Chaibasa News: महिला कॉलेज चाईबासा स्थित इग्नू स्टडी सेंटर (0525) में रविवार को अभिप्रेरणा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जुलाई सत्र के नवनामांकित शिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत समन्वयक डॉ. सुचिता बाड़ा ने सभी उपस्थित शिक्षार्थियों का स्वागत करते हुए की। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रीतिबाला बाला सिन्हा ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम में महिला कॉलेज चाईबासा इग्नू का एक महत्वपूर्ण अध्ययन केंद्र है और संस्था गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय से आईं डॉ. रागनी ने विद्यार्थियों को इग्नू की शिक्षा पद्धति, मूल्यांकन प्रणाली तथा अध्ययन के विभिन्न…
Author: Faizal Haque
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा और नागरिक भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 26वीं वाहिनी ने रविवार, 30 नवंबर को विशेष जागरूकता अभियान और साइकिल रैली का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सुबह 8:30 बजे से 10:00 बजे तक किरिबुरु कैंप और आसपास के क्षेत्रों में आयोजित किया गया। इस जागरूकता पहल का नेतृत्व 26वीं वाहिनी के कमांडेंट राजीव रंजन ने किया। उनके निर्देशन में डी/26वीं वाहिनी के जवानों ने सड़क मार्गों से होते हुए रैली निकाली और लोगों को बताया कि सरकारी संपत्ति देश की अमूल्य धरोहर है,…
Jamshedpur News: दक्षिण पूर्व रेलवे के रेल सिविल डिफेंस के जवान बाहरी प्रशिक्षण के लिए रवाना हो गए हैं। टाटानगर से चुने गए कुल 16 सदस्य रविवार को विशाखापट्टनम के लिए प्रस्थान किए, जहां ईस्ट कोस्ट रेलवे की ओर से 1 से 7 दिसंबर तक आउटडोर ट्रेनिंग कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम नागरिक सुरक्षा कर्मियों के कौशल, आत्मविश्वास, टीम भावना और अनुभव को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। कैम्प के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण, प्रयोगशाला आधारित अभ्यास, प्रतियोगिताएं और एक अध्ययन दौरे का अवसर मिलेगा। साथ…
Chaibasa News: जमशेदपुर में टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा आयोजित 10 किलोमीटर मैराथन दौड़ में लायन्स क्लब ऑफ चाईबासा के लायन्स रन क्लब के सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए। क्लब के धावकों ने चुनौतीपूर्ण ट्रैक पर दमदार प्रदर्शन करते हुए दौड़ को सफलतापूर्वक पूरा किया और स्वास्थ्य, फिटनेस एवं खेल भावना का संदेश दिया। दौड़ में भाग लेने वाले और 10 किमी रन को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले सदस्यों में निखिल अग्रवाल, कुनाल सराफ, उदित चौधरी, पंकज भलोटिया, आशीष अग्रवाल, अभिनय खिरवाल, राकेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, राजीव गोयल, सुभाष जोंको, नितेश पिरोजीवाला, सचिन अग्रवाल, मुकेश मोदी और रवि भूत शामिल हैं। लायन्स…
Jamshedpur News: परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा में शनिवार देर रात तीन नशे में धुत् युवकों ने अभिषेक मेडिकल के संचालक राज किशोर के घर पर जमकर उत्पात मचाया। बंद मेडिकल में इलाज कराने का दबाव बनाने पर जब राज किशोर ने सुबह आने की बात कही, तो युवक उग्र हो गए और गाली-गलौज करते हुए गेट पर लगे प्लास्टिक शीट को तोड़ डाला। साथ ही धमकी दी कि बाहर निकले तो गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा। सूचना मिलते ही पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद है, जिसमें युवक लगभग…
Koderama News; झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में झुमरीतिलैया स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के लिए मेडिको विधिक जागरूकता शिविर सह मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया l इस दौरान झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के माननीय कार्यपालक अध्यक्ष द्वारा नगड़ी रांची में अवस्थित वृद्धाश्रम में मदर टेरेसा क्लिनिक के उदघाटन समारोह एवं वह रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के लिए मेडिकल सुविधाओं सहित अन्य योजनाओं के लाभ का वितरण समारोह का ऑनलाइन अवलोकन किया गया l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान जिला…
Bokaro News: नगर विकास समिति का प्रतिनिधिमंडल अभय कुमार मुन्ना के साथ पांच सूत्री मुद्दों को लेकर आज धनबाद संसाद ढुलू महतो से उनके आवासीय कार्यालय चिताही में बिंदुवार वार्ता किया. श्री मुन्ना ने वार्ता में संसाद ढुलू महतो को बताया कि चास नगर निगम एवं बोकारो स्टील सिटी के सम्पूर्ण नगरीय क्षेत्र में निजी अस्पताल, व्यवसायिक, लघु उद्योग, नगरीय आवासीय क्षेत्र सहित अन्य सभी तरह का कूड़ा कचरा यंत्र तंत्र फेंका जाता है. इसके निस्तारण के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नही है. इसके कारण स्वच्छ एवं स्वस्थ बोकारो का उद्देश्य अधूरा है.इसके स्थायी समाधान के लिए चास नगर निगम…
Chaibasa News: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देश और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में चाईबासा सिविल कोर्ट परिसर तथा चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। अदालत में कुल 13 न्यायपीठों का गठन किया गया था। दिनभर की सुनवाई में प्री-लिटिगेशन के 144 और विभिन्न न्यायालयों में लंबित 273 मामलों सहित कुल 473 मामलों का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही ₹19,12,100 की राशि का आपसी समायोजन भी हुआ। इसके अलावा विद्युत संबंधित विशेष लोक अदालत का भी आयोजन किया…
Chaibasa News: बाल विवाह के खिलाफ देशव्यापी प्रयासों को मजबूती देते हुए कर्रा सोसाइटी फ़ॉर रूरल एक्शन ने पश्चिमी सिंहभूम जिला को एक वर्ष के भीतर बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। संगठन ने बताया कि वह सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर इस दिशा में व्यापक स्तर पर काम करेगा। भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान’ से प्रेरित होकर संगठन ने स्कूलों, धार्मिक स्थलों, विवाह से जुड़े सेवा प्रदाताओं और पंचायतों-नगरपालिका वार्डों को विशेष रूप से अभियान का केंद्र बनाया है। इसका उद्देश्य बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से खत्म करना…
Jamshedpur News: भुइयांडीह स्वर्णरेखा बर्निंग घाट गोलचक्कर पर जिला प्रशासन एवं टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा अचानक की गई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात की। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की मौजदूगी में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपकर प्रशासन के रवैये और कार्रवाई के तरीके पर कड़ा ऐतराज़ जताया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कड़ाके की ठंड में यह कार्रवाई मानवीय मूल्यों के विपरीत और अत्यंत संवेदनहीन है। अचानक घर टूट…
Jamshedpur News: आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (PCAP)जमशेदपुर की ओर से धरती की तापमान को कम करने के लिए के लिए गदरा एवं साकची पुराना कोर्ट के पास लगभग 100 से ज्यादा पौधों का वितरण किया गया। लोगों को पर्यावरण के महत्व के विषय में बताते हुए सुनील आनंद ने कहा कि सन 1980 के बाद से धरती की सतह का औसत तापमान तकरीबन 1 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है नासा का कहना है कि यह गर्मी कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन ग्रीन हाउस गैसों और पर्यावरण के साथ छेड़छाड़…
Jamshedpur News: मानवता को झकझोर देने वाला मामला परसुडीह थाना क्षेत्र के ग्वालापट्टी दुर्गा बाड़ी इलाके से सामने आया है। शनिवार की शाम एक खंडहरनुमा झोपड़ी से नवजात बच्ची का शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। खेलते-खेलते झोपड़ी के पास पहुंचे कुछ बच्चों की नजर जब शव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक अनुमान है कि कोई इस बच्ची को जन्म के तुरंत बाद यहां फेंक कर फरार हो गया।…
Chaibasa News: डांगोवापोसी अखिल भारतीय मूलनिवासी अनुसूचित जाति संघ की ओर से महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर एक दिवसीय इंटर स्कूल कबड्डी व दौड़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के आठ विद्यालयों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय मूलनिवासी अनुसूचित जाति संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्ण चंद्र करुवा ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। पूर्व रेल कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष शिवपाल बिरवा ने महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले के योगदानों पर प्रकाश डाला। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बच्चों से नशा खोरी और मोबाइल की लत से…
Jamshedpur News: राज्य सरकार एवं पंचायती राज विभाग, झारखंड के निर्देशानुसार पंचायतों के वित्तीय सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन 28 एवं 29 नवम्बर 2025 को जिला पंचायत संसाधन केंद्र (DPRC) जमशेदपुर में किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को स्वयं के राजस्व स्रोत (Own Source Revenue – OSR) की जानकारी प्रदान करना तथा ग्राम स्तर पर राजस्व सृजन के माध्यम से वित्तीय आत्मनिर्भरता विकसित करना रहा । सभी 11 प्रखंडों के पंचायती राज से संबंधित अधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान राज्य स्तरीय प्रशिक्षक अजय कुमार मिश्र एवं…
Chaibasa News: झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान टाटा कॉलेज, चाईबासा के सामान्य छात्रावास के चार छात्रों का चयन हुआ है। इनमें दो छात्रों को सहायक आचार्य शिक्षक के पद पर और दो छात्रों को तसर विभाग में नियुक्त किया गया है। चयनित उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं— मंगल सिंह मालिक और विजय कुमार दास को सहायक आचार्य शिक्षक की पदस्थापना मिली है, जबकि छोटा पिंगुवा और राजेश पिंगुवा तसर विभाग में नियुक्त हुए हैं।नियुक्ति पत्र मिलने की खबर से छात्रावास और कॉलेज परिसर में हर्षोल्लास का माहौल व्याप्त हो गया। टाटा कॉलेज…
Jamshedpur News: शहर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र सिद्धू कानू मैदान के पास स्थित एक आवासीय इलाके में शनिवार को 13 वर्षीय नवनीत कुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संत संजीवियर्स स्कूल में कक्षा 4 का छात्र नवनीत इस घटना के बाद हमेशा के लिए खामोश हो गया, जबकि घर और मोहल्ले में शोक की लहर फैल गई है। जानकारी के अनुसार, नवनीत शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे स्कूल से घर लौटा था और रोज़ की तरह सीधे अपने कमरे में चला गया। उस समय परिजन अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे और उसकी छोटी बहन बाहर खेल…
Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के प्रयासों से जिले की तीनों जेलों – घाघीडीह मंडल कारा, साकची जेल और घाटशिला जेल – को अब आपात स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एंबुलेंस सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं। यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) गतिविधि के तहत तीन आधुनिक एंबुलेंस जिला प्रशासन को प्रदान की हैं। शनिवार को जिला जनसंपर्क कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने इन एंबुलेंसों की चाबियाँ संबंधित कारा अधिकारियों को सौंपीं और हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया। उपायुक्त ने कहा कि कैदियों के स्वास्थ्य अधिकारों की सुरक्षा…
Jamshedpur News: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र भुईयांडीह में सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्य के नाम पर की जा रही अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई को लेकर राजनीतिक विरोध तेज़ होता जा रहा है। शनिवार को नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय महासचिव (नगर निकाय) डॉ. पवन पांडेय ने इस अभियान को अमानवीय बताते हुए कहा कि ठंड के मौसम में बिना पुनर्वास व वैकल्पिक व्यवस्था किए गरीब परिवारों के घरों को तोड़ा जाना मानवीय मूल्यों के खिलाफ है। डॉ. पांडेय ने सवाल उठाया कि प्रशासन अगर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर ही रहा है, तो पहले यह क्यों नहीं सुनिश्चित किया गया कि…
Jamshedpur News: जुगसलाई थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले चौक बाजार स्थित बाटा चौक में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक खुले दुकान का फायदा उठाकर जेम्स हाउस नामक दुकान से लाखों के रत्न लेकर फरार हो गया। वारदात के समय दुकान मालिक थोड़ी देर के लिए शौच जाने निकले थे और कर्मचारी भी पड़ोस की दुकान से सामान लेने गया हुआ था। इसी बीच चोर मौके का फायदा उठाते हुए दुकान में घुसा और पेटी का ताला तोड़कर करीब 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के पुखराज, नीलम, पन्ना सहित कई कीमती पत्थर लेकर चंपत हो…
Chaibasa News: पश्चिम सिंहभूम जिले में अवैध खनन का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने शुक्रवार को जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के जामदा, जामदा बस्ती, नोवामुंडी के ठांकुरा, कांडे नाला और बालजुड़ी सहित कई इलाकों का दौरा किया। उनका कहना है कि लगातार कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से शिकायतें मिल रही थीं कि इलाके में अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। इसी जानकारी की पुष्टि के लिए उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। दौरे के बाद पूर्व मंत्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इलाके में…
