फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

कदमा टोल ब्रिज पर जवान को कुचलने की कोशिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur: कदमा टोल ब्रिज गोलचक्कर के पास ड्यूटी पर तैनात जवान को कार से कुचलने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस कांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि एक आरोपी की तलाश में

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur: कदमा टोल ब्रिज गोलचक्कर के पास ड्यूटी पर तैनात जवान को कार से कुचलने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस कांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि एक आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह घटना 3 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि की है, जब कदमा टोल ब्रिज के पास ड्यूटी कर रहे जवान हीरालाल महतो पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया था। आरोपियों ने कार से कुचलकर उनकी हत्या करने का प्रयास किया, जिससे जवान गंभीर रूप से घायल हो गए और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान इस कांड में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की मारुति सुजुकी डिज़ायर कार भी बरामद कर ली गई है।

इस खबर को भी पढ़ें : गिरिडीह में ‘यमराज’ बनी स्कॉर्पियो: मासूम को रौंदा, फिर दुकान में जा घुसी!

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह, अंकित मुखी और आदित्य मुखी के रूप में हुई है। तीनों आरोपी पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर के रहने वाले हैं। सोमवार को डीएसपी मनोज ठाकुर ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस से नाराजगी के कारण सभी ने मिलकर योजना बनाई और नशे की हालत में जवान को कार से कुचलकर हत्या करने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार तीनों आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram