फॉण्ट कनवर्टर NEW

मॉक ड्रिल और अंधेरा: पटना के मुसल्लेपुर हाट में सरेआम ह’त्या, इलाके में भारी दहशत!

Patna: बिहार की राजधानी पटना में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सुल्तानगंज थानाक्षेत्र के व्यस्त मुसल्लेपुर हाट सब्जी मंडी में गुरुवार को अज्ञात हमलावरों ने एक मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। चौंकाने वाली

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: बिहार की राजधानी पटना में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सुल्तानगंज थानाक्षेत्र के व्यस्त मुसल्लेपुर हाट सब्जी मंडी में गुरुवार को अज्ञात हमलावरों ने एक मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्याकांड को उस समय अंजाम दिया गया, जब शहर में सिविल डिफेंस द्वारा ‘ब्लैक आउट’ (अंधेरा करने) का मॉक ड्रिल यानी पूर्वाभ्यास चल रहा था।

जैसे ही गोलीबारी हुई, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग और परिजन आनन-फानन में घायल कारोबारी को अस्पताल ले गए, लेकिन दुर्भाग्यवश देर रात चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान टिकिया टोली निवासी 35 वर्षीय पिंटू कुमार के रूप में हुई है, जो नेपाली साव के पुत्र थे। पिंटू मुसल्लेपुर हाट में ही मसालों का थोक कारोबार करते थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक राजकिशोर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम नमूने एकत्र किए हैं।

सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि अपराधी पहले से घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही मॉक ड्रिल के कारण शहर में अंधेरा हुआ, उन्होंने इसका फायदा उठाया और पिंटू कुमार को काफी करीब से गोली मार दी। पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह आपसी रंजिश है या रंगदारी, इसकी जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस मंडी और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों में गहरा रोष और असुरक्षा का माहौल है।

Read more: जमशेदपुर: टाटानगर में लोको पायलट की सरेआम ह’त्या, सीने में उतारी गोलियां

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram