Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»‘AAP’ सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की बड़ी रेड, जालंधर से गुरुग्राम तक हड़कंप
India

‘AAP’ सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की बड़ी रेड, जालंधर से गुरुग्राम तक हड़कंप

By Samsul HaqueApril 15, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

नई दिल्ली | एजेंसी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के संस्थापक अशोक मित्तल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ED की टीमों ने मित्तल और उनके बेटे से जुड़े गुरुग्राम, पंजाब और जालंधर समेत कुल 8 से 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह पूरी कार्रवाई यूनिवर्सिटी के फंड से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं और गड़बड़ियों के आरोपों के आधार पर की जा रही है।

Read more: अनिल अंबानी की कंपनियों पर ED की बड़ी स्ट्राइक, मुंबई में कई ठिकानों पर छापेमारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ED की टीमें अशोक मित्तल के निजी आवास, फार्महाउस और एलपीयू कैंपस में दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही हैं। पंजाब से राज्यसभा सांसद मित्तल हाल ही में तब चर्चा में आए थे, जब 2 अप्रैल को उन्हें राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा में पार्टी का नया उपनेता नियुक्त किया गया था। इस नई जिम्मेदारी के मिलने के महज कुछ ही दिनों बाद हुई इस कार्रवाई ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है।

इस छापेमारी पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसे भारतीय जनता पार्टी की चुनावी साजिश करार देते हुए लिखा, “भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू… टिपिकल मोदी स्टाइल।” मान ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए आगे लिखा, “हम वो पत्ते नहीं, जो शाख से टूट कर गिर जाएंगे। आंधियों को कह दो अपनी औकात में रहें।”

Read more: बिहार के पूर्व DIG पर ED का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! करोड़ों की संपत्ति जब्त

अशोक मित्तल ने हाल ही में पार्टी नेतृत्व और अरविंद केजरीवाल का आभार जताते हुए कहा था कि वे संसद में पंजाब के हितों की आवाज मजबूती से उठाएंगे। हालांकि, अब ED की इस जांच ने उनके सामने नई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। फिलहाल, जांच जारी है और एजेंसी की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक जब्ती की पुष्टि नहीं की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

गुमला सदर अस्पताल पर गंभीर आरोप, दस्त के मरीज को दी गई कैल्शियम की दवा

June 22, 2026

चैनपुर के कातिंग पंचायत में विकास की नई पहल, 500 मीटर सड़क निर्माण शुरू

June 22, 2026

चैनपुर अस्पताल में नशे में धुत डॉक्टर पर गंभीर आरोप, सांसद प्रतिनिधि ने कार्रवाई की मांग की

June 22, 2026

RECENT ADDA.

पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के घर से ढाई लाख के जेवरात गायब, घरेलू कर्मी पर शक; पुलिस जांच में जुटी

June 22, 2026

नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश विफल, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

June 22, 2026

बंगाल क्लब रोड फायरिंग कांड का खुलासा, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026

KGN मेडिकल फायरिंग और रंगदारी कांड का मास्टरमाइंड ‘घेघा’ गिरफ्तार

June 22, 2026

कोलाबिरा में तेज रफ्तार हाइवा का कहर, महिला की मौत के बाद सड़क जाम

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.