Skip to content
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Log In
अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी परियोजना प्रबंधन इकाई को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वरिष्ठ पदों पर होगी नियुक्ति विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षाओं का परिणाम घोषित, राजस्व पर्षद की केंद्रीय परीक्षा समिति ने जारी किया रिजल्ट गढ़वा और लेस्लीगंज में पेयजल व्यवस्था होगी और सुदृढ़, पंपिंग सिस्टम से जुड़े कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

एक पंडाल, 51 जोड़े और मंगल गीत! सांसद कराएंगे 51 बेटियों का सामूहिक विवाह

सहरसा में शनिवार को जानकारी दी गई कि खगड़िया सांसद राजेश वर्मा "हमारी बहना, हमारा परिवार" पहल के तहत 51 गरीब बेटियों का सामूहिक विवाह कराएंगे।

MP Samuhik Vivah

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेटियों की शादी की चिंता को दूर करने के उद्देश्य से खगड़िया के लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सांसद राजेश वर्मा ने 51 बेटियों का सामूहिक विवाह कराने का संकल्प लिया है। “हमारी बहना, हमारा परिवार – सामूहिक विवाह महोत्सव 2027” नाम से शुरू की गई यह पहल बेटियों के सम्मान, सुखद भविष्य और उनके नए जीवन की मंगलमय शुरुआत को समर्पित है। भव्य सामूहिक पंडाल में वैदिक मंत्रों और मंगल शहनाई की गूंज के बीच इन बेटियों का विवाह संपन्न कराया जाएगा।

खगड़िया और सिमरी बख्तियारपुर कार्यालय में निशुल्क निबंधन जारी

यह भी पढ़ें: अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम

MP Samuhik Vivah1इस जनकल्याणकारी पहल के तहत खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के खगड़िया स्थित सांसद कार्यालय और सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित सांसद प्रतिनिधि कार्यालय में निशुल्क निबंधन की प्रक्रिया चल रही है। जानकारी के अनुसार, अब तक ढाई दर्जन से अधिक बेटियों का पंजीकरण हो चुका है। सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि बेटियों का विवाह कराना एक महापुनीत कार्य है और आर्थिक तंगी किसी भी पिता के अरमानों के आड़े न आए, इसी सोच के साथ यह कदम उठाया गया है। सभी बेटियों के हाथों में मेहंदी रचाकर भव्य पंडाल से हर्षोल्लास के साथ उनकी विदाई की जाएगी।

प्रति विवाह 3 से 4 लाख रुपये खर्च का अनुमान, मकर संक्रांति के बाद होगा आयोजन

सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन ने बताया कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के लिए कन्या के अनुकूल स्वजातीय वर तलाशने में भी पूरा सहयोग दिया जा रहा है। सभी 51 जोड़ों का विवाह एक ही भव्य पंडाल में धूमधाम से होगा, जिसमें प्रति विवाह 3 से 4 लाख रुपये तक खर्च होने का अनुमान है। यह समारोह नए साल में मकर संक्रांति के बाद पड़ने वाले शुरुआती लग्न में आयोजित किए जाने की संभावना है, और तब तक 51 बेटियों के निबंधन का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध : श्रवण कुमार

जरूरतमंद परिवार हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

आयोजकों ने खगड़िया लोकसभा और सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों से इस पहल का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक परिवार सांसद कार्यालय खगड़िया या सिमरी बख्तियारपुर कार्यालय (हेल्पलाइन नंबर 9939482284) पर संपर्क कर अपनी बेटियों का निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें