फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

बिहार में सम्राट युग का आगाज: भाजपा नेता सम्राट चौधरी बने 24वें मुख्यमंत्री

पटना | रिपोर्टर बिहार की राजनीति में आज एक नया और ऐतिहासिक अध्याय लिखा गया है। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल सैयद अता हसनैन

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

पटना | रिपोर्टर

बिहार की राजनीति में आज एक नया और ऐतिहासिक अध्याय लिखा गया है। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने लोकभवन के भव्य समारोह में उन्हें कमान सौंपी। राज्य के इतिहास में यह पहली बार है जब बिहार की सत्ता पूर्ण रूप से भाजपा के किसी मुख्यमंत्री के हाथों में आई है।

Read more: सम्राट चौधरी का ऐलान: राजीव नगर में बनेगा ERSS-112 का भव्य स्थायी मुख्यालय

यह बड़ा बदलाव नीतीश कुमार के इस्तीफे और उनके दिल्ली की राजनीति (राज्यसभा) में जाने के फैसले के बाद हुआ है। करीब दो दशकों तक बिहार के सियासी मंच के केंद्र में रहे नीतीश कुमार ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद त्याग दिया था। इसके बाद भाजपा विधायक दल ने सम्राट चौधरी को अपना नेता चुना। नई सरकार के समीकरणों को संतुलित रखने के लिए जनता दल (यूनाइटेड) के दो दिग्गज नेताओं, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

Read more: सम्राट चौधरी का बड़ा बयान: अभिशाप नहीं, अब वरदान बन गई है कोसी नदी!

राजनीतिक पंडितों का मानना है कि भाजपा का यह कदम बिहार में अपनी जड़ों को स्वतंत्र रूप से मजबूत करने की दिशा में सबसे बड़ा दांव है। शपथ ग्रहण के दौरान समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ा और पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर इस जीत का जश्न मनाया। सम्राट चौधरी के सामने अब राज्य के विकास और आगामी चुनावों में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की बड़ी चुनौती होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram