Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»मानगो में पानी के लिए हाहाकार; सरयू राय ने निगम को घेरा, बोले- स्थिति सार्वजनिक करे प्रशासन
Jharkhand

मानगो में पानी के लिए हाहाकार; सरयू राय ने निगम को घेरा, बोले- स्थिति सार्वजनिक करे प्रशासन

By Samsul HaqueMay 18, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur: रविवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को पत्र लिखकर मानगो पेयजल परियोजना की अद्यतन स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में जलापूर्ति की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और लोगों को नियमित रूप से पानी नहीं मिल पा रहा है।

जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर उप नगर आयुक्त को लिखा पत्र

सरयू राय ने पत्र में कहा है कि नवंबर 2024 में पुनः विधायक निर्वाचित होने के बाद उन्होंने मानगो नगर निगम, जिला प्रशासन तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों के साथ कई बैठकें की थीं और परियोजना क्षेत्र का निरीक्षण भी किया था। निरीक्षण में पाया गया कि इंटेकवेल, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और पानी टंकियों की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। परियोजना के संचालन में भी कई खामियां हैं, जिससे लोगों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

उन्होंने बताया कि इंटेकवेल में छह से आठ फीट तक बालू जमा हो गया है, जिससे मशीनों के संचालन पर असर पड़ रहा है। बालू निकालने तथा नदी जल को गंदगी से बचाने के लिए उन्होंने विधायक निधि से राशि उपलब्ध कराई। इसके अलावा विभिन्न क्षमता के मोटर पंप भी खरीदे गए, ताकि जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार हो सके।

सरयू राय ने आरोप लगाया कि सभी क्षेत्रों में समानुपातिक जलापूर्ति सुनिश्चित करने पर सहमति बनने के बावजूद इसका प्रभावी क्रियान्वयन नहीं हुआ। कई इलाकों में केवल पांच से दस मिनट तक पानी आता है, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में देर रात जलापूर्ति की जा रही है। उन्होंने उप नगर आयुक्त से पेयजल परियोजना और जलापूर्ति की वास्तविक स्थिति सार्वजनिक कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

स्थानीय हक और रोजगार को लेकर ग्रामीणों का हुंकार, ग्रामसभा में कंपनी-प्रशासन को चेतावनी

June 18, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, समीर उरांव ने विकास गिनाया, राज्य सरकार पर साधा निशाना

June 18, 2026

मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील, कुडू थाना में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक

June 18, 2026

RECENT ADDA.

स्थानीय हक और रोजगार को लेकर ग्रामीणों का हुंकार, ग्रामसभा में कंपनी-प्रशासन को चेतावनी

June 18, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, समीर उरांव ने विकास गिनाया, राज्य सरकार पर साधा निशाना

June 18, 2026

मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील, कुडू थाना में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक

June 18, 2026

तकनीकी शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण पर जोर, नशा मुक्ति कार्यशाला में जागरूक हुए विद्यार्थी

June 18, 2026

काम के दौरान हुई मौत या बड़ा हादसा? बीपीएससीएल में कर्मी की मौत पर उठे गंभीर सवाल

June 18, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.