भागलपुर जिले में महिलाओं तथा स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए भागलपुर पुलिस ने अपने विशेष अभियान ‘पुलिस दीदी’ को और अधिक तेज कर दिया है। इस पहल के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों के आसपास विशेष महिला पुलिस टीमों द्वारा निरंतर निगरानी और गश्ती की जा रही है।
पिंक स्कूटी से शहर के चप्पे-चप्पे पर महिला पुलिस की निगरानी
यह भी पढ़ें: अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम
पूर्व में महिलाओं की सुरक्षा के लिए संचालित ‘अभया ब्रिगेड’ को नया और अधिक प्रभावी स्वरूप देते हुए ‘पुलिस दीदी’ अभियान शुरू किया गया है। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव के निर्देशन में महिला पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से ‘पिंक स्कूटी’ उपलब्ध कराई गई है। हेलमेट और आधुनिक संसाधनों से लैस ये महिला पुलिसकर्मी न केवल शिक्षण संस्थानों, बल्कि शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और सैंडिस कंपाउंड जैसे पार्कों में भी लगातार गश्त कर मनचलों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रख रही हैं।
छात्राओं को आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति किया जा रहा जागरूक
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को ऐसा सम्मानजनक और निडर माहौल देना है, जिससे वे बिना किसी संकोच या भय के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। गश्ती के दौरान ‘पुलिस दीदी’ की टीम छात्राओं से सीधा संवाद कर उन्हें आत्मरक्षा के तरीकों, महिला अपराधों से बचाव और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक भी कर रही है।
यह भी पढ़ें: जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध : श्रवण कुमार
डायल-112 या ‘पुलिस दीदी’ टीम को दें तुरंत सूचना
भागलपुर पुलिस प्रशासन ने छात्राओं और आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर वे बिना डरे तुरंत आपातकालीन सेवा डायल-112, अपने नजदीकी थाने या मौके पर तैनात ‘पुलिस दीदी’ टीम को सूचित करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना मिलते ही त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
- बिहार अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम
- बिहार जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध : श्रवण कुमार
- बिहार एक पंडाल, 51 जोड़े और मंगल गीत! सांसद कराएंगे 51 बेटियों का सामूहिक विवाह
- बिहार मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छतों से बरसे ईंट-पत्थर! बुलडोजर का शीशा टूटा










