Bihar News: सारण जिला के छपरा में शुक्रवार रात से जारी निरंतर मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। तेज वर्षा के कारण कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है और हालात बाढ़ जैसे हो गए हैं। स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद सुरक्षा और एहतियात के चलते जिला दंडाधिकारी सह जिलाधिकारी अमन समीर ने शनिवार के लिए जिले के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश दिया है। प्रशासन ने आमजनों से घरों में सुरक्षितरहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है। बिजली और मोबाइल सेवा प्रभावित भारी वर्षा के चलते रात…
Author: Samsul Haque
India News: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के तटीय और आंतरिक हिस्सों के लिए मौसम अलर्ट जारी किया है। चक्रवात शक्ति के अगले कुछ दिनों में राज्य के तटीय इलाकों पर असर दिखने की संभावना जताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, यह तूफान आज यानी 4 अक्टूबर से लेकर 7 अक्टूबर के बीच कभी भी महाराष्ट्र पहुँच सकता है। किन जिलों पर दिखेगा असर आईएमडी ने मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में 45-55 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बीच-बीच में 65 किमी प्रति घंटा तक के झोंकों की संभावना जताई है। समुद्री हालात बेहद खराब…
India News: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार वजह बनी है उनकी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तारीफ। अभिनेता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे संघ की 100वीं वर्षगांठ पर उसकी सराहना करते नजर आ रहे हैं। “नायक नहीं, नालायक है तू” – कांग्रेस कांग्रेस इस बयान से नाराज हो गई है। पार्टी नेता सुरेंद्र राजपूत ने बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए संजय दत्त पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “नायक नहीं, खलनायक है तू। अपने पिता का नालायक है तू।” बता दें कि संजय दत्त के पिता सुनील दत्त कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय…
Social News: दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के चैटिंग अनुभव को और बेहतर करने के लिए लगातार नए फीचर्स जोड़ रहा है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने कुल 6 नए फीचर्स पेश किए हैं, जो एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म के यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। एआई-पावर्ड चैट थीम और बैकग्राउंड WhatsApp ने एआई-पावर्ड चैट थीम लॉन्च की है, जिससे यूजर्स अपनी चैट का लुक और डिजाइन अपनी पसंद के अनुसार सेट कर सकते हैं। हालांकि, यह फीचर शुरुआत में सभी को नहीं मिलेगा और धीरे-धीरे रोलआउट होगा। इसके साथ ही एआई बैकग्राउंड फीचर भी आया है, जो वीडियो कॉल या…
Ranchi News: झारखंड कांग्रेस पार्टी को शनिवार की सुबह एक गहरा आघात लगा। राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व महालेखाकार बेंजामिन लकड़ा का आकस्मिक निधन हो गया। वे रांची स्थित सेंटीवीटा अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से इलाजरत थे, जहां आज अहले सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। बेंजामिन लकड़ा झारखंड कांग्रेस के उन चंद नेताओं में से थे जिन्होंने संगठन को निचले स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने शांत स्वभाव और निर्णायक सोच के लिए वे हमेशा पार्टी और प्रशासनिक क्षेत्र में सम्मानित माने जाते थे। महालेखाकार के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने ईमानदारी और पारदर्शिता की मिसाल…
Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त विवेक जोशी और एस.एस. संधू की टीम शनिवार को पटना पहुंची। टीम अपने दो दिवसीय दौरे (4 और 5 अक्टूबर) के दौरान राजनीतिक दलों, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों से बैठक कर चुनावी व्यवस्था का जायजा लेगी। राजनीतिक दलों से होगी बैठक पहले दिन मुख्य निर्वाचन आयुक्त की अध्यक्षता में आयोग की टीम विभिन्न राजनीतिक दलों से मिलेगी। भाजपा, जदयू, राजद और कांग्रेस समेत प्रमुख दलों को बैठक में शामिल होने का आमंत्रण भेजा गया है। हालांकि, मुकेश सहनी की वीआईपी, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा और जीतनराम…
World News: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ड्रग्स को देश का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए इसके खिलाफ सशस्त्र कार्रवाई का आदेश दिया है। एक सीक्रेट सरकारी दस्तावेज में खुलासा हुआ है कि ट्रंप ने ड्रग कार्टेल को ‘गैरकानूनी योद्धा’ और ‘आतंकी संगठन’ घोषित करते हुए इनके खिलाफ युद्ध जैसी कार्रवाई की अनुमति दी है। पेंटागन को मिली खुली छूट मेमो के मुताबिक, ट्रंप ने पेंटागन को निर्देश दिया है कि कार्टेल संगठनों को “सशस्त्र संघर्ष के कानून” के तहत कार्रवाई में शामिल किया जाए। सरल शब्दों में कहा जाए तो ट्रंप का मानना है कि ये कार्टेल अमेरिका…
Ranchi News: रांची के समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कार्यालय कक्ष में 3 अक्टूबर को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री से फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान जिले के समग्र विकास के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में शामिल चैंबर प्रतिनिधि बैठक में चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रेसिडेंट श्री आदित्य मल्होत्रा, जेनरल सेक्रेटरी श्री रोहित अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट श्री प्रवीण लोहिया, जॉइंट सेक्रेटरी श्री एस. नवजोत अलंग और श्री रोहित पोद्दार, साथ ही कोषाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल मौजूद रहे। रांची विकास को लेकर सुझाव चैंबर प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन के…
Ranchi News: रांची जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन योजनाओं के तहत जुलाई और अगस्त 2025 की राशि लाभुकों के बैंक खातों में भेज दी गई है। यह भुगतान वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन योजनाओं के पात्र लाभुकों को किया गया है। पेंशन योजनाओं का विवरण इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना: 51,211 लाभुकों को राशि मिली इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना: 11,299 लाभुकों को लाभ दिया गया इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना: 345 लाभुकों को भुगतान किया गया इस प्रकार कुल हजारों लाभार्थी जुलाई और अगस्त माह की पेंशन राशि से लाभान्वित…
India News: गुजरात के मुजफ्फरनगर के बघरा कस्बे में पांच साल की बच्ची जाह्नवी के साथ खेलते समय बड़ी दुर्घटना हो गई। खेल-खेल में उसकी नाक में घड़ी का छोटा सेल चला गया, जिससे उसकी सांसें रुकने लगीं। परिजन घबरा गए और इलाज के लिए निजी डॉक्टरों के चक्कर लगाते रहे। लेकिन उचित मदद न मिलने पर बच्ची की जिंदगी खतरे में आ गई। निजी डॉक्टर ने मांगे रुपये, परिवार पहुंचा जिला अस्पताल जाह्नवी की मां मिताक्षी ने बताया कि पहले उसे एक निजी डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर ने टॉर्च से देखकर बताया कि नाक में कोई चीज फंसी…
World News: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में हालिया दिनों में विरोध प्रदर्शनों और हिंसा ने हालात बिगाड़ दिए हैं। लगातार एक हफ्ते से जारी आंदोलन में सुरक्षाबलों और नागरिकों के बीच झड़पों से स्थिति और गंभीर हो गई है। हालात को काबू करने के लिए पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार अब संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (जेएसी) से बातचीत के लिए तैयार हो गई है। बातचीत शुरू लेकिन ज्यादा प्रगति नहीं गुरुवार को इस्लामाबाद सरकार, जेएसी और PoK प्रशासन ने वार्ता की। हालांकि यह बातचीत ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाई और कुछ देर बाद ही बाधित हो गई। जेएसी…
India News: दिल्ली पुलिस ने छात्राओं के यौन शोषण के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने उसकी तीन महिला सहयोगियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने चैतन्यानंद के कहने पर छात्राओं को चुप कराने और दबाव बनाने का काम किया। गिरफ्तार महिलाओं के नाम और भूमिका गिरफ्तार आरोपियों में श्री शारदा इंस्टीट्यूट की एसोसिएट डीन श्वेता शर्मा, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भावना कपिल और सीनियर फैकल्टी काजल शामिल हैं। इन पर अपराध में सहयोग करने, शिकायतकर्ताओं को धमकाने और सबूत नष्ट करने में मदद करने के आरोप हैं। पुलिस पूछताछ में तीनों ने…
World News: मोरक्को में सरकार विरोधी प्रदर्शन लगातार पांचवे दिन तेज हो गए हैं। राजधानी रबात समेत कई हिस्सों में हिंसा और तोड़फोड़ हुई। सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़ों में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं 350 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सरकार बातचीत को तैयार तीन प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद राजनीतिक संकट गहराता दिख रहा है। प्रधानमंत्री अजीज अखन्नौच ने बयान जारी कर कहा कि सरकार दुखी है और प्रदर्शनकारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सरकार संवाद करेगी। अजीज…
Bihar News: बिहार के छपरा जिले में दशहरा पर्व 2025 के दौरान विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस अधिकारियों और बलों की विशेष प्रतिनियुक्ति की गई थी। लेकिन कई स्थानों पर पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी से नदारद पाए गए। जांच में सामने आई लापरवाही 01 अक्टूबर को अनुमंडलवार जांच पदाधिकारियों ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें पाया गया कि साहेबगंज चौक, व्यवहार न्यायालय, पुलिस कार्यालय, पुलिस केन्द्र और सोणारपट्टी चौक सहित कई महत्वपूर्ण स्थलों पर प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मी अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहे। इनमें पुअनि वीरेन्द्र मांझी, प्रपुअनि शैलेन्द्र कुमार, टुन्नी कुमारी, ममता कुमारी, बृजकिशोरी, सलोचना कुमारी और मानो कुमारी शामिल हैं। SSP ने…
Patna News: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना तेजी से महिलाओं तक पहुँच रही है। शुक्रवार को पटना स्थित ‘संकल्प’ से मुख्यमंत्री ने 25 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की। इस प्रकार सरकार ने आज 2500 करोड़ रुपये का डीबीटी अंतरण किया। अब तक 1 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुँचे 10 हजार करोड़ मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना का शुभारंभ 26 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। उस दिन 75 लाख महिलाओं को 7500 करोड़ रुपये की राशि सीधे खातों में ट्रांसफर की गई थी।…
Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले में 48 घंटों में दो युवकों का शव फंदे पर लटकता मिला। यह घटना मेराल थाना क्षेत्र के संगवरिया गांव की है। घटना से दुर्गा पूजा का जश्न गम में बदल गया है। अर्जुन और चंद्रशेखर की पहचान मृतकों की पहचान अर्जुन राम (18 वर्ष) और चंद्रशेखर सिंह (19 वर्ष) के रूप में हुई है। बुधवार रात अर्जुन का शव घर से 200 मीटर दूर एक पेड़ पर झूलता हुआ मिला। वहीं, अगले ही दिन गुरुवार रात चंद्रशेखर अपने ही घर में फांसी पर लटका पाया गया। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका अर्जुन…
Bihar News: बिहार कैडर की 2021 बैच की युवा आईएएस अधिकारी शैलजा पांडे अब राजस्थान में अपनी सेवाएं देंगी। शादी के बाद उन्होंने कैडर बदलने का आवेदन केंद्रीय गृह मंत्रालय में किया था, जिस पर अनुमति मिलते ही उनका ट्रांसफर राजस्थान कैडर में कर दिया गया है। विवाह के आधार पर कैडर परिवर्तन दरअसल, शैलजा पांडे का विवाह वर्ष 2015 बैच के आईएफएस अधिकारी गौरव गर्ग से हुआ है, जो राजस्थान कैडर में नियुक्त हैं। विवाह उपरांत शैलजा ने गृह मंत्रालय में अपने कैडर परिवर्तन के लिए आवेदन किया था। मंत्रालय ने इसे मंजूरी देते हुए उनके कैडर को बिहार…
India News: राजस्थान एटीएस ने 26/11 मुंबई ताज होटल हमले में बहादुरी दिखाकर सुर्खियां बटोरने वाले पूर्व एनएसजी कमांडो बजरंग सिंह को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली इस गिरफ्तारी से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। चूरू से दबोचा गया बजरंग एटीएस के मुताबिक बजरंग सिंह सीकर जिले का निवासी है और बीते महीनों से चूरू जिले में सक्रिय था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह रतनगढ़ इलाके में मौजूद है, जिसके बाद एटीएस ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गांजा सप्लाई नेटवर्क का हिस्सा जांच में सामने आया है कि बजरंग…
Bihar News: बिहार की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस समय आंतरिक कलह के दौर से गुजर रही है। प्रशांत किशोर द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पार्टी नेताओं के ही निशाने पर आ गए हैं। आरोपों में उम्र और शैक्षणिक डिग्री में फर्जीवाड़ा, नाम बदलने और यहां तक कि कई हत्याओं में शामिल होने जैसे मुद्दे शामिल हैं। इन आरोपों ने न केवल विपक्ष बल्कि बीजेपी के भीतर भी खलबली मचा दी है। सुशील मोदी के बाद कमजोर हुई बीजेपी बिहार में लंबे समय तक बीजेपी का चेहरा सुशील कुमार मोदी रहे। वे नीतीश…
Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। जवनपुर गुमटी के पास वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से चार युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 5 बजे दशहरा मेला देखकर लौटते वक्त हुआ। सभी मृतक एक ही गांव के निवासी कसबा थाना पुलिस ने बताया कि मृतक और घायल युवक पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड अंतर्गत चांदपुर भंगहा गांव के रहने वाले थे। सभी युवक स्थानीय मखाना फैक्ट्री में काम करते थे और दशहरा मेला देखकर लौट रहे थे।…
