Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप: पश्चिमी सिंहभूम के जांबाजों ने गाड़े झंडे, जीते 18 पदक
Jharkhand

झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप: पश्चिमी सिंहभूम के जांबाजों ने गाड़े झंडे, जीते 18 पदक

Ashish SinghBy Ashish SinghApril 27, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

चाईबासा | रिपोर्टर

स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में रांची के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेल गांव में आयोजित दो दिवसीय झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप सफलतापूर्वक संपन्न हो गई।

प्रतियोगिता में राज्य के लगभग 16 जिलों से करीब 600 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया।
स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ वेस्ट सिंहभूम की ओर से 36 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के पहले दिन कैडेट (14-15 वर्ष) और जूनियर (16-17 वर्ष) वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों के काता और कुमीते मुकाबले आयोजित किए गए। दूसरे दिन 6 से 13 वर्ष तक के सब-जूनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं के काता और कुमीते मुकाबले हुए। इसके साथ ही टीम काता प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक अपने नाम किए, जिसमें 3 स्वर्ण, 7 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल हैं। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी जून माह में देहरादून में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

पदक विजेताओं का विवरण इस प्रकार है:

6 वर्ष बालक काता में अभिषेक सुंडी ने स्वर्ण पदक, जबकि इसी वर्ग में कार्तिक सिंह ने कांस्य पदक जीता।

7 वर्ष बालिका काता में श्रेया श्री हेंब्रम ने कांस्य पदक, साथ ही कुमीते में भी कांस्य पदक प्राप्त किया।

9 वर्ष बालक काता में प्राज्वल कुमार सिंह ने कांस्य पदक और कुमीते -30 किलोग्राम वर्ग में भी कांस्य पदक हासिल किया।

9 वर्ष बालक कुमीते -25 किलोग्राम वर्ग में सौरभ विरूवा ने स्वर्ण पदक जीता।

10 वर्ष बालक कुमीते -30 किलोग्राम वर्ग में रियांश कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

10 वर्ष बालक काता में आयन तीयू ने रजत पदक और -40 किलोग्राम कुमीते में भी रजत पदक जीता।

10 वर्ष बालिका -43 किलोग्राम कुमीते में एंजेल सरदार ने कांस्य पदक हासिल किया।

12 वर्ष बालिका -50 किलोग्राम कुमीते में जय प्रिया देवगम ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

14-15 वर्ष कैडेट बालक काता में देवाशीष गोप ने रजत पदक जीता।

14-15 वर्ष कैडेट बालिका कुमीते में प्रियांशी खंडाईत ने रजत पदक प्राप्त किया।

16-17 वर्ष जूनियर बालिका काता में भावनी कुमारी ने रजत पदक और -53 किलोग्राम कुमीते में स्वर्ण पदक जीता।

16-17 वर्ष जूनियर बालिका -59 किलोग्राम कुमीते में वर्षा शर्मा ने रजत पदक प्राप्त किया।

16-17 वर्ष जूनियर बालक -55 किलोग्राम कुमीते में लॉरेंस पुर्ती ने कांस्य पदक जीता।

यह जानकारी स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ वेस्ट सिंहभूम के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.