Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»भारत का महाप्रोजेक्ट: ओमान से समुद्र के रास्ते आएगी गैस, ₹40000 करोड़ की योजना तैयार!
India

भारत का महाप्रोजेक्ट: ओमान से समुद्र के रास्ते आएगी गैस, ₹40000 करोड़ की योजना तैयार!

पश्चिम एशिया में तनाव और होर्मुज संकट के बीच भारत ₹40,000 करोड़ की लागत से ओमान से अरब सागर के रास्ते सीधे गहरे समुद्र में गैस पाइपलाइन बिछाने की महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रहा है।
By Samsul HaqueMay 15, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

New Delhi: होर्मुज स्ट्रेट से तेल और गैस की सप्लाई बाधित होने के बाद भारत अब एक ऐतिहासिक महाप्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। तकरीबन 40,000 करोड़ रुपये की इस परियोजना के सफल रहने पर आने वाले कई दशकों तक भारत में गैस की कोई कमी नहीं होगी। पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के चलते एशिया से लेकर यूरोप तक की एनर्जी सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिसका सीधा असर भारत पर भी पड़ा है।

Read more: गैस किल्लत पर फुल स्टॉप! मंत्री ने दिया 1967 हेल्पलाइन का मंत्र, 10 दिन में सुधरेगी सप्लाई

भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए काफी हद तक आयात पर निर्भर देश है, जहां तेल और गैस का एक बड़ा हिस्सा खाड़ी के देशों से मंगाया जाता है। ऐसे में ईरान युद्ध और वेस्‍ट एशिया में मचे उथल-पुथल के बीच भारत सरकार खाड़ी क्षेत्र से बिना किसी रुकावट के गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ओमान से सीधे गहरे समुद्र के रास्ते गैस पाइपलाइन बिछाने की योजना को तेजी से आगे बढ़ा रही है। ऊर्जा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर गंभीरता से मंथन कर रही है। अनुमान है कि इस पूरी परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद इसे पूरा होने में पांच से सात साल का समय लग सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों का कहना है कि भारत अब एलएनजी (LNG) के स्पॉट बाजारों पर अत्यधिक निर्भरता को खत्म करना चाहता है। भारत में प्राकृतिक गैस की मांग लगातार बढ़ रही है। ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने और देश के एनर्जी-मिक्स में गैस की हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयासों के बीच वर्तमान खपत करीब 190-195 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्रतिदिन है, जो 2030 तक बढ़कर करीब 290-300 तक पहुंचने का अनुमान है। इसी अवधि तक एलएनजी आयात भी 180-200 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्रतिदिन तक पहुंच सकता है।

इस प्रोजेक्ट का रूट इस तरह तैयार किया जाएगा कि यह ओमान और यूएई के रास्ते अरब सागर से होकर गुजरे, जिससे भू-राजनीतिक रूप से संवेदनशील और विवादित क्षेत्रों से बचा जा सके। इस पाइपलाइन के जरिए भारत को ओमान, यूएई, सऊदी अरब, ईरान, तुर्कमेनिस्तान और कतर जैसे देशों के विशाल गैस भंडार तक सीधी पहुंच मिल सकेगी। इन देशों के पास संयुक्त रूप से करीब 2,500 ट्रिलियन क्यूबिक फीट गैस भंडार मौजूद है।

बताया जा रहा है कि यह पाइपलाइन समुद्र की सतह से करीब 3,450 मीटर की गहराई पर बिछाई जा सकती है, जिससे यह दुनिया की सबसे गहरी समुद्री पाइपलाइन परियोजनाओं में से एक बन जाएगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस कीमतों में भारी उछाल के बाद भारत ने इस दिशा में कदम बढ़ाए हैं। एशियाई स्पॉट एलएनजी कीमतों का प्रमुख इंडेक्स ‘प्लैट्स जेकेएम’ सामान्य परिस्थितियों में जहां 10-12 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू के आसपास रहता था, वहीं संकट के दौरान यह बढ़कर 24-25 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू तक पहुंच गया। इसी मूल्य अस्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा के जोखिम को कम करने के लिए भारत इस महाप्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने में जुटा है।

Read more: झारखंड में पेट्रोल-डीजल का संकट नहीं, 12 दिनों का बैकअप और गैस सप्लाई भी फुल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

राष्ट्र सर्वोपरि तो फैसले आसान, पीएम मोदी ने गिनाईं 12 साल की बड़ी उपलब्धियां

June 10, 2026

परीक्षाओं में अब नहीं होगा खेल! एनटीए का मास्टरप्लान, AI तैयार करेगा पेपर

June 9, 2026

CBSE रिजल्ट में बड़ी गड़बड़ी: दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस!

June 8, 2026

RECENT ADDA.

बामदा पंचायत के दरकाना में पेसा ग्राम सभा का आयोजन, ग्रामीणों को बताए गए अधिकार

June 11, 2026

मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

June 11, 2026

काला जादू के शक में रची गई थी हत्या की साजिश! सुकन्ती देवी हत्याकांड का खुलासा, चाचा-भतीजा निकले आरोपी

June 11, 2026

चास में हरित क्रांति की शुरुआत! महापौर-उपमहापौर ने दिलाई पर्यावरण बचाने की शपथ

June 11, 2026

बोकारो में लालू यादव के जन्मदिन पर जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, बांटी गई मिठाइयां

June 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.