Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»नवादा में सीओ और राजस्व अधिकारी हड़ताल पर, जनता की बढ़ी मुश्किलें
Bihar

नवादा में सीओ और राजस्व अधिकारी हड़ताल पर, जनता की बढ़ी मुश्किलें

नवादा के अंचल कार्यालयों में पसरा सन्नाटा; प्रमोशन छीनने के डर से सड़क पर उतरे राजस्व अधिकारी, कामकाज पूरी तरह ठप
By Samsul HaqueFebruary 2, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Nawada (Bihar): जिले के तमाम अंचल कार्यालयों में सोमवार से ताले लटक गए हैं। नवादा जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों के अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व अधिकारी (RO) अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। राज्यस्तरीय संघ के आह्वान पर शुरू हुई इस हड़ताल का सीधा असर आम जनता पर पड़ना शुरू हो गया है। दाखिल-खारिज (Mutation), जाति-आय प्रमाण पत्र और भूमि विवाद निपटारे जैसे महत्वपूर्ण कार्य पूरी तरह बंद हो गए हैं।

कैबिनेट के उस एक फैसले ने सुलगाई विरोध की आग

कौआकोल सीओ मनीष कुमार और राजस्व अधिकारी अनीश कुमार ने बताया कि यह हड़ताल 29 जनवरी को बिहार मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) द्वारा लिए गए एक निर्णय के विरोध में है। दरअसल, कैबिनेट ने भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) के पदनाम को बदलकर ‘अनुमंडल राजस्व अधिकारी’ करने और बिहार प्रशासनिक सेवा में 101 नए पद सृजित करने का फैसला लिया है।

प्रमोशन के रास्ते बंद होने का डर

राजस्व अधिकारियों का तर्क है कि अब तक राजस्व अधिकारी ही प्रमोट होकर डीसीएलआर और एडीएम (ADM) बनते थे। लेकिन नए पदों के सृजन और पदनाम बदलने से उनके भविष्य की पदोन्नति (Promotion) के मार्ग बंद हो सकते हैं। सीओ मनीष कुमार के अनुसार, यह निर्णय ‘बिहार राजस्व सेवा नियमावली 2010’ की भावना के खिलाफ है और इससे अधिकारियों का मनोबल बुरी तरह गिर गया है।

जनता पर पड़ रही दोहरी मार

एक तरफ पहले से ही म्यूटेशन अपील और भूमि विवादों का बोझ अधिकारियों पर अधिक था, वहीं अब इस हड़ताल ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। नवादा के अंचल कार्यालयों में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग जरूरी कागजातों के लिए भटकने को मजबूर हैं। संघ का साफ कहना है कि जब तक सरकार उनके हितों की रक्षा नहीं करती, तब तक यह ‘कलम बंद’ हड़ताल जारी रहेगी।

इस खबर को भी पढ़ें : BSEB Inter Exam 2026: दो स्तर की तलाशी के बाद ही एंट्री, सीसीटीवी का पहरा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा अब CISF के हवाले, 72वां हवाई अड्डा बन गया

May 22, 2026

मनी लॉन्ड्रिंग केस में आया नया मोड़, लालू यादव पर आरोप तय होने में देरी!

May 22, 2026

Electricity: कांड्रा में 18 मई को बिजली उपभोक्ताओं के लिए विशेष कैंप

May 15, 2026

RECENT ADDA.

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.