फॉण्ट कनवर्टर NEW

फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 6 की मौ’त और 15 घायल

फतेहगढ़ साहिब | एजेंसी पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में बैसाखी का त्योहार मातम में बदल गया। मेला देखकर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। लगभग 15 अन्य

अपनी भाषा में पढ़ें

फतेहगढ़ साहिब | एजेंसी 

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में बैसाखी का त्योहार मातम में बदल गया। मेला देखकर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। लगभग 15 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहगढ़ साहिब क्षेत्र से करीब 40 श्रद्धालुओं का एक जत्था बैसाखी के पावन पर्व पर श्री आनंदपुर साहिब मत्था टेकने गया था। देर रात वापसी के दौरान अचानक बस में कोई तकनीकी खराबी आ गई, जिससे चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू बस सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को मोरिंडा और फतेहगढ़ साहिब के सरकारी अस्पतालों में भिजवाया। कुछ गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए बड़े केंद्रों में रेफर किया गया है।

पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू करवाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram