फॉण्ट कनवर्टर NEW

IIT JEE एडवांस 2026: 23 अप्रैल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जानें पूरा शेड्यूल

New Delhi: इंजीनियरिंग की प्रतिष्ठित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (IIT) जेईई एडवांस 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 मई 2026 तक

अपनी भाषा में पढ़ें

New Delhi: इंजीनियरिंग की प्रतिष्ठित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (IIT) जेईई एडवांस 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 मई 2026 तक अपना एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। वहीं, आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 4 मई 2026 तय की गई है।

शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा के एडमिट कार्ड 11 मई 2026 को जारी किए जाएंगे, जबकि मुख्य परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। इस कड़ी परीक्षा का परिणाम 1 जून 2026 को घोषित कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में केवल वही छात्र शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने जेईई मेंस में तय कट-ऑफ मार्क्स हासिल किए हों।

उम्र सीमा और पात्रता: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की जन्म तिथि 1 अक्टूबर 2001 या उसके बाद की होनी चाहिए। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार 5 साल की छूट दी गई है, यानी उनकी जन्म तिथि 1 अक्टूबर 1996 या उसके बाद की होनी चाहिए।

आवेदन फीस का गणित: सामान्य और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 3200 रुपये रखी गई है। एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए यह फीस 1600 रुपये है। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या अन्य ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है।

जरूरी दस्तावेज रखें तैयार: फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी तैयार रखनी चाहिए। विशेष रूप से ओबीसी-एनसीएल या ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि उनका जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2026 के बाद जारी हुआ हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram