फॉण्ट कनवर्टर NEW

टाटानगर में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 34.7 किलो गांजा के साथ तीन आरोपी दबोचे

Jamshedpur news: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 34.7 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की खेप को ट्रेन के माध्यम

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 34.7 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की खेप को ट्रेन के माध्यम से बिहार ले जाने की तैयारी थी। मामले में पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

शनिवार को आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राकेश मोहन ने बताया कि आरपीएफ के उड़नदस्ता दल को सूचना मिली थी कि टाटानगर स्टेशन पर कुछ लोग बड़ी मात्रा में गांजा लेकर दूसरे राज्य जाने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर स्टेशन परिसर में निगरानी बढ़ाई गई। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर तीन लोगों को रोककर उनके सामान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके बैग से कुल 34.7 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के अरवल जिले के इमामगंज निवासी अमित कुमार तथा गोपालगंज जिले के यादवपुर निवासी बबलू सिंह और अजीत कुमार शुक्ला के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हावड़ा–जगदलपुर एक्सप्रेस से गांजा लेकर टाटानगर पहुंचे थे और यहां से बिहार जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

जीआरपी और आरपीएफ की टीम आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी, इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। पुलिस को आशंका है कि इस मामले के पीछे अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह सक्रिय है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि टाटानगर रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। इस अवैध कारोबार से जुड़े सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram