Ranchi News: परिवार और समाज में जब विवाद गहराता है, तो रिश्ते टूटने के कगार पर पहुंच जाते हैं। लेकिन संवाद और समझदारी से इन्हें फिर से जोड़ा जा सकता है। इसका ताज़ा उदाहरण मध्यस्थता केंद्र रांची में देखने को मिला, जहां चार साल से लंबित पारिवारिक विवाद का समाधान हुआ। यह मामला ओ.एम. वाद संख्या 457/2023 था, जिसे माननीय अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय-2 श्री राजेश कुमार सिंह ने मध्यस्थता केंद्र को भेजा था। डालसा सचिव श्री रवि कुमार भास्कर ने इस मामले को अधिवक्ता मध्यस्थ अमरेंद्र कुमार ओझा को सौंपा। प्रथम पक्ष सगुफता आफरीन ने अपने पति फिरोज…
Author: Samsul Haque
Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार को जिला प्रशासन ने बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण की दिशा में एक नई शुरुआत की। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने हातमा भट्टा ऊपर टोला (रांची सेंटर) स्थित आंगनवाड़ी परिसर में मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया। इसी मौके पर पोषण माह 2025 का उद्घाटन भी हुआ, जो 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक चलेगा। मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र की शुरुआत कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने रिबन काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान वे बच्चों के बीच गए और उनके साथ समय बिताया। बच्चे भी उत्साहित नज़र आए।…
Ranchi News: झारखंड में पुलिस विभाग के अंदर पदस्थापन का मामला अटक गया है। हालात यह हैं कि 26 जून को इंस्पेक्टर से डीएसपी पद पर प्रोन्नत किए गए 63 अधिकारियों को अभी तक नई पोस्टिंग नहीं मिली है। उनके कंधों पर डीएसपी का स्टार जरूर चमक रहा है, लेकिन काम अब भी इंस्पेक्टर वाला करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, वेतन और सुविधाएं भी उन्हें डीएसपी स्तर की जगह इंस्पेक्टर के अनुसार ही मिल रही हैं। सूची तैयार, आदेश का इंतजार सूत्रों की मानें तो नव-प्रोन्नत डीएसपी के लिए सूची तैयार कर ली गई है। विभाग में केवल…
Ranchi News: झारखंड में इस साल मानसून औसत से कहीं ज्यादा मेहरबान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 2025 में राज्य में अब तक 1113.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य औसत 927.9 मिमी से करीब 20 प्रतिशत अधिक है। इस वजह से खेतों और जलाशयों में अच्छी-खासी नमी बनी हुई है। सबसे ज्यादा बारिश पूर्वी सिंहभूम जिले में दर्ज की गई, जहां सामान्य 994.9 मिमी के मुकाबले 1584.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। यह सामान्य से 59% अधिक है। सरायकेला-खरसावां जिले में 52% ज्यादा, रांची में 50% ज्यादा, लातेहार में 40% और धनबाद में 35% अधिक बारिश दर्ज हुई। मौसम…
World News: कर्नाटक के विजयपुरा जिले में मंगलवार शाम हुई बैंक डकैती ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। चादचान कस्बे की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में पांच लुटेरे सेना की तरह वर्दी पहनकर घुसे और बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर 58 किलो सोना और लगभग 8 करोड़ रुपये कैश लूट ले गए। घटना शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। हथियारों से लैस लुटेरों ने बैंक में दाखिल होते ही मैनेजर और स्टाफ को पिस्तौल की नोक पर लिया और अलार्म बजाने से रोका। इसके बाद सभी को रस्सियों से बांध दिया और तिजोरी तोड़कर कीमती…
India News: डिजिटल वॉलेट कंपनी मोबिक्विक (MobiKwik) एक बड़े साइबर फ्रॉड की शिकार हो गई है। महज 48 घंटे के भीतर कंपनी को करीब 40 करोड़ रुपये का चूना लग गया। यह धोखाधड़ी 11 और 12 सितंबर को हुई, जब सिस्टम में आए एक तकनीकी फॉल्ट का फायदा उठाकर यूजर्स ने अपने वॉलेट से ज्यादा रकम ट्रांसफर कर ली। जांच में पता चला कि इन दो दिनों में लगभग 5 लाख ट्रांजेक्शन हुए। चौंकाने वाली बात यह रही कि गलत पिन डालने के बावजूद पैसे ट्रांसफर हो रहे थे। इसी खामी का इस्तेमाल कर ठगों ने बड़ी रकम उड़ा ली।…
India News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन कॉल ने एक बार फिर भारत-अमेरिका रिश्तों को सुर्खियों में ला दिया है। ट्रंप ने पीएम मोदी को उनके 75वें जन्मदिन से पहले शुभकामनाएं दीं और इस मौके पर दोनों नेताओं ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा—“अभी-अभी अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बहुत अच्छी बातचीत हुई। मैंने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं! वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि मोदी के समर्थन से रूस-यूक्रेन…
World News: रूस और भारत के रिश्ते दशकों से बेहद घनिष्ठ रहे हैं। लेकिन जब रूस की धरती पर भारतीय सैनिक सैन्य अभ्यास के लिए उतरें, तो नाटो देशों में हलचल मचना लाजमी है। दरअसल, रूस और बेलारूस द्वारा आयोजित किए जा रहे विशाल सैन्य अभ्यास ‘जापाद-2025’ में भारत भी शामिल हुआ है। इस एक्सरसाइज में करीब 1 लाख सैनिक हिस्सा ले रहे हैं, जबकि शुरुआत में बेलारूस ने सिर्फ 7,000 सैनिकों के शामिल होने का दावा किया था। खास बात यह है कि भारत की ओर से कुमाऊं रेजिमेंट के 65 जवान रूस के निज़नी नोवगोरोद के पास मुलिनो…
World News: फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देने के मामले में जापान का रवैया लगातार बदल रहा है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार जापान ने फिलहाल फ़िलिस्तीनी राज्य को मान्यता न देने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि यह कदम अमेरिका के साथ अपने संबंधों को बनाए रखने और इजरायल के कड़े रुख से बचने के लिए उठाया गया है। पिछले हफ्ते ही संयुक्त राष्ट्र की बैठक में जापान उन 142 देशों में शामिल था, जिन्होंने द्वि-राज्य समाधान (टू-स्टेट सॉल्यूशन) की दिशा में ठोस और समयबद्ध कदम उठाने वाले एक प्रस्ताव के…
World News: कनाडा और भारत के रिश्तों में एक बार फिर से खालिस्तानियों की वजह से तनाव बढ़ने लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतिबंधित संगठन “सिख्स फॉर जस्टिस” (एसएफजे) ने वैंकूवर स्थित भारतीय कॉन्सुलेट पर कब्जे की धमकी दी है। यही नहीं, संगठन ने भारतीयों को उस क्षेत्र में न जाने की चेतावनी भी दी है। फिलहाल इस पर भारत या कनाडा सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। एसएफजे ने एक पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें कनाडा में नए भारतीय उच्चायुक्त दिनेश पटनायक की तस्वीर लगाई गई है। इस पोस्टर में उनके चेहरे को निशाने…
Social News: चीन आज दुनिया की सबसे बड़ी ताकतों में गिना जाता है। तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, हाई-टेक विकास और ग्लोबल स्तर पर उसका दबदबा हर किसी को प्रभावित करता है। लेकिन इस चमक-दमक के पीछे एक काला सच भी छिपा है, जिसके बारे में आधिकारिक तौर पर बहुत कम चर्चा होती है। यह सच है चीन की बढ़ती सेक्स इंडस्ट्री का, जिसमें अनुमान के मुताबिक करीब एक करोड़ महिलाएं शामिल हैं। हालांकि चीन में वेश्यावृत्ति पूरी तरह गैरकानूनी है और सरकार बार-बार इस पर सख्ती बरतने का दावा करती है। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि गरीबी, असमानता और…
Health News: आजकल कम उम्र की बच्चियों में जवान और ग्लोइंग दिखने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। 10 से 15 साल की कई लड़कियां कोरियन ब्यूटी ट्रेंड्स से प्रभावित होकर 10-स्टेप स्किनकेयर रूटीन अपना रही हैं। क्लेंज़र, टोनर, सीरम, फेस ऑयल और मॉइश्चराइजर जैसे महंगे प्रोडक्ट्स उनकी रोजाना की आदत बनते जा रहे हैं। सोशल मीडिया, के-पॉप स्टार्स और कोरियन ड्रामों में दिखने वाली “ग्लास स्किन” यानी बिना पोर्स वाली चमकदार त्वचा ने नाबालिग लड़कियों को आकर्षित कर लिया है। बच्चे ऑनलाइन वीडियो देखकर प्रोडक्ट्स मंगवाने लगे हैं और दोस्तों से प्रेरित होकर महंगे सीरम और क्रीम खरीद…
World News: पड़ोसी देश पाकिस्तान में 7700 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा रेल नेटवर्क मौजूद है, जो वहां के बड़े शहरों को जोड़ता है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतने विशाल नेटवर्क में एक भी महिला लोको पायलट नहीं है। अब जाकर पाकिस्तान में महिलाओं ने इस क्षेत्र में कदम रखा है, वह भी मेट्रो के जरिए। लाहौर में चलने वाली ऑरेंज मेट्रो की ड्राइवर निदा सालेह मलिक को पाकिस्तान की पहली महिला ट्रेन (मेट्रो) पायलट माना जा रहा है। खास बात यह है कि देश में यह शुरुआत 37 साल बाद हुई है। दूसरी तरफ भारत में…
World News: एशिया के छोटे-छोटे देशों में अचानक हुए सत्ता परिवर्तनों ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल—इन तीनों जगहों पर हाल के महीनों में युवाओं के आंदोलन ने सरकारों को हिला कर रख दिया। सवाल यह उठता है कि क्या यह सब अचानक हुआ या फिर इसके पीछे कोई बड़ी वैश्विक ताकत काम कर रही है। श्रीलंका में सत्ता बदलने की प्रक्रिया तीन महीने तक चली, जबकि बांग्लादेश में महज 15 दिनों में सरकार गिर गई। नेपाल में तो हालात इतने तेज बदले कि जेन-ज़ेड युवाओं ने केवल दो दिन में ही ओली सरकार को…
Bihar News: बिहार में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर निर्माण श्रमिकों को आज एक बड़ी सौगात मिली है। सीएम नीतीश कुमार ने जानकारी दी कि ‘बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ (Bihar Building and Other Construction Workers Welfare Board) के तहत 16 लाख से अधिक पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के खाते में सीधा लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से राशि भेजी जा रही है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आज का दिन खास है क्योंकि यह भगवान विश्वकर्मा की आराधना का पर्व है और साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस भी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार देश…
Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में एक नया विवाद उभर आया है। बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड के सदस्य राजन सिंह ट्रांसजेंडर ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए 100 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस जारी किया है। उन्होंने दावा किया है कि सरकार लगातार ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ भेदभाव कर रही है और उन्हें न तो योजनाओं का लाभ मिल रहा है और न ही सामाजिक-राजनीतिक भागीदारी का अवसर। राजन सिंह का कहना है कि बिहार सरकार ने किन्नर कल्याण बोर्ड का गठन तो कर दिया, लेकिन आज तक बोर्ड के लिए दफ्तर तक उपलब्ध…
Bihar News: बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया। पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर कुल चार लोगों को आरोपित बताया। पकरीबरमां एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि किशोरी अपने सहेलियों के साथ सकरी नदी किनारे जलावन की लकड़ी लेने गई थी। इस दौरान प्यास लगने पर वह सहेलियों से अलग हो गई। चार युवक, जो शराब इकट्ठा कर रहे थे, ने उसे झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया। पीड़िता की सहेलियों के घर पहुंचने पर घटना का पता चला। परिजन…
Bokaro News: बोकारो पुलिस ने टू टैंक गार्डेन क्षेत्र से डकैती की साजिश रच रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये आरोपी शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले हैं। एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर डीएसपी आलोक रंजन की अगुवाई में गठित टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में पटना खटाल निवासी 20 वर्षीय राजकुमार यादव उर्फ बिक्की और दुर्गा स्थान निवासी 18 वर्षीय कुनाल कुमार शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा और 315 बोर की तीन जिंदा गोलियां बरामद हुई हैं। छापेमारी के दौरान कुछ…
Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान भले अभी न हुआ हो, लेकिन सीमांचल की 24 मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर सियासी हलचल तेज हो गई है। यहां मुस्लिम आबादी 40 से 70 प्रतिशत तक है, जिससे ये सीटें हर दल के लिए अहम मानी जा रही हैं। बीजेपी इस बार भी 2020 जैसी सफलता दोहराने की कोशिश कर रही है। क्या 2020 की तरह सीमांचल में फिर खिलेगा कमल? पिछले चुनाव में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने यहां पांच सीटें जीतकर कांग्रेस और राजद को बड़ा झटका दिया था। उस नतीजे का फायदा अप्रत्याशित रूप से बीजेपी को मिला था।…
India News: अवैध ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। एजेंसी ने बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती को समन जारी किया है। दोनों को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। ईडी की जांच इस बात पर केंद्रित है कि इन हस्तियों को बेटिंग ऐप्स के प्रमोशन के बदले कितनी राशि मिली और भुगतान किस माध्यम से किया गया। एजेंसी उनके वित्तीय लेन-देन और बैंक खातों की गहराई से जांच कर रही है। यह पहला मौका नहीं…
