फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

बच्चों को घर छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा राजगीर, ग्लास ब्रिज पर हटी रोक!

राजगीर नेचर सफारी के प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज पर सुरक्षा ऑडिट के बाद पांच साल या उससे अधिक उम्र के बच्चों के प्रवेश पर लगी रोक हटा ली गई है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Patna: राजगीर की नेचर सफारी में स्थित विश्व प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज पर घूमने का आनंद अब पांच वर्ष या उससे अधिक उम्र के बच्चे भी उठा सकेंगे। सुरक्षा कारणों से छोटे बच्चों के प्रवेश पर लगाया गया प्रतिबंध सफल सुरक्षा ऑडिट के बाद हटा लिया गया है। वन विभाग ने ब्रिज की सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी पहलुओं को पूरी तरह दुरुस्त कर बच्चों को इसकी अनुमति दी है। इस फैसले से राजगीर घूमने आने वाले परिवारों, खासकर छोटे बच्चों के साथ पर्यटन का आनंद लेने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। सरकार पर्यटकों को हर संभव सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत राजगीर पर्यटक केंद्र को लगातार सुविधा संपन्न बनाया जा रहा है।

250 फुट की ऊंचाई पर रोमांचक अनुभव

राजगीर की पहाड़ियों और हरी-भरी वादियों के बीच बना ग्लास ब्रिज देश-विदेश के पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। करीब 85 फुट लंबे और छह फुट चौड़े इस ब्रिज की ऊंचाई जमीन से लगभग 250 फुट है। पारदर्शी शीशे बने इस रास्ते पर चलते हुए पर्यटकों को नीचे की गहरी घाटियों, पहाड़ियों और प्राकृतिक सुंदरता का अनोखा नजारा देखने को मिलता है। यह रोमांचक अनुभव पर्यटकों को प्रकृति के बेहद करीब होने का एहसास कराता है।

टिकट और पैकेज की जानकारी

नेचर सफारी पैकेज का टिकट वयस्कों के लिए 300 रुपये और बच्चों के लिए 150 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा ग्लास ब्रिज वॉक के लिए 300 रुपये का अलग शुल्क देना होता है। पर्यटकों की सुविधा के लिए 2000 रुपये का प्रायोरिटी पैकेज भी उपलब्ध है, जिसमें वयस्कों के लिए 2000 रुपये और बच्चों के लिए 1000 रुपये शुल्क निर्धारित है। इस विशेष पैकेज में जू सफारी, नेचर सफारी, ग्लास ब्रिज और कई अन्य साहसिक गतिविधियां शामिल हैं।

पारिवारिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

पांच साल तक के बच्चों को प्रवेश की अनुमति मिलने से अब माता-पिता अपने पूरे परिवार के साथ इस रोमांचक स्थल का दीदार कर सकेंगे। पहले छोटे बच्चों वाले परिवारों को ग्लास ब्रिज पर जाने में पाबंदियों का सामना करना पड़ता था। अब इस रोक के हटने से पारिवारिक पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बच्चों के लिए यह सफर मनोरंजन के साथ-साथ रोमांचक गतिविधियों को सीखने का भी अवसर बनेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram