Bokaro News: आज दिनांक 3/12/2025 दिन बुधवार को रोटरी क्लब ऑफ चास द्वारा इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी , ब्लड सेंटर, बोकारो में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्लड मैन रोटेरियन हरबंश सिंह सलूजा के नेतृत्व में कुल 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रोटेरियन सलूजा ने बताया की इस शिविर में मुख्य रूप से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्त एकत्रित किया गया। रोटेरियन मुन्ना सिंह ने कहा की चास रोटरी वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन करती आ रही है और यह सेवा आगे भी जारी रहेगी। चास रोटरी की अध्यक्षा रोटेरियन डिंपल कौर ने बताया कि बचाव…
Author: Faizal Haque
लोहरदगाः उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में मंगलवार को भू-अर्जन से संबंधित अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें एनएच-143ए के लोहरदगा बाईपास तथा एनएच-75 के कुडू-उदयपुरा पथ परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जिन रैयतों के अभिलेख पूर्ण और सहमति प्राप्त है, उन्हें तत्काल मुआवजा दिया जाए। साथ ही जिनकी भूमि मापी लंबित है, उनकी मापी दो सप्ताह के भीतर हर हाल में पूरी करने और तत्पश्चात भुगतान सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जिन रैयतों के भुगतान सिर्फ औपचारिकताओं के कारण…
कोडरमा ।।ग्रिज़ली विद्यालय के छात्र आयुष सिन्हा ने विद्यार्थी विज्ञान मन्थन (वी.वी.एम.) 2025–26 में अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय देते हुए राज्य स्तरीय चरण में प्रवेश किया है।विद्यार्थी विज्ञान मन्थन देश की सबसे बड़ी डिजिटल आधारित विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा है, जिसका आयोजन विज्ञान भारती (विभा), नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूज़ियम्स (एन.सी.एस.एम.) – संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार तथा राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एन.सी.ई.आर.टी.) – शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया जाता है।19 और 23 नवम्बर 2025 को आयोजित इस परीक्षा में आयुष ने अपनी वैज्ञानिक समझ, विषयगत पकड़ और विश्लेषण क्षमता के आधार पर उल्लेखनीय…
Bokaro News: सुरक्षित काम,अधिकार और टेन्सन मुक्त करने के मांगो को लेकर जय झारखंड मजदूर समाज की ओर से बोकारो स्टील के हर बिभाग मे चलाए जा रहे जनजागरण कार्यक्रम के तहत आज छठे दिन हाॅट स्ट्रीप मील केन्टीन रेस्ट रूम मे मील जोन मे काम कर रहे इस्पातकर्मीयों और ठेकाकर्मीयों के बीच जनजागरण किया गया जिसमे सेकडो कर्मचारीयों ने भाग लिया ।अध्यक्षता बिभागीय नेता भी के साह ने किया जबकि संचालन संयुक्त महामंत्री एन के सिंह ने किया ।इस्पातकर्मीयों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बि के चौधरी के सामने 39 महिने…
Bokaro News: शहीद गौरी शंकर सिंह का 11 वीं शहादत दिवस सोमवार को उनके पैतृक गांव महुदा में आयोजित किया गया। महुदा गांव में में लगा शहीद गौरी शंकर सिंह के आदमकद मुर्ती पर पूर्व विधायक सह प्रतिपक्ष नेता चंदनकियारी अमर कुमार बाउरी, सीआरपीएफ 26 बटालियन के कमांडेंट राजीव रंजन धनबाद सांसद की पत्नी सावित्री देवी भाजपा जिला अध्यक्ष जयदेव राय सांसद प्रतिनिधि मुकेश राय,अरविंद दुबे ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित किया। इस अवसर पर श्री बाउरी ने शहीद की मां का चरण बन्दन करते हुए कहा कि आज अपार दुःख के साथ हमें गौरव का भी एहसास हो रहा…
Chatra News ; चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के आसनाडाहा गाँव में हुए एक सनसनीखेज अपहरण काण्ड ने अब हत्या का रूप ले लिया है। पुलिस अधीक्षक चतरा के निर्देशानुसार गठित विशेष टीम ने इस पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश करते हुए अपहृत युवक संजू भारती का शव बरामद कर लिया है। इस जघन्य अपराध के पीछे मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी का खौफनाक षड्यंत्र सामने आया है। दरअसल, संजू भारती के भाई संजय भारती ने हंटरगंज थाना में आवेदन देकर अपनी भाभी रीता देवी पर ही षड्यंत्र रचने का गंभीर आरोप लगाया था। संजय भारती ने पुलिस को…
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल चास में आयोजित प्रथम इंटर स्कूल रोप स्किपिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 9 पदक प्राप्त करके अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में बोकारो के नामचीन विद्यालयों के साथ टक्कर थी जिसमें आदर्श विद्या मंदिर चास, बोकारो के छात्रों ने विजय हासिल की। विजेताओं के नाम हैं – कक्षा 4 से आकृति कुमारी, रूही कुमारी, प्रिया कुमारी, श्रेया कुमारी, शौर्य राज, शिवम् कुमार पॉल तथा कक्षा 6 से आरती महतो एवं स्वस्तिका गुप्ता ने 4 रजत व 5 कांस्य पदक…
Bokaro News: बोकारो विधायक श्रीमती श्वेता सिंह ने आज दादा’ समरेश सिंह के तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृतियों को स्मरण करते हुए नमन किया और कहा की बोकारो की राजनीति का स्वर्णिम अध्याय, जिनके बिना चर्चा अधूरी बोकारो की राजनीति का इतिहास जब-जब लिखा जाएगा,वहां एक नाम अपने आप उभर कर सामने आएगा- समरेश सिंह,जिन्हें क्षेत्र में लोग स्नेह और सम्मान के साथ ‘दादा’ कहकर पुकारते थे।लगभग चार से साढ़े चार दशक तक बोकारो की सियासत उनके इर्द-गिर्द घूमती रही।ऐसा व्यक्तित्व, जिसके बिना बोकारो की राजनीतिक चर्चा पूरी नहीं मानी जाती थी।जिस समय लोगों को राजनीति की परिभाषा…
महुआडांड़/लोहरदगाः महुआडांड़ प्रखंड के ऐतिहासिक शहीद स्मारक मैदान में आयोजित बहुप्रतीक्षित शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन शनिवार को अपार उत्साह, जोश और जनसैलाब की मौजूदगी के बीच हुआ। समापन समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू, अधिवक्ता सचितानंद चौधरी और विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समापन के मौके पर खेले गए फाइनल मुकाबले में संत जेवियर कॉलेज महुआडांड़ और अंबा टोली महुआडांड़ की टीमें आमने-सामने रहीं। दोनों टीमों ने ऐसा दमखम दिखाया कि मैदान में मौजूद दर्शक अंतिम मिनट…
लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पर देवदरिया पंचायत क्षेत्र में महिलाओं ने पंचायत के मुखिया कामिल तोपनो की मंच पर ही जमकर पिटाई कर दी। यह घटना शुक्रवार को देवदरिया पंचायत के खरचा रामलीला मैदान में आयोजित सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के दौरान हुई। कार्यक्रम के अंतिम में ग्रामीण महिलाओं और युवक के परिवार वालों ने अचानक से मुखिया कामिल तोपनो के उपर हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद मंच पर ही मुखिया कामिल तोपनो के कॉलर पकड़कर लाठी डंडों से…
चतरा : चतरा में एक ऐसा गांव है जहां नहीं रहते हैं एक भी मर्द। इस पुरूष विहीन गांव का नाम है राजा केंदुआ। जो इटखोरी प्रखंड में पड़ता है। यह गांव मर्द विहीन कैसे हुआ, इसकी भी कहानी अजीबो गरीब है। दरअसल में ईस गांव में करीब दो वर्ष पूर्व दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में कुछ लोगों की मौत भी हुई थी। दोनों पक्ष ने इटखोरी थाने में मामला दर्ज कराया। फिर क्या था इटखोरी पुलिस ने एक एक कर दोनों पक्ष से करीब दो दर्जन लोगों को उठाकर जेल भेज दिया। जहां उन्हें…
कोडरमा ।। डीवीसी केटीपीएस के सीजीएम एवं एचओपी मनोज कुमार ठाकुर तथा धर्मपत्नी भाव्या ठाकुर को उनके मुख्यालय कोलकाता में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में पदोन्नति एवं स्थानांतरण के अवसर पर फूलों और पुष्पगुच्छों के साथ गरिमामयी विदाई दी गयी । तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी । कार्यक्रम में मुख्य रूप से जीएम अमन ज्योति, तपस मिर्धा,अजय कुमार, अरुण दत्ता, ए. एम. मिश्रा, आलोक कुमार, मनोज कुमार, मांडवी झा, पी. के. झा, नवीन कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं परिवारजन मौजूद थे।
Bokaro News: बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र स्थित घोईचा टोला में पुलिस ने जुआ अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के बाद माराफारी थाना प्रभारी मो. आज़ाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।टीम ने घोईचा टोला निवासी राम राय के घर के पास बने एक अहाते में धावा बोला, जहां लंबे समय से जुआ संचालन की सूचना मिल रही थी। छापेमारी के दौरान सभी आरोपी ताश के खेल में लिप्त पाए गए और मौके पर ही पकड़ लिए गए। पुलिस ने जुआ अड्डे से…
Bokaro News: झुग्गी-झोंपड़ी वासी सह फुटपाथ दुकानदार महासंघ और अन्य सहयोगी दुकानदार संघों की ओर से सोमवार एक दिसंबर को बोकारो इस्पात नगर सेवा भवन के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रविवार को मजदूर मैदान में महासंघ पदाधिकारियों की तैयारी बैठक रखी गयी। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के संरक्षक कुमार राकेश ने की। सेल प्रबंधन के संपदा न्यायालय द्वारा दुंदीबाद और सिटी सेंटर सेक्टर चार सहित पूरे बोकारो में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत एक हफ्ते में दुकाने हटा लेने का का नोटिस जारी किया गया है। इसी के विरोध में झुग्गी-झोंपड़ी और दुकानदार संगठनों…
Bokaro News: जिला *पुलिस, खान एवं वन विभाग की संयुक्त टीम* ने शनिवार को *महुआटांड़ थाना क्षेत्र के दुधमटिया के समीप अवैध कोयला खनन* के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। विशेष छापामारी अभियान के दौरान *टीम ने एक खुली अवैध कोयला खदान* का पता लगाया। साथ ही पास के *जंगल में लगभग 130 टन अवैध कोयला भंडारित* मिला, जिसे प्रशासन द्वारा मौके पर ही *जप्त कर* लिया गया। छापामारी दल में *खान निरीक्षक सीताराम टुडू, खान निरीक्षक अजय कुमार महतो, पुलिस उपनिरीक्षक प्रवीण महतो (महुआटांड़ थाना), वनरक्षी नितय कुमार महतो (गोमिया वन प्रक्षेत्र), क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी आशीष झा (सीसीएल, रजरप्पा क्षेत्र)…
लोहरदगा: सेवा भारती लोहरदगा द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के प्रांगण में लगातार 181वें सप्ताह भी रविवार की सुबह 7:30 बजे से निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ. कुमुद अग्रवाल, सचिव जयप्रकाश शर्मा एवं सहसचिव संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शिविर का शुभारंभ किया। उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय के जयघोष से पूरे वातावरण को उत्साह से भर दिया। शिविर में 30 लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य जांच कराते हुए लाभ लिया। हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर,…
लोहरदगा/कैरो: कैरो थाना पुलिस ने शनिवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर संचालित की गई छापामारी में चोरी की मोटरसाइकिल खरीद-फरोख्त गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से चार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जबकि एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। टीम के पहुंचते ही दो संदिग्ध भागने लगे, जिनमें से एक को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया, जबकि दूसरा अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।गिरफ्तार युवक की पहचान जसीम अंसारी (उम्र बीस वर्ष), पिता रयुम अंसारी, ग्राम–चरिमा नाथूटोला, थाना–कैरो के रूप में हुई। पूछताछ में जसीम ने स्वीकार किया कि चोरी की मोटरसाइकिलें…
Bokaro News: चास मुफ़्सिल थाना क्षेत्र के धनडाबर स्थित तलगड़िया मुख्य पथ पर बीती शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 48 वर्षीय घलटु राजवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपनी बाइक (JH 09 Q – 2311) से आमलाबाद ओपी क्षेत्र के भंडारीबांध गांव में रिश्तेदार के यहां निमंत्रण खाकर अपने घर भवानीपुर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार घलटु राजवार दो पुत्रों के पिता थे तथा जोधा डीह मोड़ स्थित दुकान पर मजदूरी कर…
Jamshedpur News: टाटा स्टील द्वारा रविवार को आयोजित “दिल से दौड़ फॉर जमशेदपुर” हाफ मैराथन में साकची थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक आनंद मिश्रा ने अपनी फिटनेस और जज़्बे का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 21.09 किलोमीटर की दूरी 2 घंटे 4 मिनट 44 सेकंड में पूरी कर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। आनंद मिश्रा सिर्फ कानून-व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं, बल्कि फिटनेस को लेकर भी बेहद गंभीर रहते हैं। उनका मानना है कि पुलिसकर्मियों को हर परिस्थिति में शारीरिक रूप से मजबूत और चुस्त होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से वे रोजाना 10 से 15 किलोमीटर की रनिंग…
Jamshedpur News: शहर में कार्यरत छोटे और मध्यम वर्ग के बिल्डरों को एक मजबूत मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्मॉल एंड मीडियम बिल्डर्स एसोसिएशन का गठन किया गया है। इसके लिए रविवार को साकची स्थित एक निजी होटल के सभागार में बैठक आयोजित की गई, जहां संगठन की औपचारिक घोषणा की गई। नए संगठन में शिवशंकर सिंह को संरक्षक, नीरज सिंह को अध्यक्ष, साथ ही सेक्रेटरी और कोषाध्यक्ष पदों की भी घोषणा की गई। संरक्षक शिवशंकर सिंह ने कहा कि शहर में बिल्डरों का पलायन लगातार बढ़ रहा है, जो चिंता का विषय है। ऐसे में…
