडीए गठबंधन 225 सीटों के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए हर क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटा है। इसी रणनीति के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सीवान जिले के पचरुखी प्रखंड स्थित जसौली गांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान वे बिहार को 5,736 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी इस दौरान 22 विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे और 53,666 गरीब लाभार्थियों के खातों में पीएम आवास योजना की पहली किस्त भी ट्रांसफर करेंगे। इसके अलावा,…

Read More

Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जब भारी बारिश के कारण NH-19 पर सियाराम ट्रैवल्स की बस फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस कोलकाता के बाबू घाट से गया जा रही थी। गोरहर पुल से पहले अचानक सड़क पर फिसलन के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे में 10 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तुरंत बरकट्ठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। घटना के बाद…

Read More

Ranchi News: नीट 2024 पेपर लीक मामले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब मनी लॉन्ड्रिंग एंगल पर कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह ED की टीम ने रांची के बरियातू और पटना के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार ये छापेमारी नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के रिश्तेदारों और सहयोगियों के ठिकानों पर की जा रही है। ED की यह कार्रवाई केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा दर्ज केस और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित तैयार ईसीआईआर के आधार पर की जा रही है। जांच एजेंसियों को संदेह है कि इस पेपर लीक रैकेट…

Read More

India News: मध्य प्रदेश के इंदौर के चर्चित व्यापारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार पांचों आरोपियों को शिलॉन्ग की जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा। इन सभी की आठ दिन की पुलिस रिमांड आज समाप्त हो रही है। मेघालय पुलिस अब आरोपियों की हिरासत बढ़ाने कोर्ट से आग्रह करेगी, ताकि जांच को और गहराई से आगे बढ़ाया जा सके। यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि एक गहरे षड्यंत्र की परतों को उजागर कर रही है, जिसमें पत्नी, प्रेमी और पेशेवर हत्यारों की भूमिका सामने आई है। आरोपियों की हिरासत बढ़ाने करेगी आग्रह, पूछताछ में रो पड़ती है…

Read More

Jharkhand News: रामगढ़ थाना क्षेत्र के रांची रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सुसाइड केस में आरोपित सोनाली कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार देर रात हुई इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे की जांच के दौरान एक चार पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें सोनाली ने सीधे तौर पर रामगढ़ पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी…

Read More

Jharkhand News: खूंटी जिले में एक बड़ा हादसा तब हुआ जब खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर बनई नदी पर बना उच्च स्तरीय पुल गुरुवार सुबह धंस गया। यह हादसा पेलोल गांव के पास हुआ, जिससे इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। यह पुल न सिर्फ खूंटी और सिमडेगा को जोड़ता था, बल्कि राजधानी रांची को ओडिशा और छत्तीसगढ़ जैसे पड़ोसी राज्यों से जोड़ने वाला भी एक प्रमुख मार्ग था। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल की हालत पिछले कुछ समय से जर्जर थी, इसके बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही लगातार जारी थी। बीते दो दिनों से हो…

Read More

Ranchi News: रांची विश्वविद्यालय में एमएड (M.Ed) सेमेस्टर वन (सत्र 2024-26) की परीक्षा 30 जून से 8 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। उर्सुलाइन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र बीएस कॉलेज लोहरदगा, जबकि मनरखन बीएड कॉलेज और बेथेसदा वीमेंस टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के छात्रों के लिए संत पॉल्स कॉलेज में बनाया गया है। परीक्षा फॉर्म 19 से 22 जून तक बिना विलंब शुल्क के और 23 से 25 जून तक 400 रुपये विलंब शुल्क के साथ भरे जा सकेंगे। छात्रों को कुल 2200 रुपये परीक्षा, लोकल लेवी, मार्क्सशीट…

Read More

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने बुधवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 56 आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राज भाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 32 अधिकारियों का तबादला किया गया है, जबकि 8 को अतिरिक्त प्रभार और 16 अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है। प्रमुख तबादले और नई नियुक्तियां: वित्त विभाग की विशेष सचिव राजेश्वरी बी को अब पंचायती राज निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं शशि प्रकाश झा, जो कि राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष सचिव थे, उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM)…

Read More

Jharkhand News: उपायुक्त के निर्देश पर गुरुवार को चैनपुर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में साप्ताहिक जनशिकायत निवारण दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल निरीक्षक मुनेश्वर सिंह ने की, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, पेंशन और पंजी-2 सुधार जैसे विषयों से संबंधित कुल 37 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 33 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निष्पादन किया गया। आवेदकों को तुरंत राहत मिलने से वे काफी संतुष्ट नजर आए। अंचल निरीक्षक मुनेश्वर सिंह…

Read More

India News: गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में गुरुवार को एक भीषण विमान हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भर रही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-171 टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गई। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। हादसा उस समय हुआ जब बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर टेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास धमाके के साथ नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। विमान…

Read More