फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े अपहरण का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर समेत दो दबोचे

Jamshedpur news: सीतारामडेरा थाना पुलिस ने जमशेदपुर कोर्ट परिसर के समीप से हुए युवक के अपहरण मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल की गई ग्रे रंग की थार (संख्या- JH05DA-4721) और एक सैमसंग

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: सीतारामडेरा थाना पुलिस ने जमशेदपुर कोर्ट परिसर के समीप से हुए युवक के अपहरण मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल की गई ग्रे रंग की थार (संख्या- JH05DA-4721) और एक सैमसंग मोबाइल फोन भी जब्त किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने बताया कि 15 जुलाई को सूचना मिली थी कि सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर निवासी सुशील डे, पिता राजेश डे, का जमशेदपुर कोर्ट परिसर के पास से कुछ लोगों ने जबरन अपहरण कर लिया है। सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की और थाना प्रभारी के फर्दबयान पर सीतारामडेरा थाना कांड संख्या-74/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और लगातार छापेमारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना वाले दिन ही अपहृत सुशील डे को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद जांच को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को मामले के दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर, ग्वाला बस्ती निवासी कृष्णा यादव उर्फ दबंग (23) तथा गोलमुरी थाना क्षेत्र की सिंधी रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी मोनी मोहंती उर्फ चितरंजन मोहंती (32) के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ जारी है और पुलिस को मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मोनी मोहंती एक हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ गोलमुरी थाना समेत विभिन्न थानों में रंगदारी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी, जालसाजी, चोरी तथा पॉक्सो एक्ट सहित करीब एक दर्जन गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क और इस अपहरण में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

सिटी एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था। पुलिस पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से जांच कर रही है। अपहरण के पीछे की वजह, अन्य आरोपियों की संलिप्तता तथा संभावित साजिशकर्ताओं की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram