फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

रांची के साईं नगर में जलजमाव से मिलेगी राहत, आरसीसी नाली निर्माण का शिलान्यास

शहर में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए रांची नगर निगम ने तीन विकास योजनाओं का शिलान्यास किया है। इन योजनाओं के तहत वार्ड संख्या 05 में वेंडिंग जोन और लेबर शेड बनाया जाएगा। वहीं, वार्ड संख्या 47 के साईं नगर, जोरार बस्ती में

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची: शहर में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए रांची नगर निगम ने तीन विकास योजनाओं का शिलान्यास किया है। इन योजनाओं के तहत वार्ड संख्या 05 में वेंडिंग जोन और लेबर शेड बनाया जाएगा। वहीं, वार्ड संख्या 47 के साईं नगर, जोरार बस्ती में जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए आरसीसी नाली का निर्माण कराया जाएगा।

वार्ड संख्या 05 में मेडिका चौक के सामने वेंडिंग जोन और बूटी मोड़ के पास लेबर शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, महापौर रोशनी खलखो और वार्ड पार्षद अवधेश बैठा ने किया।

फुटपाथ दुकानदारों और मजदूरों को मिलेगी राहत

मेडिका चौक के सामने वेंडिंग जोन बनने से फुटपाथ दुकानदारों को अपना व्यवसाय करने के लिए व्यवस्थित जगह मिलेगी। इससे सड़क किनारे लगने वाली दुकानों को भी बेहतर तरीके से व्यवस्थित किया जा सकेगा।

वहीं, बूटी मोड़ के पास बनने वाले लेबर शेड से दैनिक मजदूरों को सुविधा मिलेगी। यहां मजदूर धूप और बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थान पर बैठ सकेंगे।

साईं नगर में जलजमाव की समस्या होगी दूर

वार्ड संख्या 47 के साईं नगर, जोरार बस्ती में लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। इसे दूर करने के लिए आरसीसी नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर महापौर रोशनी खलखो मौजूद रहीं।

नाली बनने से क्षेत्र में पानी की निकासी बेहतर होगी और स्थानीय लोगों को जलजमाव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

रांची नगर निगम के अनुसार, शहर के सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए विकास कार्य किए जा रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram