Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»जमशेदपुर: टाटानगर में लोको पायलट की सरेआम ह’त्या, सीने में उतारी गोलियां
Jharkhand

जमशेदपुर: टाटानगर में लोको पायलट की सरेआम ह’त्या, सीने में उतारी गोलियां

Ashish SinghBy Ashish SinghApril 27, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

जमशेदपुर | रिपोर्टर

बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित लोको रनिंग रूम के पास देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक लोको पायलट को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान ज्ञानेंद्र कुमार गौतम के रूप में हुई है, जो सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर क्षेत्र का निवासी बताएं जा रहे हैं। घटनास्थल से पुलिस ने खोखा बरामद किया है और जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात करीब 12 बजे ज्ञानेंद्र कुमार गौतम टाटानगर रेलवे स्टेशन स्थित लॉबी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे दो अपराधी बाइक पर सवार होकर पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों द्वारा चलाई गई गोलियां सीधे उनके सीने में लगीं, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी गोली के निशान पाए गए। गंभीर रूप से घायल होने के कारण मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ललित मीणा समेत अन्य वरीय पुलिस अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस को मौके से एक खोखा बरामद हुआ है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि अपराधियों ने पूरी योजना के तहत इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद अपराधी बागबेड़ा की ओर भाग निकले।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत थे, लेकिन इसके साथ ही वे जमीन से जुड़े कारोबार में भी सक्रिय थे। बताया जा रहा है कि रेलवे पार्किंग क्षेत्र में समतलीकरण कार्य की जिम्मेदारी भी उनके पास थी। ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं हत्या के पीछे व्यवसायिक विवाद या आपसी रंजिश तो कारण नहीं है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सिटी एसपी ललित मीणा ने मीडिया को बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई है और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची पुलिस की बड़ी सफलता: 20 घंटे में सुलझा ‘RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम हमला’, दो आरोपी गिरफ्तार

June 17, 2026

10 महीने से बंद पड़े ट्रक, लोहरदगा में हिंडालको गेट पर फूटा आक्रोश

June 17, 2026

झारखंड हाई कोर्ट ने DSE के फैसले को पलटा, दो शिक्षिकाओं को मिली बड़ी राहत

June 17, 2026

RECENT ADDA.

रांची पुलिस की बड़ी सफलता: 20 घंटे में सुलझा ‘RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम हमला’, दो आरोपी गिरफ्तार

June 17, 2026

गर्मी में बाहर के खाने को कहें ‘ना’, घर पर बनाएं चटपटा और सेहतमंद अचारी आलू

June 17, 2026

स्मृति-शेफाली का तूफान, नीदरलैंड को 95 रन से रौंदकर भारत की रिकॉर्ड जीत

June 17, 2026

10 महीने से बंद पड़े ट्रक, लोहरदगा में हिंडालको गेट पर फूटा आक्रोश

June 17, 2026

झारखंड हाई कोर्ट ने DSE के फैसले को पलटा, दो शिक्षिकाओं को मिली बड़ी राहत

June 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.